NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून-2025 वाणिज्य

Total Questions: 100

41. विक्रेता जिसे भुगतान नहीं किया गया है का माल पर क्या अधिकार होता है?

A. ग्रहणाधिकार
B. विशिष्ट कार्यनिष्पादन के लिए मुकदमा चलाने का अधिकार
C. पुनः बिक्री करने का अधिकार
D. भेजे जा रहे माल को रोकने का अधिकार
E. माल के कब्जा को पुनव्यवस्थित करने का अधिकार
नीचे दिये गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (d) केवल A, C, D
Solution:

माल की बिक्री अधिनियम की धारा 45 (1) के अनुसार, एक विक्रेता को निम्नलिखित शर्तों में अवैतनिक विक्रेता माना जाता है-
1. यदि बेची गईगई वस्तुओं की पूरी कीमत का भुगतान या निविदा नहीं की गई है।
2. यदि सशर्त भुगतान के रूप में विनिमय बिल या कोई अन्य परक्राम्य लिखित प्राप्त हुआ है और लिखित के अनादर के कारण या अन्यथा शर्त पूरी नहीं हुई है।

42. सूची-I का सही सूची-II से मिलान :

 सूची-I सूची-II  
A. पेशेवर और तकनीकी सेवाओं के लिए शुल्क पर स्रोत पर कर कटौतीI. धारा 194B
B. किराए के माध्यम से आय से स्रोत पर कर की कटौतीII. धारा 193
C. लॉटरी या क्रॉसवर्ड पहेली आदि से प्राप्त राशि पर स्रोत पर कर कटौतीIII. धारा 194-1
D.  प्रतिभूतियों पर ब्याज से स्रोत पर कर की कटौतीIV. धारा 194J

नीचे दिये गये विकल्पों में सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (c) A-IV, B-III, C-I, D-II
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान-

सूची-Iसूची-II
A. पेंशन और तकनीकी सेवाओं के लिए श्रण पर सोत पर की कटौतीIV. धारा 194-J
B. किए गए माध्यम से आय से सोत पर की कटौतीIII. धारा 194-I
C. लॉन्टी या क्रॉसवर्ड पहली अवधि से प्राप्त राशि पर सोत पर की कटौतीI. धारा 194-B
D. प्रतिबद्धताओं पर ब्याज से सोत पर की कटौतीII. धारा 193

43. बाजार का वह प्रकार जहाँ कुछ विक्रेता कई खरीददारों को प्रतिस्पर्धा उत्पाद बेच रहे हैं उसे इस रूप में जाना जाता है :

Correct Answer: (c) अल्पाधिकार
Solution:

अल्पाधिकार (Oligopoly) एक बाजार संरचना है, जिसमें कुछ बड़ी कंपनियाँ (फर्म) मिलकर पूरे बाजार पर हावी होती है। इन कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा है, लेकिन वे एक-दूसरे के निर्णयों पर निर्भर रहते हैं।
• कुछ प्रमुख फर्म
• उच्च प्रवेश अवरोधक
• परस्पर निर्भरता
• उत्पाद विभेदीकरण
• गैर-मूल्य प्रतिस्पर्धा

44. किसी कर्मचारी के कार्य सम्बन्धी व्यवहार के असामान्य रूप से अच्छे या अवांछनीय उदाहरणों का रिकॉर्ड रखना और पूर्व निर्धारित समय पर कर्मचारी के साथ इसकी समीक्षा करना निम्न रूप से जाना जाता है:

Correct Answer: (b) महत्वपूर्ण घटना विधि
Solution:

किसी कर्मचारी के कार्य संबंधी व्यवहार के असामान्य रूप से अच्छे या अवांछनीय उदाहरणों का रिकॉर्ड रखना और पूर्वनिर्धारित समय पर कर्मचारी के साथ इसकी समीक्षा करना 'क्रिटिकल इंसीडेंट' विधि के रूप में जाना जाता है।
क्रिटिकल इंसीडेंट विधि की विशेषताएँ:
• विशिष्ट व्यवहारों का रिकॉर्ड
• वस्तुनिष्ठ दस्तावेजीकरण
• निर्धारित समय पर समीक्षा
• व्यवहार-आधारित मूल्यांकन ।

45. लेखांकन के रूढ़िवादिता के सिद्धान्त से निम्नलिखित में से क्या-क्या प्रासंगिक है?

A. व्यापार स्कंध का लागत मूल्य तथा बाजार मूल्य में जो भी निम्नतर हो उस पर मूल्यांकन करना
B. जब स्वामी द्वारा वस्तुओं का आहरण किया जाता है तो आहरण खाता ऋणी करना तथा क्रय खाता धनी करना
C. डूबते तथा अशोध्य ऋण हेतु प्रावधान बनाना
D. लेनदारों पर छूट हेतु प्रावधान बनाना
E. निवेश उतार-चढ़ावा निधि का सृजन
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (d) केवल A, C और E
Solution:

