NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून-2024 शारीरिक शिक्षा (Physical Education)

Total Questions: 100

1. सर्वप्रथम आयोजित पैरा खेलों इंडिया खेल का शुभंकर क्या था?

Correct Answer: (a) उज्जवला
Solution:

पहली बार खेलों इंडिया पैरा गेम्स 2023 का लोगों (Logo) और शुभांकर (Mascot) उज्जवला था। नई दिल्ली में केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर और कई प्रतिष्ठित एथलीटो द्वारा इसे लॉन्च किया गया। उज्जवला- एक गौरैया, का अनावरण खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 के अधिकारिक शुभाकर के रूप में किया गया।

2. सह-सक्रिय अथवा वैयक्तिक स्थिति की तुलना में किसी सामूहिक स्थिति में व्यक्ति के अभिप्रेरण एवं प्रयास में कमी को इस रूप में जाना जाता है:

Correct Answer: (a) सामाजिक आवारागर्दी करना (लोफिंग)
Solution:सामाजिक आवारागर्दी (Social loafing) से तात्पर्यप्रयास और प्रेरणा में कमी से है जो तब घटित होती है जब व्यक्ति किसी कार्य पर सामूहिक रूप से काम करते है।

3. _____ आयत चित्र संख्यात्मक डाटा वितरण का एक सन्निकट निरूपण है। इसे सर्वप्रथम निम्न में से किसने आरंभ किया था?

Correct Answer: (b) कार्ल पियर्सन
Solution:आयत चित्र संख्यात्मक डाटा वितरण का एक सन्निकट निरूपण है। इसे सर्वप्रथम कार्ल पियर्सन ने प्रारम्भ किया था।

4. निम्न में से सपाट पद के कौन-कौन से वर्गीकरण हैं?

A. पेस प्लेनस
B. प्रकार्यात्मक सपाट पद
C. प्रोनेटिड सपाट पद
D. नम्य सपाट पद
E. आभासी सपाट पद

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A, B, C, D
Solution:सपाट पद (flat feet) के निम्नलिखित वर्गीकरण है-

1- पेस प्लेनस
2- प्रकार्यात्मक सपाट पद
3- प्रोनेटेड सपाट पद
4- नम्य सपाट पद

5. निम्नलिखित में से कारक खिलाड़ियों (एथलीट) के दिशिक परिवर्तन कार्यों संबंधी, प्रदर्शन की योग्यता को प्रभावित करते हैं?

A. तेज़ दौड़ लगाने की गति
B. तकनीक
C. पेशी विशेषताएँ
D. वसा उपापचय
E. रणनीति

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (c) केवल A, B, C
Solution:निम्नलिखित कारक एथलीटो के दिशिक परिवर्तन कार्यो संबंधित, प्रदर्शन की योग्ता को प्रभावित करता है-

1- तेज़ दौड़ लगाने की गति
2- तकनीक
3- पेशीय विशेषता

6. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (शरीर प्रमुख चिह्न) सूची-II (विवरण)
(A) एक्रोपोडियन(I) भौंह के किनारे के बीच का मध्यबिंदु
(B) डेक्टिलियन(II) कैल्सेनियस का सर्वाधिक पीछे का बिन्दु
(C) प्टेरियन(III) पद का सर्वाधिक अरावर्ती बिंदु जो पहली अथवा दूसरी अंगुली हो सकती है।
(D) ग्लाबेला(IV) मध्य अंगुली (तीसरी) की नोक
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I (शरीर प्रमुख चिह्न) सूची-II (विवरण)
(A) एक्रोपोडियन(III) पद का सर्वाधिक अरावर्ती बिंदु जो पहली अथवा दूसरी अंगुली हो सकती है।
(B) डेक्टिलियन(IV) मध्य अंगुली (तीसरी) की नोक
(C) प्टेरियन(I) भौंह के किनारे के बीच का मध्यबिंदु
(D) ग्लाबेला(II) कैल्सेनियस का सर्वाधिक पीछे का बिन्दु

7. निम्नलिखित किसमें ऐसे कृत्यों को सम्मिलित किया जाता है जो कि उत्पीड़ितों के दुखों के अतिरिक्त किसी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एक साधन के रूप में कार्य करते हैं?

Correct Answer: (d) साधनपकर (मशीनी) आक्रमण
Solution:

साधनपरख (मशीनी) आक्रमकता से तात्पर्य किसी विशिष्ट लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किए गए आक्रमक व्यवहार से है। अन्य प्रकार की आक्रमकता के विपरीत, व्यवहार क्रोध या अन्य भावनाओ के कारण नहीं होता, बल्कि अन्त के लिए एक गणनात्मक साधन होता है मशीनी आक्रमकता बदमाशी के समान है लेकिन एक चलाकीपूर्ण उद्देश्य के साथ की जाती है।

8. हेर फेर किए गए चरों को निम्न रूप से भी जाना जाता है:

Correct Answer: (a) स्वतंत्र चर
Solution:

मैनिप्युलेटेड वेरिएबल को स्वतंत्र चर परीक्षण चर भी कहा जाता है। कारण और प्रभाव संबंधों की पहचान करने के लिए चरो में जानबूझ कर हेरफेर किया जाता है या उन्हें बदल दिया जाता है।

9. निम्न में से कौन सी पेशी में कंडरा के केवल एक ओर पेशी रेशे होते हैं?

Correct Answer: (b) रेक्टस फीमोरीस पेशी
Solution:रेक्टस फीमोरीस पेशी में कण्डरा के एक ओर पेशी रेशे होते है।

10. निम्न में से उस सीमा को क्या कहा जाता है जहाँ तक माप के भीतर का प्रत्येक प्रश्न वास्तव में एक ही परिघटना को माप रहा होता है?

Correct Answer: (b) आंतरिक संगति विश्वसनीयता
Solution:

आंतरिक संगति विश्वसनीयता एक प्रकार की विश्वसनीयता है। जिसका उपयोग परीक्षण पर समान वस्तुओं की वैधता निर्धारित करने के लिए किया जाता है। कुछ सामाग्री को मापने के लिए वास्तविक परीक्षण के सभी प्रश्नों को समान और सुसंगत परिणाम देने चाहिए।