Solution:लखनऊ स्कूल ऑफ आर्ट एण्ड क्राफ्ट से सम्बंधित कलाकारों का चयन इस प्रकार है- जे. एम. अहिवासी, एल. एम. सेन, ए. एल. मेढ़। लखनऊ कला विद्यालय की स्थापना 1911 ई. में हुई थी, और इसके प्रथम प्राचार्य नेथेनियल हेरड़ थे।
1925 ई. में असित कुमार हाल्दार यहाँ प्राचार्य नियुक्त हुए, इनके समकालीन ललित मोहन सेन तथा बीरेश्वर सेन तीनों ने अपने अध्यापन काल में अनेक वर्षों तक लखनऊ कला परिदृश्य तथा कलाकारों को प्रभावित किया।
1956 में सुधीर रंजन खास्तगीर ने प्राचार्य पद पर रहते हुए पाठ्यक्रम की नवीन रूपरेखा तैयार की और इसमें सेरामिक, होम क्राफ्ट तथा प्रिन्ट मेकिंग तीन विषय सम्मालित किए गये।