लेखांकन के रूढ़िवादिता सिद्धांत के अनुसार, संभावित हानियों और दायित्वों को तुरंत मान्यता दी जानी चाहिए, जबकि आय और संपत्तियों को केवल तभी मान्यता दी जानी चाहिए जब वे निश्चित हो। यह सिद्धांत वित्तीय विवरणों को सतर्क और सावधानीपूर्वक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में मदद करता है।
रूढिवादिता सिद्धांत के अनुप्रयोग-
A. स्टॉक का मूल्यांकन लागत या बाजार मूल्य में से जो भी कम हो, के आधार पर करना-
स्टॉक को लागत या शुद्ध प्राप्य मूल्य (बाजार मूल्य) में से जो भी कम हो, के आधार पर मूल्यांकित किया जाता है, ताकि संपत्ति को अधिक न दिखाया जाए।
C. संदिग्ध और बुरे ऋणों के लिए प्रावधान करना - जिन ऋणों के वसूल न हो पाने की संभावना हो, उनके लिए पहले से प्रावधान कर लाभ को अधिक नहीं दिखाया जाता।
E. निवेश परिवर्तन विधि- निवेशों के बाजार मूल्य में गिरावट की संभावना को ध्यान में रखते हुए यह प्रावधान किया जाता है।

46. निम्नलिखित को उनके स्थापना के कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए (प्राचीन से नवीन)

A. नाफ्टा
B. यूरोपिय संघ
C. सार्क
D. आसियान
नीचे दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (c) D, C, В, А
Solution:

यहाँ दिए गए संगठनों की स्थापना का कालानुक्रमिक क्रम (पुराने से नए तक) है-
1. आसियान (ASEAN - Association of Southeast Asian Nations) 1967 (D). 8 अगस्त 1967 को बैंकॉक
2. सार्क (SAARC - South Asian Association for Regional Cooperation) - 1985 (C)
3. यूरोपीय संघ - 1993 (B): 1993 में मास्ट्रिच संधि के तहत यूरोपीय संघ नाम दिया गया।
4. नाफ्टा (NAFTA- North American Free Trade Agreement)- 1994 (A): 1 जनवरी 1994 से प्रभावी; बाद में 2020 में USMCA द्वारा प्रस्थापित

47. कार्य प्रदर्शन में संवृद्धि हेतु सुव्यवस्थित रूप से पहचान करने, आकलन करने व सांगठनिक नेतृत्व को विकसित करने की चालू प्रक्रिया निम्न में से किस रूप में ज्ञात है?

Correct Answer: (c) उत्तराधिकार आयोजन
Solution:

उत्तराधिकार नियोजन एक व्यवस्थित प्रक्रिया है, जिसमें संगठन के नेतृत्व क्षमता वाले कर्मचारियों की पहचान करना, उनका आकलन करना और उन्हें विकसित करना शामिल होता है, ताकि संगठन का प्रदर्शन बेहतर हो सके। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जब वरिष्ठ नेता सेवानिवृत्त हो, संगठन छोड़े या पदोन्नत हों, तो उनकी जगह लेने के लिए योग्य उम्मीदवार तैयार हो ।

48. एक आवधिक ऋण निम्न में से कितने दिनों तक ब्याज और अथवा मूल धन की किश्त अदा न करने पर अनर्जक आस्ति (NPA) बन जाता है?

Correct Answer: (d) 90 दिन
Solution:

एनपीए या नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स मूलधन या ब्याज राशि के रूप में अर्जित धन को संदर्भित करते हैं, जो ऋण समझौते के अनुसार बैंक को वापस भुगतान नहीं किया जा रहा है। जब 90 दिनों से अधिक समय तक कोई भुगतान प्राप्त नहीं होता है, तो इन ऋणों या अग्रिमों को बकाया या डिफॉल्ट माना जाता है।

49. सूची-I का सही सूची-II से मिलान :

सूची-I / अवधारणासूची-II / सूत्र
A. उत्पादन फलनI. K (K, L)
B. सीमान्त उत्पादII. TPₙ - TPₙ₋₁
C. पैमाने परIII. कुल उत्पाद / परिवर्तनीय कारक की इकाइयों की संख्या
D. पैमाने पर स्थिर प्रतिफलIV. Q = f(a, b, c, ……., n)

नीचे दिये गये विकल्पों के सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (d) A-IV, B-III, C-II, D-I
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान-

सूची-I / अवधारणासूची-II / सूत्र
A. उत्पादन फलनIV. Q = f(a, b, c, ……., n)
B. औसत उत्पादIII. कुल उत्पाद / परिवर्तनीय कारक की इकाइयों की संख्या
C. सीमांत उत्पादII. TPₙ - TPₙ₋₁
D. स्थिर पैमाने के प्रतिफलI. K (K, L)

50. लेविट और डूकर के अनुसार,विपणन का सार है :

Correct Answer: (d) ग्राहक अभिविन्यास
Solution:

लेविट और ड्रकर के अनुसार, विपणन का सार ग्राहक अभिविन्यास है। पीटर ड्रकर और थियोडोर लेविट ने ग्राहकों की जरूरतों को समझने और उन्हें पूरा करने के महत्व पर जोर दिया। ग्राहक उन्मुख दृष्टिकोण ऐसे उत्पादों और सेवाओं के विकास पर केंद्रित है, जो ग्राहकों की इच्छाओं के अनुरूप हों और वास्तविक मूल्य प्रदान करें, जिससे ग्राहक निष्ठा और संतुष्टि प्राप्त हो ।