NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2023 (दृश्य कला)Total Questions: 10061. जन्म वर्ष के अनुसार सही कालक्रम में व्यवस्थित कीजिए :(A) फ्रांसिसको गोया (B) रेम्ब्रां (C) आंद्रे मांटेग्ना (D) अल्बर्ट ड्यूरर (E) विलियम होगार्थ नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) (B), (C), (E), (D), (A)(b) (A), (C), (D), (E), (B)(c) (C), (D), (B), (E), (A)(d) (D), (C), (B), (A), (E)Correct Answer: (c) (C), (D), (B), (E), (A)Solution:जन्म वर्ष के अनुसार सही कालक्रम इस प्रकार है - आंद्रे मांटेग्ना (1431-1506 ई.), अल्बर्ट ड्यूरर (1471-1528 ई.), रेम्ब्रा (1607-1669 ई.), विलियम होगार्थ (1697-1764 ई.). फ्रांसिसको गोया (1746-1828 ई.)।62. उन मूर्तिकारों को पहचान कीजिए जो छायाचित्रकारी के लिए भी जाने जाते हैं?(A) राघव कनेरिया (B) शिव सिंह (C) हिम्मत शाह (D) पुष्पमाला नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए(a) केवल (A), (B)(b) केवल (B), (C)(c) केवल (C), (D)(d) केवल (A), (D)Correct Answer: (d) केवल (A), (D)Solution:मूर्तिकारों की पहचान इस प्रकार है जो छायाचित्रकारी के लिए भी जाने जाते हैं- राघव कनेरिया और पुष्पमाला। राघव कनेरिया का जन्म 1936 गुजरात में हुआ था, ये ग्रुप 1890 से सम्बन्धित कलाकार थे। पुष्पमाला का जन्म 1956 ई. में बैंगलोर में हुआ था।63. पुनरूत्पादन की निम्नलिखित विधियों में अधिक संख्या में मुद्रण उत्पादन हेतु सर्वाधिक उचित मुद्रण प्रक्रियाएं हैं?(A) फ्लेक्सोग्राफी (B) कोलोग्राफी (C) लिथोग्राफी (D) आफसेट (E) ग्रैवर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (A), (C) और (D)(b) केवल (B),(C) और (D)(c) केवल (A), (D) और (E)(d) केवल (C), (D) और (E)Correct Answer: (c) केवल (A), (D) और (E)Solution:पुनरुत्पादन की निम्नलिखित विधियों में अधिक संख्या में मुद्रण उत्पादन हेतु सर्वाधिक उचित मुद्रण प्रक्रियाएँ इस प्रकार है - फ्लेक्सोग्राफी, ऑफसेट, ग्रैवर।64. स्टोनवेयर जो एक प्रकार का छिद्ररहित एवं कठोर मृद है, को अधिकतम किस तापमान तक पकाया जा सकता है?(a) 1400°C(b) 1500°C(c) 1550°C(d) 1600°CCorrect Answer: (a) 1400°CSolution:स्टोनवेयर जो एक प्रकार का छिद्ररहित एवं कठोर मृद है, को अधिकतम 1400°C तापमान तक पकाया जा सकता है। स्टोनवेयर अपेक्षाकृत उच्च तापमान पर पकाए गए मिट्टी के बर्तनों के लिए एक व्यापक शब्द है।आधुनिक परिभाषा एक काँचदार या अर्थकाँचयुक्त सिरेमिक है जो मुख्य रूप से पत्थर के पात्र मिट्टी या गैर-दुर्दम्य अग्नि मिट्टी से बना है।65. निम्नलिखित में से रस की पहचान कीजिए :(A) श्रृंगार (B) उत्साह (C) भय (D) विभत्स (E) विस्मय नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (A) और (D)(b) केवल (B), (C) और (E)(c) केवल (C),(D) और (E)(d) केवल (B), (C) और (D)Correct Answer: (a) केवल (A) और (D)Solution:रस की सही पहचान इस प्रकार है श्रृंगार और विभत्स । वैसे तो रस के ग्यारह भेद होते हैं श्रृंगार रस, हास्य रस, करुण रस, रौद्र रस, वीर रस, भयानक रस, वीभत्स रस, अद्भुत रस, शान्त रस, वत्सल रस और भक्ति रस।