NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून-2024 शारीरिक शिक्षा (Physical Education)

Total Questions: 100

51. कौशल परीक्षण हेतु निम्नलिखित कौन से व्यक्ति-सापेक्ष उपकरण साधन हैं?

(A) उच्च-गति (चाल) वाली विडियोग्राफी
(B) प्रशिक्षक का ध्यान (दृष्टि)
(C) वैश्विक अवस्थिति प्रणाली
(D) त्वरणमापी
(E) विविध खेल-विशिष्ट चुनौतियाँ

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (d) केवल BE
Solution:परीक्षण हेतु उपरोक्त में से निम्नलिखित व्यक्ति- सापेक्ष उपकरण / साधन है- 1- प्रशिक्षक का ध्यान (दृष्टि) । 2- विविध खेल-विशिष्ट चुनौतिया।

52. T-कोशिकाओं की अनुक्रिया कहलाती है:

Correct Answer: (a) कोशिका व्यवहित प्रतिरक्षा
Solution:कोशिका मध्यस्थ प्रतिरक्षा एक प्रतिरक्षा है प्रतिक्रिया है। जिसमें एंटीबाडी शामिल नहीं होती है बल्कि इसमें मैक्रोफेज और एनके कोशिकाओं की सक्रियता, एंटीजन- विशिष्ट साइटोटोक्सिक टी-लिम्फोसाइट्स का उत्पादन और एण्टीजन के जवाब में विभिन्न साइटोकिंस की रिहाई शामिल है।

53. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (स्रोत)सूची-II (हार्मोन)
(A) आमाशय(I) सेक्रेटिन
(B) ग्रहणी(II) कोलेकैल्सिफेरॉल
(C) त्वचा(III) लैप्टिन
(D) वसा ऊतक(IV) सिरोटोनिन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IVIIIIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:
सूची-I (स्रोत)सूची-II (हार्मोन)
(A) आमाशय(IV) सिरोटोनिन
(B) ग्रहणी(I) सेक्रेटिन
(C) त्वचा(II) कोलेकैल्सिफेरॉल
(D) वसा ऊतक(III) लैप्टिन

54. कौन एक जटिल गति चाल योग्यता नहीं है?

Correct Answer: (d) अभिक्रिया गति
Solution:अभिक्रिया गति एक जटील गति/ चाल योग्यता नहीं है और उपरोक्त तीनों जटील गति के भाग है।

55. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I सूची-II
(A) मध्यवर्ती चर(I) जब किसी चर को दो से अधिक श्रेणियों में विभाजित किया जा सके
(B) सक्रिय चर(II) ऐसे चर जिनमें हेर फेर न किया जा सके
(C) गुणपरक चर(III) स्वतंत्र व आश्रित चर को संयुक्त करना
(D) बहुभाजी चर(IV) ऐसे चर जिनमे हेर फेर की जा सके
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (d)
Solution:
सूची-I सूची-II
(A) मध्यवर्ती चर(III) स्वतंत्र व आश्रित चर को संयुक्त करना
(B) सक्रिय चर(IV) ऐसे चर जिनमे हेर फेर की जा सके
(C) गुणपरक चर(II) ऐसे चर जिनमें हेर फेर न किया जा सके
(D) बहुभाजी चर(I) जब किसी चर को दो से अधिक श्रेणियों में विभाजित किया जा सके

56. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I सिर की पेशी (आननी)सूची-II (विवरण)
(A) लेवेटोर लाबी सुपिरिओरिस(I) एक पेशी युग्म ठोड़ी पर वी आकार की पेशी (स्थूल) बनाता है।
(B) डिप्रेसर आंगुली ओरिस(II) तनु पेशी अभ्यन्तर और जाइगोमेटिकस के पार्श्व में
(C) रिसोरियस(III) ओर्बिक्यूलेरिस ओरिस और आंतरिक चक्षु मार्जिन के मध्य की पतली पेशी
(D) मेन्टेलिस(IV) लघु पेशी डिप्रेसर लाबी इंटीरियर के पार्श्व में होती है
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIVIII
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:
सूची-I सिर की पेशी (आननी)सूची-II (विवरण)
(A) लेवेटोर लाबी सुपिरिओरिस(III) ओर्बिक्यूलेरिस ओरिस और आंतरिक चक्षु मार्जिन के मध्य की पतली पेशी
(B) डिप्रेसर आंगुली ओरिस(IV) लघु पेशी डिप्रेसर लाबी इंटीरियर के पार्श्व में होती है
(C) रिसोरियस(II) तनु पेशी अभ्यन्तर और जाइगोमेटिकस के पार्श्व में
(D) मेन्टेलिस(I) एक पेशी युग्म ठोड़ी पर वी आकार की पेशी (स्थूल) बनाता है।

57. शक्ति मापन का प्रथम परीक्षण किसके द्वारा प्रकाशित किया गया?

Correct Answer: (b) डॉक्टर डी.ए. सार्जेन्ट
Solution:डॉक्टर डी.ए. सार्जेन्ट ने 1921 में शक्ति मापन का पहला परीक्षण प्रकाशित किया। हाल ही में, शक्ति माप को परीक्षणों के दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है एक एथलेटिक शक्ति माप से संबंधित है और दूसरा कार्य शक्ति माप से संबंधित है।

58. बल के संबंध में निम्न में से कौन से कथन सही हैं?

(A) बल को एक सदिश प्रमात्रा के रूप में व्यक्त किया जा सकता है।
(B) बल को गणितीय रूप मे व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
(C) बल को कागज पर स्केल अनुसार खींची गई रेखा द्वारा ग्राफीय रूप में दर्शाया जा सकता है।
(D) रेखा की लंबाई बल का परिणाम होगा।
(E) रेखा की अवस्थिति कोण उसकी दिशा होगी।

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (c) केवल A, C, D, E
Solution:बल के संबंध में उपरोक्त मे से निम्न कथन सही है- 1- बल को एक सदिश प्रमात्रा के रूप में व्यक्त किया जा सकता हैं 2- बल को कागज पर स्केल अनुसार खीची गई रेखा द्वारा ग्राफीय रूप में दर्शाया जा सकता है। 3- रेखा की लम्बाई बल का परिमाप होता है। 4- रेखा की अवस्थिति कोण की दिशा होगी।

59. कशेरूक कॉलम को ऊर्ध्व (सुपिरिअर) से अधर के क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) ग्रीवा
(B) संलीन सेक्रमी
(C) वक्षीय
(D) कटि
(E) लघु संलीन अनुत्रिक

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (b) A, C, D, E, B
Solution:कशेरूक कॉलम को ऊर्ध्व से अधर के क्रम में निम्नवत् व्यवस्थित है- 1- ग्रीवा 2- वक्षीय 3- कटि 4- संलीन सेक्रमी 5- संलीन अनुत्रिक

60. उत्परिवर्तन के कारक पर्यावरणीय पदार्थों को निम्न में से क्या कहा जाता है?

Correct Answer: (a) कर्सिनोजन
Solution:कर्सिनोजन (Carcinogen) एक ऐसा पदार्थ, विकिरण या अन्य चीज होती है जिससे शरीर में कर्क रोग पैरा होने की संभावना बन जाती है उदाहरण के लिए एक्स-रे कैंसर जनक होती है।