NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून-2025 वाणिज्य

Total Questions: 100

91. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़ें और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें-

भारत में मध्यम आकार के आईटी फर्म को अपने विस्तार के समय अनेक एचआर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस कंपनी ने हाल ही में 200 कर्मचारियों को नियुक्त किया किंतु यह बड़ी संख्या में नौकरी छोड़ने, संरचनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम की कमी और कार्यनिष्पादन मूल्यांकन प्रणाली की कमजोरी के कारण संघर्ष कर रही है। कर्मचारी बहुधा यह महसूस करते हैं
कि उन पर काम का अत्यधिक बोझ है और उनके काम की कम सराहना की जाती है, परिणामस्वरूप उनका जुड़ाव और उत्साह कम होता है। एचआर मैनेजर प्रिया संरचनात्मक कार्यनिष्पादन मूल्यांकन प्रणाली को कार्यान्वित कर, कर्मचारी कल्याण कार्यक्रम शुरू कर और भर्ती के लिए एचआर तकनीक का प्रयोग कर एचआर प्रथाओं में सुधार लाना चाहती है। तथापि, उसे वरिष्ठ प्रबंध के प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है,
जो यह सोचते हैं कि इस पहलों से लागत बढ़ेगी और कोई प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ नहीं होगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारी फीडबैक से पता चलता है कि काम और जीवन संतुलन के प्रति असंतोष और करियर में प्रगति की अस्पष्टता है। कुछ कर्मचारी यह भी महसूस करते हैं कि पदोन्नति में पूर्वाग्रह है और कंपनी में समुचित उत्तराधिकार नीति नहीं है।
प्रिया लचीली काम व्यवस्था स्था शुरू करने, नेतृत्व विकास कार्यक्रम शुरू करने और निर्णय लेने की प्रक्रिया में सुधार करने के लिए एआई चालित एचआर एनालिटिक्स अपनाने पर विचार कर रही है। तथापि, उसे उन परिवर्तनों के दीर्घकालिक लाभों के बारे में शीर्ष प्रबंधन को भरोसा दिलाने की जरूरत है।
यदि प्रिया श्रमिक-टर्नओवर का पूर्वानुमान लगाने के लिए एचआर एनालिटिक्स का प्रयोग करना चाहती है। तो उसे किस डेटा का विश्लेषण करना चाहिए? 

Correct Answer: (b) नौकरी छोड़ने की प्रवृत्ति और नौकरी छोड़ते समय साक्षात्कार फीडबैक
Solution:

यदि प्रिया श्रमिक-टर्नओवर का पूर्वानुमान लगाने के लिए एचआर एनालिटिक्स का प्रयोग करना चाहती है, तो उसे नौकरी छोड़ने की प्रवृत्ति और नौकरी छोड़ते समय साक्षात्कार फीडबैक डेटा का विश्लेषण करना चाहिए।

92. प्रिया की करियर प्रगति से जुड़े कर्मचारी असंतोष को दूर करने की जरुरत है। उसका पहला कदम होना चाहिए?

Correct Answer: (c) कौशल अंतर विश्लेषण करना और करियर विकास योजना बनाना
Solution:

यदि प्रिया को कैरियर की प्रगति के प्रति कर्मचारियों के असंतोष को दूर करना है, तो कौशल अंतर विश्लेषण करना और कैरियर विकास योजना बनाना उनका पहला कदम होना चाहिए।

93. एच आर निवेश के संबंध में वरिष्ठ प्रबन्धन को सहमत करने के लिए प्रिया को इस पर प्रकाश डालना चाहिए-

Correct Answer: (c) एचआर पहली का व्यवसाय की वृद्धि पर वित्तीय प्रभाव
Solution:

मानव संसाधन निवेश के बारे में वरिष्ठ प्रबंधन को समझाने के लिए, प्रिया को व्यवसाय विकास पर एचआर पहलों के वित्तीय प्रभाव को उजागर करना चाहिए।

94. कौन सी एच आर रणनीति संगठन में भावी लीडर के विकास में सहायता करेगी?

Correct Answer: (a) गहन कर्मचारी विकास कार्यक्रम लागू करना
Solution:

सघन कर्मचारी विकास कार्यक्रम के कार्यान्वयन से संगठन में भावी नेताओं को विकसित करने में मदद मिल सकती है।

95. कर्मचारियों को रोक कर रखने और नौकरी छोड़ने की दर को कम करने के लिए कौन सी रणनीति सबसे प्रभावी होगी?

