NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा, दिसम्बर-2024 शारीरिक शिक्षा (Physical Education)

Total Questions: 100

21. क्रांतिक गति में निम्नलिखित शामिल नहीं होता है-

Correct Answer: (c) VO₂ मैक्स का 75-80%
Solution:क्रांतिक गति व अधिकतम गति होती है, जिसे व्यक्ति लम्बे समय तक बनाए रख सकता है बिना अत्यधिक धकान के। इसमें लिखित विशेषता होती है-

* अवायवीय दहलीज (Anaerdric Threshold)- कांतिक गति से ऊपर जाने पर शरीर अवायवीय ऊर्जा प्रणाली का अधिक उपयोग करने में लगता है।

* VO₂ मैक्स का 90-100%- यह उच्च तीव्रता वाली सीमा होती है जिसमे व्यक्ति अपनी अधिकतम ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता के लगभग 90-100% तक पहुँच जाता है।

* हृदय गति 175-180 बीट प्रति मिनट इस गति पर व्यक्ति की हृदय गति उच्चतम स्तर पर होती है।

22. वर्ष 1971 में एडम्स ने गामक कौशल अधिगम के एक सिद्धांत को प्रस्तावित किया था, वह किस नाम से जाना जाता है-

Correct Answer: (b) क्लोज्ड लूप सिद्धांत
Solution:वर्ष 1971 में एडम्स ने गामक (Motor) कौशल अधिगम के जिस सिद्धान्त को प्रस्तावित किया था, वह क्लोज्ड-लूप सिद्धान्त (Clased loop Theory) के नाम से जाना जाता है।

23. शिक्षण अभ्यास के दौरान सही ढंग से कक्षा निर्माण (फार्मेशन) के प्रकार का उल्लेख कीजिए-

A. स्पोक निर्माण
B. रैंक निर्माण
C. रोप निर्माण
D. फाइल निर्माण
E. ट्री निर्माण

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) केवल A, B, D
Solution:शिक्षण अभ्यास के दौरान सही ढंग से कक्षा निर्माण (Formation) के प्रकार निम्नलिखित होता है-

A. स्पोंक निर्माण (Spoke Formation):- यह निर्माण तब उपयोग किया जाता है जब केन्द्र में एक व्यक्ति होता है और अन्य चारों ओर चक्र की तरह खड़े रहते है इसे व्हील फारमेशन भी कहते है

B. रैंक निर्माण (Rank Formation)- इसमें विद्यार्थी एक लाइन में एक दूसरे के बगल में खड़े होते है आम तौर पर परेड या व्यायाम के दौरान होता है

D. फाइल निर्माण (file formation):- इसमें विद्यार्थी एक के पीछे एक सीधी रेखा में खड़े होते है इसे कालम फारमेशन भी कहा जाता है।

24. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I सूची-II
(A) खसरा(I) शिशु की अचानक मृत्यु
(B) डिप्थीरिया(II) मधुमेह
(C) हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप-बी(III) मल्टीपल स्क्लेरोसिस
(D) हेपेटाइटिस-बी(IV) आत्मकेंद्रित
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IVIIIIII
(c)IIIIIIIV
(d)IIIIIIVI
Correct Answer: (e) *
Solution:यू.जी.सी. नेट ने मूल्यांकन से बाहर कर दिया है।

25. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I सूची-II
(A) लेखा(I) किसी व्यक्ति द्वारा धारित संपत्तियों का मूल्य
(B) लिखित मूल्य(II) वित्तीय डेटा की रिकॉर्डिंग
(C) लिखित मूल्य(III) दूसरों से लिया गया ऋण और बिजनेस फर्म में लेनदारों की इक्विटी
(D) देयता(IV) तुलना-पत्र में प्रदर्शित किसी परिसंपत्ति का मूल्य
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIVIII
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:
सूची-I सूची-II
(A) लेखा(II) वित्तीय डेटा की रिकॉर्डिंग
(B) लिखित मूल्य(I) किसी व्यक्ति द्वारा धारित संपत्तियों का मूल्य
(C) लिखित मूल्य(IV) तुलना-पत्र में प्रदर्शित किसी परिसंपत्ति का मूल्य
(D) देयता(III) दूसरों से लिया गया ऋण और बिजनेस फर्म में लेनदारों की इक्विटी

26. किसी पिंड की गति की अवस्था को परिवर्तन करने में किस ऊर्जा का उपयोग किया जाता है-

Correct Answer: (d) बल
Solution:

किसी पिण्ड की गति की अवस्था को बदलने के लिए बल (force) आवश्यक होता है। न्यूटन का पहला नियम (जड़त्व का नियम) कहता है कि जब कोई वस्तु तब तक अपनी स्थिरता या गति की अवस्था की बनाए रखेगी, जब तक उस पर कोई बाह्य बल कार्य नहीं करता।

27. प्रतिलाभ का अनुक्रम है-

A. उपचयी प्रकृति
B. एटीपी और ग्लाइकोजन का पुनर्संश्लेषण
C. लैक्टिक अम्ल का उदासीनीकरण
D. समस्थिति की पुनःस्थापना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) B, C, D, A
Solution:

(B) ATP और ग्लाइकोजन का पुनः संश्लेषण, व्यायाम के दौरान ATP और ग्लाइकोजन का उपयोग होता है। पहले शरीर इन ऊर्जाओं को पुनः भरने की प्रक्रिया शुरू करता है।

(C) लैक्टिक अम्ल का उदासीनीकरण, उच्च तीव्रता वाले व्यायाम के कारण लैक्टिक अम्ल का संचय होता है, जिसे शरीर उदासीन करता है।

(D) समस्थिति की पुनः स्थापना, शरीर की हृदय गति, रक्त चाय, श्वसन पर और तापमान को सामान्य स्तर पर लाने की प्रक्रिया।

(A) उपचयी प्रकृति, अंतिम चरण में शरीर पुनर्निर्माण और वृद्धि की प्रक्रिया में प्रवेश करता है। प्रोटीन संश्लेषण और ऊतक पुनर्निर्माण सभी चरण में होता है।

28. रोजेन्थल द्वारा 1966 में आंतरिक वैधता के प्रति निम्नलिखित में से कौन-सी आशंका की पहचान की गई थी?

Correct Answer: (c) प्रत्याक्षा
Solution:

रोजेन्थल ने 1966 में "प्रत्याक्षा प्रभाव" की पहचान की जो आन्तरिक वैधता को प्रभावित कर सकता है इसे "(पिग्मेलियन प्रभाव या) रिसर्चर एक्सयेक्टेंसी इफेक्ट' भी कहा जाता है।

29. अनेक समस्याओं जिनमें निम्नलिखित भी शामिल है, बार-बार दोहराये जाने वाले उपायों पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं-

A. अग्रनयन प्रभाव
B. अंतर्वैयक्तिक प्रभाव
C. थकान
D. संवेदीकरण
E. कारक संबंधी प्रभाव

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (c) केवल A, C, D
Solution:बार-बार दोहराए जाने वाले उपायो पर विभिन्न प्रभावों का असर पड़ता है जो प्रयोग की आंतरिक वैधता को प्रभावित कर सकते है।

A. अग्रनयन प्रभाव (Carryover Effect) - जब एक कार्य  प्रभाव अम्ले कार्य पर पड़ता है जिससे निष्कर्षों में गड़बड़ी आ सकती है। उदा. पहले किए गए कार्य से सीखने जा थकान का प्रभाव अगले कार्य पर पड़ सकता है।

C. थकान (Fatigue)- यदि प्रतिभागी लम्बे समय तक परीक्षण में भाग लेते है तो मांसिक या शरीरिक रूप से थक सकता है जिसका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है।

D. संवेदीकरण (Sensitization) - यदि प्रतिभागी परीक्षण की प्रक्रिया से परिचित हो जाते है तो प्रक्रियाओं को समायोजित कर सकते है।

लेकिन बार-बार दोहराए गए उपायो पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

30. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए-

सूची-I सूची-II
(A) समगतिक विधि(I) 100% से अधक तीव्रता
(B) फार्टलेक विधि(II) गति सहनशील में सुधार के लिए प्रभावकारी
(C) पुनरावर्तन विधि(III) तैराकी, नौकायन के लिए प्रभावी विधि
(D) गतिक केंद्र विधि(IV) प्रशिक्षण पूर्व-नियोजित नहीं होता
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIVIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:
सूची-I सूची-II
(A) समगतिक विधि(III) तैराकी, नौकायन के लिए प्रभावी विधि
(B) फार्टलेक विधि(IV) प्रशिक्षण पूर्व-नियोजित नहीं होता
(C) पुनरावर्तन विधि(II) गति सहनशील में सुधार के लिए प्रभावकारी
(D) गतिक केंद्र विधि(I) 100% से अधक तीव्रता