NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून-2025 वाणिज्य

Total Questions: 100

61. सूची-I का सूची-II से मिलान करें -

सूची-I सूची-II
A. नोस्ट्रो खाताI. एक विदेशी बैंक के साथ एक स्थानीय बैंक द्वारा धारण खाता
B. वोस्ट्रो खाताII. एक भारतीय बैंक का स्विस फ्रैंक खाता एक बैंक में स्विट्जरलैंड
C. बोलीIII. वह मूल्य जिस पर डीलर दूसरी मुद्रा खरीदने को तैयार है।
D. प्रस्तावIV. वह मूल्य जिस पर डीलर दूसरी मुद्रा बेचने को तैयार है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (b) A-II, B-I, C-III, D-IV
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान इस प्रकार हैं-

सूची-I  (अवधारणा)सूची-II (व्याख्या)
A. नोस्ट्रो खाताII. एक भारतीय बैंक का स्विट्जरलैंड के एक बैंक में स्विस फ्रैंक खाता।
B. वोस्ट्रो खाताI. किसी विदेशी बैंक द्वारा स्थानीय बैंक में रखा गया खाता।
C. बोलीIII. वह मूल्य जिस पर डीलर दूसरी मुद्रा खरीदने को तैयार है।
D. प्रस्तावIV. वह मूल्य जिस पर डीलर दूसरी मुद्रा बेचने को तैयार है।

62. निम्नलिखित को भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों के कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. सूचकांक विकल्पों में व्यापार की शुरुआत
B. प्रतिभूति उधार और उधार योजना का शुभारंभ
C. सूचकांक वायदा में डेरिवेंटिव व्यापार की शुरुआत
D. म्युचुअल फंड सेवा प्रणाली का शुभारंभ
E. एस एंड पी सीएनएक्स निफ्टी का शुभारंभ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिएः

Correct Answer: (d) E, C, A, B, D
Solution:

भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियाँ कलान्क्रमिक क्रम में निम्नलिखित है-
1. एस एंड पी सीएनएक्स निफ्टी का शुभारंभ - 1996
2. इंडेक्स फ्यूचर्स में डेरिवेटिव ट्रेडिंग की शुरुआत 2000
3. इंडेक्स ऑप्शंस में ट्रेडिंग की शुरुआत - 2001
4. म्युचुअल फंड सर्विस सिस्टम (एमएफएसएस) का शुभारंभ - 2000
5. सिक्योरिटीज़ लेंडिंग एण्ड बॉरोइंग स्कीम (एसएलबीएस) का शुभारंभ - 2008

63. एक कंपनी 10,000 खिलौने बनाती और बेचती है। प्रति खिलौना विक्रय मूल्य ₹500 है, परिवर्तनीय लागत ₹ 200 प्रति इकाई है और स्थिर परिचालन लागत र 25,00,000 है। परिचालन उत्तोलन की गणना कीजिए।

Correct Answer: (c) 6 गुना
Solution:

सूत्र :
ऑपरेटिंग लेवरेज (OL) = योगदान /EBIT

प्रति यूनिट योगदान = विक्रय मूल्य - परिवर्तनीय लागत
= ₹500 - ₹200
= ₹300
कुल योगदान = 300 × 10,000 = ₹30,00,000
स्थिर लागत = ₹25,00,000
EBIT (ब्याज और कर से पूर्व आय)
= कुल योगदान - स्थिर लागत
= ₹30,00,000 - ₹25,00,000
= ₹5,00,000
इसलिए, ऑपरेटिंग लेवरेज = ₹30,00,000 / ₹5,00,000 = 6 गुना

64. दो वस्तुओं 'A' और 'B' के बीच क्रॉस कीमत लोच (-) 0.8 है। यदि वस्तु 'B' की कीमत 20% बढ़ जाती है, तो 'A' की मांग में क्या परिवर्तन होगा?

Correct Answer: (a) (-) 16%
Solution:

क्रॉस प्राइस इलास्टिसिटी (CPE) का सूत्र:
Edc= % परिवर्तन A की मांग में / % परिवर्तन B की कीमत में
= -0.8 / 20
= -0.8 × 20%
= -16%

65. सूची-I का सूची-II से मिलान करें -

 सूची-I सूची-II
A. धारणाI. किसी चीज़ के बारे में व्यक्ति का वर्णनात्मक विचार।
B. शिक्षाII. किसी व्यक्ति का लगातार सकारात्मक या नकारात्मक मूल्यांकन, भावनाएं और विचार के प्रति प्रवृत्तियाँ।
C. विश्वासIII. अनुभव से उत्पन्न व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन।
D.दृष्टिकोणIV. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा लोग विश्व का सार्थक चित्र बनाने के लिए सूचना का चयन, आयोजन और व्याख्या करते हैं।

नीचे दिए गये विकल्पों के अधार पर सही कर का चयन करें।

Correct Answer: (c) A-IV, B-III, C-I, D-II
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान इस प्रकार है-

सूची-Iसूची-II
A. धारणाIV. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा लोग विश्व की सार्थक तस्वीर बनाने के लिए सूचना का चयन, आयोजन और व्याख्या करते हैं।
B. शिक्षाIII. अनुभव से उत्पन्न व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन।
C. विश्वासI. किसी चीज़ के बारे में व्यक्ति का वर्णनात्मक विचार।
D. अभिप्रतिII. किसी व्यक्ति का लगातार अनुकूल या प्रतिकूल मूल्यांकन, किसी वस्तु या विचार के प्रति भावनाएँ और प्रवृत्तियाँ

66. साझेदारी फर्म के विघटन के मामले में, फर्म के सम्पत्तियो को सही क्रम में लगाया जाना चाहिए?