66. विज्ञापन के मूलभूत घटक कौन-से हैं?(A) विचार (B) बिंदु (C) प्रतीक (D) लोगो (E) लयबद्धता नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (A), (C) और (E)(b) केवल (A), (C) और (D)(c) केवल (C), (D) और (E)(d) केवल (B), (C) और (E)Correct Answer: (b) केवल (A), (C) और (D)Solution:विज्ञापन के मूलभूत घटक विचार, प्रतीक और लोगो है।67. नीचे दो कथन दिए गए हैं :कथन (I) : मूर्तिकला एक त्रिआयामी रूप है और सभी दिशाओं से उसका अवलोकन किया जा सकता है। कथन (II) : रिलीफ मूर्ति त्रिआयामी नहीं होती क्योंकि हम सभी दिशाओं से उसका अवलोकन नहीं कर सकते हैं। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चयन कीजिए:(a) कथन I और कथन II दोनों सत्य है(b) कथन I और कथन II दोनों असत्य है(c) कथन । सत्य है, लेकिन कथन II असत्य है।(d) कथन I असत्य है, लेकिन कथन II सत्य हैCorrect Answer: (c) कथन । सत्य है, लेकिन कथन II असत्य है।Solution:मूर्तिकला एक त्रिआयामी रूप है और सभी दिशाओं से उसका अवलोकन किया जा सकता है। रिलीफ मूर्ति त्रिआयामी नहीं होती क्योंकि हम सभी दिशाओं से उसका अवलोकन नहीं कर सकते है। अतः कथन I सत्य है, लेकिन कथन II असत्य है।68. नंदलाल बोस के चित्रों की पहचान कीजिए :(A) मदर एण्ड चाइल्ड (B) कर्ण वर्शिपिंग दि सन (C) वो आफ भीष्म (D) शिव ड्रिंकिंग प्वायजन (E) कृष्ण एण्ड बलराम नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (A), (B) और (C)(b) केवल (B), (C) और (D)(c) केवल (C), (D) और (E)(d) केवल (A), (D) और (E)Correct Answer: (b) केवल (B), (C) और (D)Solution:नन्दलाल बोस के चित्रों की पहचान इस प्रकार है - कर्ण वर्शिपिंग दि सन, वो ऑफ भीष्म, शिव ड्रिंकिंग प्वायजन।69. सूची-I से सूची-II का मिलान कीजिए:सूची - I (राजवंश)सूची - II (कालखंड)A. मौर्य काल1. 184 - 72 BCB. शुंग काल2. 319 C - 600 CC. गुप्त काल3. 550 C - 642 CD. चालुक्य काल4. 325 - 184 BCनीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :ABCD(a)4123(b)1423(c)4312(d)1234(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (a)Solution:सही मिलान इस प्रकार है -राजवंश कालखंड मौर्य काल325 - 184 BCशुंग काल184 - 72 BCगुप्त काल319 C - 600 Cचालुक्य काल550 C - 642 C70. पहला भारतीय कलाकार कौन था जो ग्राफिक आर्ट सीखने विदेश गया था?(a) गगनेंद्र लाल टैगोर(b) मुकुल चंद्र डे(c) रबिंद्रनाथ टैगोर(d) राजा रवि वर्माCorrect Answer: (b) मुकुल चंद्र डेSolution:पहला भारतीय कलाकार मुकुल चन्द्र डे था जो ग्राफिक आर्ट सीखने विदेश गया था, इनका जन्म 1895 ई. में पश्चिम बंगाल में हुआ था और ये ग्राफिक प्रिंटमेकर के रूप में जाने जाते है।1920 ई. में ड्राई पॉइंट इचिंग छापाकला की शिक्षा इन्होंने स्लेड स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स लन्दन से प्राप्त की थी और भारत में ड्राई पॉइंट एचिंग विधा को स्थापित करने का भी श्रेय इन्हें ही प्राप्त है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »