NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-I)

Total Questions: 100

1. किसने कहा था कि बुद्धिजीवी प्रबल समूह "डेपुटीज " है जो सामाजिक आधिपत्य और राजनीतिक सरकार के अधीनस्त कार्य करते है।

Correct Answer: (b) एंटोनियो ग्रामशी
Solution:

एटोनिओं ग्रामशी ने कहा था कि बुद्धिजीवी प्रबल समूह "डेपुटीज" हैं, जो सामाजिक आधिपत्य और राजनीतिक सरकार के अर्धीनस्थ कार्य करते हैं।

2. निम्नलिखित राज्यों को उनके गठित होने के वर्ष के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

(A) बिहार
(B) राजस्थान
(C) नागालैण्ड
(D) गुजरात
(E) हिमाचल प्रदेश

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (e) *
Solution:इस प्रश्न को एनटीए ने निरस्त कर दिया है।

3. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

(A) चीन ने एन एस जी (परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह) के लिए भारत की सदस्यता को अवरुद्ध किया।
(B) भारत ने चीन समर्थित बी आर आई (बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव) का हिस्सा होने से अस्वीकार किया।
(C) गुजराल सिद्धांत पारस्परिकता में विश्वास करता है।
(D) भारत और चीन जलवायु परिवर्तन वार्ता में एक दूसरे को सहयोग करते हैं।
(E) भारत-चीन व्यापार, संतुलित व्यापार का एक उदाहरण है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

निम्नलिखित कथन सत्य है -

• चीन ने एन एस जी (परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह) के लिए भारत की सदस्यता को अवरुद्ध किया।
• भारत ने चीन समर्थित बी.आर.आई (बेल्ट एंड रोड एनिशिएटिव) का हिस्सा होने से अस्वीकार किया।
• भारत और चीन जलवायु परिवर्तन वार्ता में एक दूसरे को सहयोग करते हैं।
• भारत-चीन व्यापार, संतुलित व्यापार का एक उदाहरण नहीं है।

4. अम्बेडकर बहुमखी व्यक्तित्व के धनी थे। निम्नलिखित में से कौन से तथ्य और मत सही नहीं हैं?

(A) अम्बेडकर ने सामाजिक न्याय को परिभाषित, किया जिसका अर्थ सभी को समान अवसर प्रदान करना है।
(B) ज्योतिबा फुले उनके आदर्श थे।
(C) वह भारत के प्रथम एटोर्नी जनरल थे।
(D) उन्होनें चुनाव लड़ा था।
(E) वह अर्थशास्त्र में पी.एच.डी. थे।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल (A), (B), (D), (E)
Solution:

अम्बेडकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। अम्बेडकर के संबंध में निम्न तथ्य और मत सही है - अम्बेडकर ने सामाजिक न्याय को परिभाषित किया, जिसका अर्थ सभी को समान अवसर प्रदान करना है। ज्योतिबा फुले उनके आदर्श थे। उन्होंने अर्थशास्त्र में पी.एच.डी. की थी।

5. "मूल संरचना" किसका परिणाम है?

Correct Answer: (d) न्यायिक निर्वचन
Solution:

'मूल संरचना न्यायिक निर्वचन का परिणाम है। केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य वाद (1973) में दिये गए निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक माना जाता है क्योंकि इसके माध्यम से भारतीय संविधान की उस मूल संरचना को निर्धारित किया गया, जिसे संसद द्वारा संशोधित नहीं किया जा सकता है।

6. निम्नलिखित में से सही कथन चुनिये :

(A) नाटो एक सुरक्षा समझौता है, जिसका निर्माण यू.एस. नेतृत्व वाले पश्चिमी देशों के लिए सुरक्षा हेतु किया गया था।
(B) वारसा समझौता की उत्पत्ति सोवियत संघ और इसके मित्र देशों द्वारा नाटों के प्रत्युत्तर में किया गया था।
(C) दक्षेस का निर्माण दक्षिण एशिया की सुरक्षा के लिए किया गया था।
(D) आसियान एक सुरक्षा संगठन है।
(E) यूरोपीय संघ का निर्माण यूरोप की सुरक्षा के लिए किया गया था।

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल (A) और (B)
Solution:

निम्नलिखित कथन सत्य है- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सोवियत संघ के खिलाफ सामूहिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और कई पश्चिमी यूरोपीय देशों द्वारा अप्रैल 1949 की उत्तरी अटलांटिक संधि (जिसे वांशिगटन संधि भी कहा जाता है) द्वारा स्थापित एक सैन्य गठबंधन है।

सार्क के निर्माण का उद्देश्य दक्षिण एशिया के लोगों के कल्याण को बढ़ावा देना एवं उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।

• वारसा समझौता की उत्पत्ति सोवियत संघ और इसके मित्र देशों द्वारा नाटों के प्रत्युत्तर में किया गया था।
• आसियान एक राजनीतिक सुरक्षा समुदाय है।
• आसियान आर्थिक समुदाय है।
• आसियान सामाजिक संस्कृतिक समुदाय है।

7. वह व्यक्ति क्या कहलाता है जो ऐसी बातों को जानता है, जिनके संबंध में वह होने वाले भ्रष्ट कार्य और प्रथा के बारे में नियंत्रक प्राधिकारी के समक्ष अनावृत करने का इच्छुक है?

Correct Answer: (c) हिसल ब्लोअर
Solution:

व्हिसल ब्लोअर वह व्यक्ति कहलाता है, जो ऐसी बातों को जानता है, जिनके संबंध में वह होने वाले भ्रष्ट कार्य और प्रथा के बारे में नियंत्रक श्रम प्राधिकारी के समक्ष अनावृत करने का इच्छुक है।

8. किसने क्रांतिकारियों की एक गुप्त सोसायटी-अभिनव भारत संगठित की थी?

Correct Answer: (b) वी.डी. सावरकर
Solution:

वी.डी. सावरकर ने एक गुप्त सोसायटी अभिनव भारतसंगठित की थी। सावरकर की महत्वपूर्ण रचनाएँ

■ Hindu.pad-Padashahi (1925)
■ My Transportation.for life (1984)
■ "The Indian war of Independence" 1857 (1909)
■ "Hindutva" (1923)

9. किसने 'सम्पूर्ण क्रांति' की अवधारणा का प्रतिपादनकिया था?

Correct Answer: (c) जयप्रकाश नारायण
Solution:

जय प्रकाश नारायण ने 5 जून 1974 को पटना केगांधी मैदान में इंदिरा गांधी सरकार की अस्वीकार्य नीतियों के विरुद्धसंपूर्ण क्रांति की घोषणा की। जय प्रकाश नारायण के अनुसार'संपूर्ण क्रांति में व्यक्ति और समाज दोनों में सर्वाधिक परिवर्तन लानेका लक्ष्य होगा।'

संपूर्ण क्रांति में 7 आयाम शामिल थे -
(1) सामाजिक क्रांति
(2) आर्थिक क्रांति
(3) राजनीतिक क्रांति
(4) सांस्कृतिक क्रांति
(5) वैचारिक क्रांति
(6) शैक्षणिक क्रांति
(7) नैतिक अथवा आध्यात्मिक क्रांति ।

10. भारत का प्रवासी जनसमूह (डायसपोरा) देश के लिएएक सामरिक संपत्ति है।

(A) भारत को सर्वाधिक मात्रा में पोषित धन प्राप्त हुआ।
(B) अवैध भारतीय प्रवासियों से भारत की छवि खराब हुईहै।
(C) भारतवंशी अमेरिका वासियों ने भारत अमेरिका.परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
(D) भारत द्वारा प्रशिक्षित इंजीनियर अमेरिका में आईटी में क्रांति लाने तथा तत्पश्चात इसे भारत लानेमें सहायक रहे हैं।
(E) भारत का प्रवासी जन समूह भारत के लिए नरम शाक्ति (साफ्ट पावर) का एक स्रोत है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल (A), (C), (D) और (E)
Solution:

भारत का प्रवासी जनसमूह (डायस्पोरा) देश के लिए एक सामरिक संपत्ति है, क्योंकि भारत को सर्वाधिक मात्रा में पोषित धन प्राप्त हुआ है। भारतवंशी अमेरिका वासियों ने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भारत द्वारा प्रशिक्षित इंजीनियर अमेरिका में आई.टी. में क्रांति लाने तथा तत्पश्चात् इसे भारत लाने में सहायक रहे हैं। भारत प्रवासी जन समूह भारत के लिए नरम शक्ति (साफ्ट पावर) का एक स्रोत है।