A. प्रत्येक भागीदार को उनकी अग्रिम राशि जो कि पूंजी से अलग हो, उसके अनुसार भुगतान करना।
B. यदि कोई शेष राशि हो तो उसे उन भागीदारों को उनेक मुनाफे में हिस्सेदारी के अनुसार भुगतान करना।
C. फर्म के ऋणों का तीसरे पक्षों को भुगतान करना।
D. प्रत्येक भागीदार को उनके पूँजी खाते के अनुसार भुगतान करना।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (c) C, A, D, B
Solution:

भारतीय भागीदारी अधिनियम की धारा 48 (विघटन पर फर्म की परिसंपत्तियों का उपयोग) के अनुसार सही क्रम-
1. C, फर्म के ऋणों का तृतीय पक्षों को भुगतान करना।
2.A, प्रत्येक साझेदार को फर्म से प्राप्त अग्रिम राशि का, जो पूँजी से भिन्न हो, अनुपातिक रूप से भुगतान करना।
3. D, प्रत्येक साझेदार को पूँजी के कारण देय राशि का अनुपातिक रूप से भुगतान करना। 4. B, यदि कोई अवशेष हो, तो साझेदारों को उस अनुपात में भुगतान करना जिस अनुपात में वे लाभ साझा करने के हकदार थे।

67. कर्मचारी यदि अनुभाग 115 BAC के तहत वैकल्पिक कर प्रणाली के अन्तर्गत कर का भुगतान करता है, तो आकलन वर्ष 2025-26 से वेतन आय से प्राप्त मानक कटौती होगी-

Correct Answer: (c) ₹75,000 या सकल वेतन, जो भी कम हो
Solution:

आकलन वर्ष 2025-26 से, यदि कोई कर्मचारी धारा 115BAC के तहत वैकल्पिक कर व्यवस्था चुनता है, तो उसे अपनी वेतन आय से ₹75,000 की मानक कटौती मिलेगी। पहले यह सीमा ₹50,000 थी, लेकिन बजट 2024 में वेतनभोगी करदाताओं को अतिरिक्त कर राहत प्रदान करने के लिए इस कटौती को बढ़ा दिया गया है।

68. सुची-I का मिलान सूची-II से करें।

 सूची-I (अवधारणा) सूची-II (सूत्र)
A.  कुल उपयोगिताI. MU₁ + MU₂ + ___+ MUₙ
B. सीमांत उपयोगिताII. TUₙ - TUₙ₋₁
C. औसत स्थायी लागतIII. ΔTC / ΔQ
D. सीमांत लागतIV. TFC / Q

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।

Correct Answer: (c) A-I, B-II, C-IV, D-III
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान इस प्रकार है-

 सूची-I (अवधारणा) सूची-II (सूत्र)
A.  कुल उपयोगिताI. MU₁ + MU₂ + ___+ MUₙ
B. सीमांत उपयोगिताII. TUₙ - TUₙ₋₁
C. औसत स्थायी लागतIV. TFC / Q
D. सीमांत लागतIII. ΔTC / ΔQ

69. एक नई सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) के निगमन के निम्नलिखित चरणों को उचित क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. एलएलपी का नाम सुरक्षित रखना
B. एलएलपी के निगमन के लिए दस्तावेज तैयार करना
C. डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र प्राप्त करना
D. एल एल पी निगमन और डीआईएन आवेदन तथा पैन और टैन के लिए आवेदन करना
E. एलएलपी अनुबंध का प्रारूपण और उसे भरना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चनिए :

Correct Answer: (c) C, A, B, D, E
Solution:

एक नई सीमित देयता भागीदारी के निगमन के लिए सही क्रम निम्नलिखित है-
C. डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र प्राप्त करना।
A. एलएलपी का नाम सुरक्षित रखना।
B. एलएलपी के निगमन के लिए दस्तावेज तैयार करना।
D. एलएलपी निगमन और डीआईएन आवेदन तथा पैन और टैन के लिए आवेदन करना।
E. एलएलपी अनुबंध का प्रारूप तैयार करना और उसे भरना

70. कर बचाव के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

A. कर बचाव, कर देयता को न्यूनतम करने के लिए मामलों की वैध व्यवस्था है।
B. कर बचाव में दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य का तत्व शामिल होता है।
C. कर बचाव, कानून की खामियों को ध्यान में रखता है।
D. कर बचाव, कर देयता उत्पन्न होने के बाद कर के भुगतान से बचने का जानबूझकर किया गया प्रयास है।
E. कर, बचाव, कर चूक के समान है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (a) केवल A और C
Solution:

कर बचाव के संबंध में निम्नलिखित कथन सही है-
A. कर बचाव, मामलों की वैधता व्यवस्था है जिससे कर देयता न्यूनतम हो ।
C. कर बचाव में कानून की खामियों को ध्यान में रखा जाता है।