NTA यू. जी. सी. नेट/जेआरएफ परीक्षा,(14-12-23, Shift-I) शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता

Total Questions: 50

41. The cost price of an article is 75% of its marked price for sale. How much percent does the trades man gain after allowing a discount of 15%?

किसी वस्तु का लागत मूल्य इसकी बिक्री के अंकित मूल्य का 75% है। 15% की छूट देने के पश्चात व्यापारी को कितने प्रतिशत का लाभ होगा?

Correct Answer: (b)
Solution:

माना,
अंकित मूल्य = ₹100
क्रय मूल्य = 100 × (75/100)
= ₹75
विक्रय मूल्य = 100 - 100 × (15/100)
= ₹85

लाभ = 85 - 75
= ₹10
लाभ प्रतिशत = (10/75) × 100
= 40/3% या 13.33%

42. Match List-I with List-II:

सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I (आयोग / समिति)सूची-II (फोकस क्षेत्र)
ASadler commession
सैडलर आयोग (1917)
1यूजीसी और एआईसीटीई का कार्यकरण
BHartog committee
हार्टग समिति (1929)
2भारत में विश्वविद्यालय शिक्षा
CRadhakrishnan commission
राधाकृष्णन आयोग (1948–49)
3भारत में शिक्षा पर व्यापक रिपोर्ट
DYashpal committee
यशपाल समिति
4कलकत्ता विश्वविद्यालय का कार्यकरण
Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

(a) A-2 B-3 C-1 D-4
(b) A-3 B-4 C-2 D-1
(c) A-1 B-4 C-3 D-2
(d) A-1 B-3 C-2 D-4

Correct Answer: (d)
Solution:

सूची-I के साथ सूची-II का मिलान निम्नलिखित है

सूची-I (आयोग / समिति)सूची-II (फोकस क्षेत्र)
1सैडलर आयोग (1917)Aकलकत्ता विश्वविद्यालय का कार्यकरण
2हार्टग समिति (1929)Bभारत में शिक्षा पर व्यापक रिपोर्ट
3राधाकृष्णन आयोग (1948–49)Cभारत में विश्वविद्यालय शिक्षा
4यशपाल समितिDयूजीसी और एआईसीटीई का कार्यकरण

43. Given below are two statements:

नीचे दो कथन दिए गए हैं

Statement I: Passive style is a way of dealing with conflict in which people are nonassertive and submissive and don't let others know what they want.
कथन I : निष्क्रिय शैली द्वंद से निपटने का एक तरीका है जिसमें लोग अनिश्चयात्मक (आत्मविश्वासहीन) और विनम्र होते हैं और दूसरों को यह ज्ञात नहीं होने देते कि वे क्या चाहते हैं।

Statement II: Manipulative style is a way of dealing with conflict in which people try to get what they want by making others feel guilty for them.
कथन II : छलयोजनात्मक शैली द्वंद से निपटने का एक तरीका है जिसमें लोग अपने लिए दूसरों को दोषी महसूस कराकर वह प्राप्त करने का प्रयास करते हैं जो वे चाहते हैं।
In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए: ​
Correct Answer: (a) Both statement I and statement II are correct/ कथन I और कथन II दोनों सही हैं
Solution:

निष्क्रिय शैली द्वंद से निपटने का एक तरीका है जिसमें लोग अनिश्चयात्मक (आत्मविश्वासहीन) और विनम्र होते हैं और दूसरों को यह ज्ञात नहीं होने देते कि वे क्या चाहते हैं। निष्क्रिय शैली संप्रेषण की तालिका की एक शैली है जिसे अप्रभावी माना जाता है क्योंकि यह व्यक्ति की भावनाओं को संप्रेषण नहीं करता
छलयोजनात्मक शैली द्वंद से निपटने का एक तरीका है जिसमें लोग अपने लिए दूसरों को दोषी महसूस कराकर वह प्राप्त करने का प्रयास करते हैं जो वे चाहते हैं। इस शैली में लोग अपने आस-पास के लोगो के कार्यो को नियंत्रित करने के लिए चालाकी, धोखे और प्रभाव का प्रयोग करते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं ।
अतः स्पष्ट है कि कथन (I) सत्य है तथा कथन (II) भी सत्य है। ​

