NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 शारीरिक शिक्षा (Physical Education)

Total Questions: 100

91. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िये और उन पर आधारित पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

बाह्य चर वे कारक होते हैं, जो स्वतंत्र चर और परतंत्र चरों के बीच संबंध को प्रभावित कर सकते हैं लेकिन सापेक्ष नहीं हैं। प्रयोगात्मक अथवा उपचार चर में स्वतंत्र चर कारण है। परतंत्र चर को स्वतंत्र चर के प्रभावों के मूल्यांकन के लिए मापा जाता है।

सुस्पष्ट कर को कभी परिनियामक चर भी कहा जाता है, उदाहरण के लिए लिंग या प्रजाति। सहनशक्ति प्रदर्शन पर संगीत के लिए सहकालिक और असहकालिक संगीत और पुरुषों और महिलाओं के लिए एक समूह अलग से बिना संगीत के एक ही तीव्रता के कार्यभार पर लिए गए थे।

वह अनुमान लगाया कि पुरुषों और महिलाओं के प्रदर्शन में कुछ अंतर इस कारण से हो सकता है कि पुरुषों की उपस्थिति में महिलाओं की अधिकतम प्रयास प्रदर्शित करने की अनिच्छुकता थी। कुछ चरों को शामिल करना या नहीं करना कई कारणों पर निर्भर करता है जैसे कि क्या चर घनिष्ठ रूप से सैद्धांतिक मॉडल से संबंधित है और कैसे अन्योन्यक्रिया की संभावना है।

निम्नलिखित में से किस चर को प्रभावित नहीं किया जा सकता है-

Correct Answer: (a) श्रेणीबद्ध चर
Solution:

श्रेणी बद्ध चर (Ordinal Variable) वे चर होते है जिन्हें निश्चित क्रम (Rank) में व्यवस्थित किया जाता है। लेकिन उनके बीच का अन्तराल सटीक रूप से माया नहीं जा सकता।

इन्हें प्रभावित नहीं किया जा सकता क्योंकि ये मात्रात्मक नहीं होते है। बल्कि गुणवत्ता या रैकिंग पर आधारित होते हैं। उदा. इन मूल्यों को बदला नहीं जा सकता, बल्कि केवल उनकी श्रेणी में स्थान बदला जा सकता है।

92. सभी प्रयोगात्मक अनुसंधान में इसमें नियंत्रक चर होना चाहिए-

Correct Answer: (d) शोधकर्ता का निर्णय
Solution:

नियंत्रण चर (Control variable) प्रयोग मूलक अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन हर स्थिति में इसका उपयोग अनिवार्य नहीं होता है।

→ यह प्रयोगों में प्रकृति, उद्देश्य और शोधकर्ता की रणनीति पर निर्भर करता है।

→ कुछ प्रयोग में नियंत्रक चर आवश्यक होता है। लेकिन कुछ में इसकी जरूरत नहीं होती है।

→ इसलिए इसका उपयोग करने का निर्णय पूरी तरह शोधकर्ता पर निर्भर करता है।

93. पार्श्व संगीत में अभ्यास करना जो सहकालिक नहीं था, किसका उदाहरण हैं-

Correct Answer: (d) स्वतंत्र चर
Solution:स्वतंत्र चर= (Independent Variable) यह वह चर होता है जिसे शोधकर्ता प्रयोग में नियंत्रित या हेरफेर करता है। ताकि उसके प्रभाव को मापा जा सके।

∴ पार्श्व संगीत = एक ऐसा कारक है जिसे बदला या नियंत्रित किया जा सकता है और यह अभ्यास के प्रभाव को प्रभावित कर सकता है।

∴ इसलिए, पार्श्व संगीत स्वतंत्र चर का उदाहरण है। क्योंकि यह अभ्यास के परिणाम (परतंत्र) को प्रभावित कर सकता है।

94. किस प्रकार का चर किसी प्रयोग के आंतरिक प्रामाण्य को प्रभावित करने के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी है-

Correct Answer: (c) बाह्य चर
Solution:

वाहय चर = (Extraneous Variable) के अवांछित चर होते है जो स्वतंत्र और पर-तंत्र चर (Dependent Variable) के बीच के संबंध को प्रभावित कर सकते है।

→ यदि इनका नियंत्रण नहीं किया जाता तो ये आंतरिक प्रामाण्य को प्रभावित कर सकते है। जिससे निष्कर्ष गलत हो सकते है।

95. पुरुषों और महिलाओं के प्रदर्शन में अंतर निम्न में किसका उदाहरण है-

Correct Answer: (d) बाह्य चर
Solution:

बाह्य चर (Extraneous Variable) महिला और पुरूषो के प्रदर्शन में अन्तर बाह्य चर का उदाहरण है। → क्योंकि लिंग एक ऐसा कारक जो प्रयोग के निष्कर्षों को प्रभावित कर सकता है। लेकिन मुख्य स्वतंत्र चर नहीं होता है। → बाह्य चर वे होते है जो स्वतंत्र और परतंत्र चर के सम्बन्ध को प्रभावित कर सकते है।

लेकिन इन्हें हमेशा नियंत्रित नहीं किया जा सकता उदाहरण - यदि किसी अध्ययन में शारीरिक क्षमता पर शोध किया जा रहा है। तो पुरुषों और महिलाओं के बीच जैविक अन्तर प्रदर्शन को प्रभावित कर सकते है भले ही वह मुख्य रूप से अध्ययन किए जा रहे चर का हिस्सा न हो।

96. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िये और उन पर आधारित पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

हार्मोन एक रासायनिक पदार्थ है जिसका शरीर तरल में एंडोक्राइन ग्रंथि द्वारा स्राव होता है और अन्य अंगों (लक्ष्य अंगों) की गतिविधियों पर एक विशिष्ट प्रभाव होता है। एंडोक्राइन ग्रंथि वाहिनीहीन होती है और रक्त या लिम्फ में सीधे हार्मोन का स्राव करती है। हार्मोन का कार्य लक्ष्य अंग है जिसमें शामिल है :

(1) एंजाइम प्रणाली को सक्रिय करना, (2) कोशिका झिल्ली पारगम्यता क्रमांतरण, (3) पेशी संकुचन या शिथिलन, (4) प्रोटीन संश्लेषण, या कोशिकीय स्राव, ये कार्य एक तंत्र के माध्यम से किए जाते हैं, जिस चक्रीय एएमपी तंत्र कहा जाता है। कुछ हार्मोनों का केवल विशिष्ट लक्ष्य अंग पर प्रभाव होता है। प्रमुख हार्मोनल नियंत्रण प्रणाली नकारात्मक प्रतिपुष्टि तंत्र है। तंत्रिका प्रणाली भी हार्मोन और उनके एंडोक्राइन ग्रंथियों में निम्नलिखित शामिल होते हैं:

(1) पियूष ग्रंथि एडीएच, ऑक्सिटोसिन, जी.एच.टी.एस.एच.ए. सी.टी.एच., एफएसएच, एल.एच. और प्रोलैक्टिन (2) एड्रिनल ग्रंथियाँ : कोटेकोलायाइस, ईजाइनफ्राइन और नॉन पाइनफ्राइन, यिनेरलोकोरटिकाइडस और एंड्रोजन्स, (3) पैन्क्रियाजः इंसुलिन और ग्लूकाजन (4) थॉइराईड ग्रंथि कैलशिटोनिन (5) पैरा थॉइराईड ग्रंथि पीटीएच (6) ओवरी और टेस्टीज: एंड्रोजेंस :

हार्मोनों का रक्त स्तर जो अभ्यास से बढ़ जाता है, में शामिल हैं। जीएच, कैटेरोलामांइस, एसीटीएच, ग्लूको कोरटिकाइड्स, मिनेरलो कोरटिकाइड्स, ग्लुकागोन, टेस्टास्ट्रोन, ईसट्रोजोन, प्रोजेस्ट्रोन, टीएसएच, थॉयरोक्सिन और ट्रीओडो थाइरोनाइन, ल्यूरीनीकरण हार्मोन का रक्त स्तर अभ्यास के दौरान नहीं बढ़ता है, जबकि अभ्यास के दौरान इंसुलिन कम हो जाता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा हार्मोन अभ्यास के दौरान बढ़ जाता है-

Correct Answer: (c) टीएसएच
Solution:अभ्यास (Exercise) के दौरान, शरीर की ऊर्जा मांग बढ़ जाती है। जिससे कुछ हार्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है।

= TSH (Thyroid Stimulating Hormone) का स्तर बढ़ जाता है। क्योंकि यह थायरॉइड ग्रंथि को अधिक T3 और T हार्मोन्स (T3 - ट्राई आयोडोथायरोनिन) और (T4 थायरोक्सन) का उत्पादन करने के लिए उत्तेजित करता है।

= ये हार्मोन्स (उपाचय) को बढ़ाने में मद्द करते हैं। जिससे ऊर्जा उत्पादन अधिक होता है और व्यायाम में सहन शक्ति बनी रहती है।

97. कौन-सा हार्मोन अभ्यास के साथ परिवर्तित नहीं होता-

Correct Answer: (b) एलएच
Solution:L.H = (Luteinizing Hormone) मुख्य रूप से प्रजनन प्रणाली को नियंत्रित करता है और इसका स्तर व्यायाम, (Exercise) के दौरान महत्व पूर्ण रूप से परिवर्तित नहीं होता- = LH पुरूषों में टेस्टोस्टोरोन और महिलाओं में ओव्यूलेशन (Ovulation) को नियंत्रित करता है।

= यह लम्बी अवधि के व्यायाम से LH का स्तर थोड़ा प्रभावित हो सकता है। लेकिन सामान्य व्यायाम से इसमें कोई महत्व पूर्ण परिवर्तन नहीं होता।

98. नकारात्मक प्रतिपुष्टि तंत्र क्या है?

Correct Answer: (a) प्रधान हार्मोनल नियंत्रण
Solution:नकारात्मक प्रतिपुष्टि तंत्र शरीर में होमियोस्टेसिस (आंतरिक संतुलन) बनाये रखने के लिए प्रमुख हार्मोनल नियंत्रण प्रणाली है।

→ इस तंत्र एण्डो क्राइन ग्रंथियों द्वारा हार्मोनल स्भाव को नियंत्रित करती है।

→ इस तंत्र में यदि शरीर का किसी हार्मोन्स का स्तर दिया जाता है। यदि स्तर कम हो जाता है तो उत्पादन बढ़ा दिया जाता है।

प्रधान हार्मोनल नियंत्रण (Primary Hormonal control) क्योंकि नकारात्मक प्रतिपुष्टि तंत्र मुख्य रूप से हार्मोनल नियंत्रण प्रणाली के तहत कार्य करता है।

99. निम्नलिखित में से कौन चक्रीय एएमपी का भाग नहीं है।

Correct Answer: (b) तंत्रिका उद्दीपन
Solution:

चक्रीय AMP (CAMP- Cyclic Adenosine Monopodsphate) एक द्वितीयक दूत है जो कोशिका के अन्दर विभिन्न जैविक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है।

∴ CAMP तंत्रिक तंत्र में कुछ प्रभाव डाल सकता है लेकिन यह प्रत्यक्ष रूप से तंत्रिका उद्दीपन में मुख्य भूमिका नहीं निभाता।

→ तंत्रिका उद्दीयन मुख्य रूप से विद्युत संकेतों, आयन चैनलों और न्यूरोट्रान्समीटर पर निर्भर करता है न की CAMP पर।

→ तंत्रिका उद्दीपन, क्योंकि CAMP प्रत्यक्ष रूप से तंत्रिका उद्दीपन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होता।

100. थॉइराइड ग्रंथि से _____ का स्त्राव होता है-

Correct Answer: (e) *
Solution:U.G.C. नेट ने मूल्यांकन से बाहर कर दिया है।

→ थायरॉइड ग्रंथि मुख्य हार्मोन्स का स्त्रावण करती है।
1. थायरॉक्सिन (T₄)
2. ट्राई आयोडोथायरोनिन (T₃)
3. कैल्यिटोनिन (Calcitonin)