NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा (निरस्त), जून-2024 शारीरिक शिक्षा (Physical Education)

Total Questions: 100

71. जब सोमेटोटाइप को सोमेटोचार्ट पर रखा जाता है, तो उन्हें निम्न में से क्या कहा जाता है?

Correct Answer: (d) सोमेटोप्लाट
Solution:जब सोमेटोटाइप को सोमेटोचार्ट पर रखा जाता है, तो उन्हें सोमेटोप्लाट कहा जाता है।

72. साहित्य-समीक्षा के दौरान आने वाले चरणों के सही क्रम को पहचानिए।

(A) द्वितीयक स्रोतों से परामर्श लेना
(B) समस्या कथन (विवरण) लिखना
(C) प्रथमिक स्रोतों की खोज
(D) वर्णनकर्ता-निर्धारित करना
(E) साहित्य-पठन एवं अभिलेखन
(F) साहित्य-समीक्षा-लेखन

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (b) B, C, A, D, F, E
Solution:साहित्य समीक्षा के दौरान आने वाले चरणों का सही क्रम निम्न लिखित है-

1- समस्या कथन (विवरण) लिखना।
2- प्राथमिक श्रोतों से परामर्श लेना।
3- द्वितीयक श्रोतों से परामर्श लेना।
4- वर्णनकर्ता निर्धारित करना।
5- साहित्य समिक्षा लेखन ।
6- साहित्य-पाठन एवं अभिलेखन ।

73. निम्न में से कौन से कान हेनेमैन के आमाप सिद्धांत से संबंधित हैं?

(A) मंद स्फुर फाइबर तीव्र स्फुर फाइबर से पहले सक्रिय होते हैं।
(B) लक्ष्य है उच्चिष्ठ प्रबलता। हल्के भार की तुलना में भारी भार की अनुशंसा की जाती है।
(C) मंद स्फुर पेशी फाइबर उच्चतर भार और हल्के पुनरावर्तन पर उत्तम अनुक्रिया करते हैं।
(D) यदि प्राथमिक प्रशिक्षण लक्ष्य आमाप है, तो पुनरावर्तन रेंज के एक व्यापक स्पेक्ट्रम में प्रशिक्षण की अनुशंसा की जाती है।
(E) तीव्र स्फुर फाइबर मंद स्फुर फाइबरों से पहले सक्रिय होते हैं।

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (d) केवल A, B, D
Solution:निम्नलिखित कथन हेनेमैन के आमाप सिद्धान्त से संबंधित है-

1- मंद स्फुर फाइबर तीव्र स्फुर फाइबर से पहले सक्रिय होते है।
2- लक्ष्य है उच्चिष्ट प्रवलता हल्के भार की तुलना में भारी भार की अनुशंसा की जाती है।
3- यदि प्राथमिक प्रशिक्षण लक्ष्य आमाप है, तो पुनरावर्तन रेंज के एक व्यापक स्पेक्ट्रम में प्रशिक्षण की अनुशंसा की जाती है।

74. 1908 में लंदन में आयोजित ओलंपिक खेलों में फील्ड लेक्रोस स्पर्षा में स्वर्णपदक निम्न में से किस देश ने जीता था?

Correct Answer: (b) कनाडा
Solution:1908 में लंदन में आयोजित ओलंपिक खेलों में फील्ड लेक्रोस स्पर्धा में स्वर्ण पदक कनाडा ने जीता था।

75. ओलंपिक खेलों में लयात्मक व्यायाम (रिदमिक जिम्नास्टिक्स) हेतु प्रतियोगिता क्रम है:

(A) गेंद
(B) छल्ला
(C) फीता
(D) रस्सी
(E) मुगदर

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (d) D, B, A, E, C
Solution:ओलंपिक खेलों में लयात्मक व्यायाम हेतु प्रतियोगिता क्रम निम्न है।

1- रस्सी 2- छल्ला 3- बाल 4- मुगदर 5- फीता

76. सभी उत्तोलक प्रणालियाँ निम्नलिखत किन घटकों से निर्मित होती हैं?

A. भार (वजन)
B. आलंबक
C.  आकार (आमाप)
D. प्रयास
E. उत्तोलक

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (c) केवल A, B, D, E
Solution:सभी उत्तोलक प्रणालियाँ निम्नलिखत घटकों से निर्मित होती है-

1- भार (वजन)
2- आलंबक
3- प्रयास
4- उत्तोलक

77. प्रतिदर्श अभिकल्प विकसित करने के सही आनुक्रमिक कदमों का पता लगाइए।

(A) प्रतिदर्श का आमाप
(B) समष्टि का प्रकार
(C) प्रतिचयन यूनिट
(D) बजटीय प्रतिबंध
(E) प्रतिचयन पद्धति

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (b) B, C, A, D, E
Solution:सही आनुक्रमिक कदम निम्नवत् है-

1- समष्टि का प्रकार
2- प्रतिचयन यूनिट
3- प्रतिदर्श का आमाप
4- बजटीय प्रतिबंध
5- प्रतिचयन पद्धति

78. निम्न में से किस हॉर्मोन को बहुधा शरीर का प्रमुख उपापयची हॉर्मोन कहा जाता है?

Correct Answer: (d) लैनोकॉर्टिन हॉर्मोन
Solution:थाइराइड हॉर्मोन थाइराइड ग्रंथि द्वारा उत्पादित और जारी किये गये हार्मोन हैं जिसमें ट्राईआयोडो थायरोनिन और थायरोक्सिन है। वे टायरोसिन आधारित हार्मोन है जो मुख्य रूप से चयापचन के नियमन के लिए जिम्मेदार है। T₃ और T₄, आंशिक रूप से भोजन से प्राप्त आयोडिन से बनते है।

79. सक्षमता अभिप्रेरण सिद्धान्त को किसने प्रस्तुत किया?

Correct Answer: (b) सुसान हार्टर
Solution:किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत क्षमता की भावनाओं पर आधारित उपलब्धि प्रेरणा एक सिद्धान्त है। इस सिद्धान्त के अनुसार सक्षमता प्रेरणा तब बढ़ती है जब कोई व्यक्ति किसी कार्य में सफलता पूर्वक महारत हासिल कर लेता है। यह व्यक्ति को अधिक कार्यों में महारथ हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

80. मापन त्रुटियों के सही अनुक्रमिक क्रम की पहचान कीजिए।

(A) विषय
(B) समंकन
(C) मापयंत्रण
(D) परीक्षण

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही का चुनाव करें।

Correct Answer: (a) A, D, B, C
Solution:मापन त्रुटियों के सही अनुक्रमिक क्रम निम्न है- 1- विषय 2- परीक्षण 3- समंकन 4- मापसंत्रण