NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ परीक्षा, जून-2025 वाणिज्य

Total Questions: 100

71. मानक विचलन के गणितीय गुणों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं?

A. मानक विचलन मूल और माप की परिवर्तन से स्वतंत्र है।
B. मानक विचलन केवल माप की परिवर्तन से स्वतंत्र है, न कि मूल से।
C. पहले n प्राकृतिक संख्याओं का मानक विचलन है:
√(n² - 1) / 12
D. पहले n प्राकृतिक संख्याओं का मानक विचलन है:
√(n² - 1) / 6
E. सामान्य रूप से झुकी हुई आवंटनों के लिए मानक विचलन, माध्य विचलन का 0.8 है।
सही उत्तर का चयन करें:

Correct Answer: (a) केवल B और C
Solution:

मानक विचलन के गणितीय गुणों के संबंध निम्नलिखित कथन सही है-
B. मानक विचलन मूल बिंदु परिवर्तन से स्वतंत्र होता है, लेकिन पैमाने परिवर्तन से नहीं।
C. प्रथम n प्राकृत संख्याओं का मानक विचलन है √(n² - 1) / 12

72. निम्नलिखित व्यावसायिक चक्रों के उदाहरणों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए। (पुराने से नए तक)

A. डॉट-कॉम बुलबुला फटना
B. महामंदी
C. कोविड महामारी
D. वैश्विक वित्तीय संकट
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें-

Correct Answer: (b) B, A, D. C
Solution:

निम्नलखित कालानुक्रमिक क्रम (पुराने से नए) में व्यापार चक्रों के उदाहरण हैं।
1. B, महान मंदी - 1929
2. A, डॉट कॉम बबल का फटना - 2000
3. D, वैश्विक वित्तीय संकट - 2008
4. C. कोविड महामारी - 2020

73. यदि एक यादृच्छिक चर x एक पॉइसन वितरण का अनुसरण करता है जैसे कि P(x = 1) = 4P(x = 2) x का विचरण है -

Correct Answer: (a) 1/2
Solution:

P(x = 1) = 4 × P(x = 2)
Poisson के लिए,
P(x - 1) / P(x = 2) = [λ/1!] + [λ²/2!]
= (λ/1) × (2/λ²)
= 2/λ
तो,
2 / λ = 4 → λ = 0.5 = Poisson का विचलन = x = 0.5
अर्थात 1/2

74. निम्नलिखित में से कौन सा एक क्षैतिज समझौता है?

Correct Answer: (c) काटेल
Solution:

क्षैतिज समझौता, बाजार में समान स्तर पर काम करने वाली प्रतिस्पर्धी कंपनियों के बीच कीमतें तय करने, उत्पादन सीमित करने या बाजारों को विभाजित करने का एक समझौता है। कार्टेल क्षैतिज समझौतों के उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे समझौते प्रतिस्पर्धा को प्रतिबंधित करते हैं और उपभोक्ता हितों और बाजार की निष्पक्षता की रक्षा के लिए प्रतिस्पर्धा अधिनियम के तहत निषिद्ध हैं।

75. A लिमिटे प्लास्टिक के बाल्टियाँ बनाती है। प्रति बाल्टी बिक्री मूल्य ₹210 है और प्रति बाल्टी परिवर्ती लागत ₹260 है। बाल्टियाँ बनाने की निश्चित लागत वर्ष के लिए ₹1,50,000 है। ₹90,000 का लाभ प्राप्त करने के लिए कितनी बाल्टियाँ बेंचनी होंगी।?

Correct Answer: (d) 1600 बाल्टियाँ
Solution:

योगदान प्रति यूनिट की गणना
योगदान = विक्रय मूल्य - परिवर्तनीय लागत
= 210 - 60 = ₹150
लक्ष्य लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक यूनिट की गणना
आवश्यक यूनिट = स्थिर लागत + इच्छित लाभ / योगदान प्रति यूनिट
= (1,50,000 + 90,000) / 150
= 2,40,000 / 150
= 1600 बाल्टियाँ

76. सीमित देयता भागीदारी के स्वैच्छिक परिसमापन की प्रक्रिया में शामिल निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

A. दिवालियापन नहीं होने की घोषणा
B. नामित साझेदारों की बैठक
C. साझेदारों की बैठक
D. परिसमापक के रूप में एक दिवालियापन पेशेवर की पहचान ।
E. प्रस्तावों को कंपनी रजिस्ट्रार और भारतीय दिवालियापन और शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) के समक्ष प्रस्तुत करना।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) A, D, B, C, E
Solution:

एक सीमित दायित्व भागीदारी (LLP) के स्वैच्छिक परिसमापन की प्रक्रिया में शामिल चरण इस प्रकार हैं-
चरण-I दिवालियापन नहीं होने की घोषणा
चरण-II परिसमापक के रूप में एक दिवालियापन पेशेवर की पहचान
चरण-III नामित भागीदारों की बैठक
चरण-IV भागीदारों की बैठक चरण- प्रस्तावों को कंपनी रजिस्ट्रार और भारतीय दिवालियापन और शोधन अक्षमता बोर्ड (BI) के समक्ष प्रस्तुत करना।

77. सूची-I का सूची-II से मिलान करें -

सूची-I (बि.ओ.पी.)सूची-II (संकल्पना)
A. भुगतान संलन - चालू खाताI. पूंजी का अंतर्वाह और बहिवाह
B. भुगतान संलन - पूंजी खाताII. वस्तुओं और सेवाओं के अंतर्राष्ट्रीय लेन-देन
C. व्यापार का संलनIII. वस्तुओं का आयात और निर्यात
D. संलन करने वाली मदIV. शुद्ध त्रुटियाँ और विसंगतियों के लिए प्रविष्टि

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :

Correct Answer: (d) A-II, B-I, C-III, D-IV
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान निम्न प्रकार है-

सूची-I  (भुगतान संलन)सूची-II  संकल्पना
A. भुगतान संलन - चालू खाताII. वस्तुओं और सेवाओं के अंतर्राष्ट्रीय लेन-देन
B. भुगतान संलन - पूंजी खाताI. पूंजी का अंतर्वाह और बहिवाह
C. व्यापार का संलनIII. केवल वस्तुओं का आयात और निर्यात
D. संलन करने वाली मदIV. शुद्ध त्रुटियाँ और विसंगतियों के लिए प्रविष्टि

78. सीमित देयता भागीदारी के समापन के लिए न्यायाधिकरण में याचिका कौन दायर कर सकता है?

A. सुरक्षित लेनदार
B. एल.एल.पी.या उसका कोई भी भागीदार
C. कंपनी का रजिस्ट्रार
D. केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत कोई भी व्यक्ति
E. कोई भी स्वैच्छिक संघ
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

Correct Answer: (c) केवल A, B, C और D
Solution:

सीमित देयता भागीदारी (समापन और विघटन) नियम, 2012 की धारा 26 (1) के अनुसार, सीमित दायित्व भागीदारी (LLP) के परिसमापन के लिए अधिकरण में याचिका निम्न द्वारा दायर की जा सकती है।
• एलएलपी या उसके किसी भागीदार
• किसी भी सुरक्षित लेनदार
• रजिस्ट्रार
• केंद्रीय सरकार द्वारा इस संबंध में प्राधिकृत कोई व्यक्ति ।

79. किसी भी करदाता को (धारा 44 एडी या 44 एडीए में निर्दिष्ट पात्र व्यवसाय के संबंध में पात्र करदाता को छोड़कर) देय अग्रिम कर का 75 प्रतिशत तक भुगतान करना होगा :

Correct Answer: (c) पिछले वर्ष की 15 दिसंबर को या उससे पहले
Solution:

कोई भी करदाता (जब तक कि वह धारा 44 AD या 44ADA में उल्लिखित पात्र व्यवसाय से संबंधित पात्र करदाता न हो) को पिछले वर्ष की 15 दिसंबर तक एडवांस टैक्स की 75 प्रतिशत राशि का भुगतान करना आवश्यक होता है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

80. सूची-I का सूची-II से मिलान करें-

 सूची-Iसूची-II
A. चिकित्सा बीमा प्रीमियम के संदर्भ में कटौतीI. धारा 80 CCH
B. विकलांग व्यक्ति के मामले में कटौतीII. धारा 80D
C. उच्च शिक्षा के लिए, लिए गए ऋण पर ब्याज के संदर्भ में कटौतीIII. धारा 80U
D. अग्निपथ योजना में योगदान के संदर्भ में कटौतीIV.  धारा 80E

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें -

Correct Answer: (c) A-II, B-III, C-IV, D-I
Solution:

सूची-I का सूची-II से सही मिलान निम्न प्रकार है-

सूची-I (कटौती)सूची-II (धारा)
A. चिकित्सा बीमा प्रीमियम के संबंध में कटौतीII. धारा 80D
B. विकलांग व्यक्ति के मामले में कटौतीIII. धारा 80U
C. उच्च शिक्षा के लिए, लिए गए ऋण पर ब्याज के संबंध में कटौतीIV. धारा 80E
D. अग्निपथ योजना में योगदान के संबंध में कटौतीI. धारा 80 CCH