Correct Answer: (d) वेतन वृद्धि और करियर वृद्धि अवसर प्रदान करना
Solution:

कर्मचारियों को बनाए रखने और नौकरी छोड़ने की दर को कम करने के लिए वेतन वृद्धि और कैरियर विकास के अवसर प्रदान करना सबसे प्रभावी रणनीति होगी।

96. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़ें और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें-

भारत में एक रियल एस्टेट कंपनी विस्तार हेतु कोष एकत्रित करने में समस्याओं का सामना कर रही है वित्तीय बाजार में द्रवता संबंधी समस्या के कारण, विश्वस्त उपलब्धि के बाद भी निवेशकों को आकर्षित करने में संघर्ष कर रही है। कंपनी का मुख्य वित्त अधिकारी पूँजी एकत्रित करने के लिए विभिन्न विकल्पों जैसे निगम बाण्ड, निजी समता, सार्वजनिक जमा तथा प्रतिभूतिकरण का मूल्यांकन कर रहा है।
वह वित्त प्रदान करने में वित्तीय संस्थानों जैसे निवेश बैंक, विकास बैंक तथा बीमा कंपनियों की भूमिका को भी देख रहा है। तथापि वह शेयर बाजार की अस्थिरता तथा कंपनी के भविष्य के रोकड़ प्रवाह को प्रभावित करने में मुद्रास्फीति जोखिम के बारे में चिंतित है।
इन चुनौतियों से निपटने के लिए कंपनी ने वित्तीय सलाहकार परामर्श करने तथा जोखिम पूँजी और हरित बाण्ड सहित निधि संग्रह के नये तरीकों की खोज करने की योजना बनाई। कंपनी सही लागत पर सही कोष एकत्रित करे इस हेतु मुख्य वित्त अधिकारी को वित्तीय बाजार के जटिल संसार का अवलोकन करना होगा।
कंपनी एक कोष विकल्प के रूप में निगम बाण्ड्स पर विचार कर रही है। निम्न में से कौन-सा कारक बाण्ड्स की ब्याज दर को सर्वाधिक प्रभावित करेगा?

Correct Answer: (c) The credit rating of the bond बाण्ड की साख श्रेणी
Solution:

किसी कॉर्पोरेट बॉन्ड की ब्याज दर (जिसे कूपन दर या यील्ड भी कहा जाता है) बॉन्ड की क्रेडिट रेटिंग से सबसे अधिक सीधे प्रभावित होती है।

97. कंपनी के लिए मुख्य तत्व क्या होगा यदि यह वित्त हरित बाण्ड का निर्गमन करती है?

Correct Answer: (c) उपयुक्त बाजार के कारण सीमित निदेशक माँग
Solution:

यदि कंपनी को वित्तपोषण के लिए ग्रीन बॉण्ड जारी करना पड़ा तो विशिष्ट बाजार के कारण निवेशकों की सीमित माँग उसके लिए मुख्य चिंता का विषय होगी।

98. जोखिम पूँजी द्वारा पूँजी एकत्रित करने का मुख्य लाभ क्या है?

Correct Answer: (b) स्वामित्वं अथवा नियंत्रण को त्यागने से बचना
Solution:

उद्यम पूँजी के माध्यम से पूँजी जुटाने का मुख्य लाभ निवेशकों से विशेषज्ञता और मार्गदर्शन प्राप्त करना है।

99. एक अस्थिर स्कंध बाजार में जब कंपनी समता के द्वारा कोष एकत्रित करती है तो वित्तीय जोखिम को किस प्रकार कम कर सकती है?

Correct Answer: (d) ऋण तथा समता वित्तीयन द्वारा कोष के विविध स्रोतों का प्रयोग करें
Solution:

अस्थिर शेयर बाजार में, केवल इक्विटी वित्तपोषण पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि शेयर की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है, वित्तपोषण स्त्रोतों में विविधता लाकर ऋण और इक्विटी के मिश्रण का उपयोग करके कंपनी वित्तपोषण जोखिम को कम कर सकती है।

100. निम्नलिखित में से अर्थव्यवस्था में वित्तीय बाजार का प्राथमिक कार्य क्या है?

Correct Answer: (a) वित्तीय उपकरणों के क्रय तथा विक्रय की सुविधा प्रदान करना।
Solution:

अर्थव्यवस्था में वित्तीय बाजारों का प्राथमिक कार्य वित्तीय साधनों की खरीद और बिक्री को सुविधाजनक बनाना है।