44. Arrange the following terms in order to increasing intension: निम्नलिखित पदों को गुणार्थ के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:

(A) Cheese/ पनीर
(B) Dairy Product/ दुग्ध उत्पाद
(C) Soft Cheese/ मृदु पनीर
(D) Strong Soft Cheese/ तीखा मृदु पनीर

Choose the correct answer from the options given below:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Correct Answer: (a) (B), (A), (C), (D)
Solution:

दिए गए पदों का गुणवत्ता (quality) के अनुसार आरोही क्रम निम्नलिखित है -
दुग्ध उत्पाद → पनीर → मृदु पनीर → तीखा मृदु पनीर

45. What will be the value of P in the following number series?

निम्नलिखित अंक श्रृंखला में P का मान कितना होगा?
0, 2, 24, 252, P, ......

Correct Answer: (a) 3120
Solution:

46. Comprehension: (Ques. 46-50)

Read the following passage and answer the questions that follow:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

Tiger reserves are an important part of our tourism industry. There are 42 declared tiger reserves in India which are generally operated by state forest departments. Indian tiger, also known as Bengal tiger, is the national animal of India. Its scientific name is Panthera tigris. Tigers are maintained in reserves for their scientific, economic, aesthetic, cultural and ecological values, and they are kept as national heritage for the education and enjoyment of the people.
टाइगर रिजर्व हमारे पर्यटन उद्योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। भारत में 42 घोषित टाइगर रिजर्व हैं जिन्हें सामान्यतः राज्य वन विभागों द्वारा संचालित किया जाता है। भारतीय टाइगर जिसे बंगाल टाइगर के रूप में भी जाना जाता है, भारत का राष्ट्रीय पशु है। इसका वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रिस है। बाघों को उनके वैज्ञानिक, आर्थिक, सौंदर्यात्मक, सांस्कृतिक और पारिस्थितिकीय मूल्यों के लिए संरक्षित किया जाता है और इन्हें राष्ट्रीय धरोहर के रूप में शिक्षा और आमजन के लिए पर्यटन विस्तार के रूप में रखा जाता है। ​
But in recent years tiger tourism has become a troublesome issue due to the rapid growth of killing of tigers due to illegal poaching. This is a wakeup call not only for the department of tourism but also for the various wildlife organisations and other governing bodies. Since the governments have failed to implement adequate enforcement response and investigation, wildlife crimes have increased by years. Today there are some activists and environmentalists who are demanding a complete ban in public access to wildlife reserves. But such a complete ban would be a setback.
There is no question that commercial tourism must be strictly regulated, however a complete ban would be an extremely harmful step, as it will negatively impact conservation, education, monitoring and other conservation activities.
परंतु हाल के वर्षों में टाइगर पर्यटन अवैध शिकार के कारण बाघों की हत्या में तेजी से हो रही वृद्धि की वजह से मुश्किल मुद्दा हो गया है। यह न केवल पर्यटन विभाग बल्कि विभिन्न वन्यजीव संगठनों और अन्य शासी निकायों के लिए भी चेतावनी है। चूंकि सरकारें पर्यावरण प्रवर्तन, अनुवीक्षण और अन्वेषण की क्रियान्वित करने में विफल रही हैं, वन्यजीव अपराधों में वर्षों तक वृद्धि हुई है। आज कुछ कार्यकर्ता और पर्यावरणविद वन्यजीव अभयारण्यों तक सार्वजनिक पहुंच पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। परंतु ऐसा पूर्ण प्रतिबंध प्रतिकूल होगा।
इस बात पर कोई सवाल नहीं किय जा सकता है कि वाणिज्यिक पर्यटन को सख्ती से विनियमित किया जाना चाहिए, तथापि पूर्ण प्रतिबंध लगाना अत्यधिक हानिकर कदम होगा, क्योंकि संरक्षण संबंधी शिक्षा, निगरानी और संरक्षण संबंधी अन्य गतिविधियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Question: Solution to the problem of wildlife crimes can be found by:/वन्यजीव संबंधी अपराधों की समस्या का समाधान किनके द्वारा प्राप्त किया जा सकता है?

Correct Answer: (c) Regulating commercial tourism/ वाणिज्यिक पर्यटन को नियमित कर
Solution:

वन्यजीव संबंधी अपराधों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक है कि वाणिज्यिक पर्यटन को सख्ती से विनियमित किया जाए और वन्य जीवों में अवैध शिकार और उससे होने वाली उनकी हत्या को नियंत्रित किया जाए। ​

47. Tiger tourism has become a problem in recent years because: /हाल के वर्षों में टाइगर पर्यटन एक समस्या बन गया है क्योंकि:

Correct Answer: (d) There is illegal poaching of tigers / टाइगरों का अवैध शिकार होता है।
Solution:

टाइगर रिजर्व हमारे पर्यटन उद्योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, परंतु हाल के वर्षों में 'टाइगर पर्यटन' अवैध शिकार के कारण बाघों की हत्या में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण एक समस्या बन गया है।

48. A protected area for animals, plants etc. is called: / पशुओं, पौधों आदि के लिए संरक्षित क्षेत्र को क्या कहा जाता है?

Correct Answer: (a) Reserve/ रिजर्व
Solution:

पशुओं, पौधों और सूक्ष्म जीवों के लिए संरक्षित क्षेत्र को रिजर्व कहा जाता है।
• पशुओं और पौधों के लिए संरक्षित क्षेत्रों को मुख्य रूप से वन्यजीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary) और राष्ट्रीय उद्यान (National Park) कहा जाता है, जहाँ वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में शिकार, मानवीय हस्तक्षेप और विनाश से बचाया जाता है, जिनमें अभयारण्य अधिक लचीले होते हैं और राष्ट्रीय उद्यान अधिक प्रतिबंधित होते हैं, और जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserve) भी एक व्यापक अवधारणा है जो समग्र पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित करती है। ​

49. Given below are two statements:

नीचे दो कथन दिए गए हैं

Statement I: Banning commercial tourism will positively impact conservation activities.
कथन I : वाणिज्यिक पर्यटन पर प्रतिबंध संरक्षण गतिविधियों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।

Statement II: Panthera tigris is the national animal of India.
कथन II : पैंथेरा टाइग्रिस भारत का राष्ट्रीय पशु है।

In the light of the above statements, choose the most appropriate answer from the options given below:
उपर्युक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिएः

Correct Answer: (d) Statement I is incorrect but statement II is correct / कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है
Solution:

वाणिज्यिक पर्यटन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना अत्यधिक हानिकारक कदम होगा क्योंकि संरक्षण गतिविधियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
• "पैंथेरा टाइग्रिस" भारत का राष्ट्रीय पशु है जिसे सामान्य रूप से बंगाल टाइगर के रूप में जाना जाता है।
• अतः स्पष्ट है कि कथन (I) गलत है तथा कथन (II) सही है।

50. Tigers are kept in reserves for the following reasons:/ टाइगरों को निम्नलिखित कारणों से रिजर्व में रखा जाता है:

(A) Ecological value/पारिस्थितिकीय मूल्य
(B) Cultural value/सांस्कृतिक मूल्य
(C) Agricultural value/कृषि मूल्य
(D) Aesthetic value/सौंदर्यात्मक मूल्य
(E) Medicinal value/चिकित्सीय मूल्य

Choose the correct answer from the options given below: /नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) (A), (B) and (D) only/केवल (A), (B) और (D)
Solution:

बाघों का रिजर्व में रख-रखाव उनके वैज्ञानिक, आर्थिक, सौंदर्यपरक, सांस्कृतिक और पारिस्थितिक मूल्यों के कारण किया जाता है और उन्हें लोगों की शिक्षा और आनन्द के लिए राष्ट्रीय विरासत के रूप में रखा जाता है।