NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-I)

Total Questions: 100

11. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की अनेक विचार धाराएं थीं। इनमें से एक चरमपंथी था। निम्नलिखित में से सही पहचान कीजिए :

(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) लाल लाजपत रॉय
(C) बिपिन चंद्र पाल
(D) गोपाल कृष्ण गोखले
(E) दादा भाई नौरोजी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल (A), (B), (C)
Solution:

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में चरमपंथी विचार धारा के समर्थक बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय एवं विपिन चंद्र पाल थे। इस विचारधारा का उदय उदारवादी विचारधारा के असफलता का परिणाम था।

12. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) भारत-रूस मैत्री संधि(I) नरेंद्र मोदी
(B) पोखरण - II(II) नरसिंह राव
(C) लुक ईस्ट नीति(III) अटल बिहारी वाजपेयी
(D) पंचामृत(IV) इन्दिरा गाँधी
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) भारत-रूस मैत्री संधि(IV) इन्दिरा गाँधी
(B) पोखरण - II(III) अटल बिहारी वाजपेयी
(C) लुक ईस्ट नीति(II) नरसिंह राव
(D) पंचामृत(I) नरेंद्र मोदी

13. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार न्याय है?

Correct Answer: (d) मूल अधिकार
Solution:

मौलिक अधिकार न्याय योग्य अधिकार है। मूल अधिकारों को भारतीय संविधान के भाग-3 में अनुच्छेद-12 से 35 तक स्थान दिया गया है। मौलिक अधिकारों को लागू कराने के लिए अनुच्छेद-32 के अंतर्गत सीधे उच्चतम न्यायालय में जा सकते हैं। मौलिक अधिकार राज्य के विरुद्ध प्राप्त होते हैं।

14. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) वेदव्यास(I) गांधी के राजनीतिक गुरू
(B) कौटिल्य(II) महाभारत
(C) राजा राममोहन राय(III) सप्तांग
(D) गोपाल कृष्ण गोखले(IV) भारतीय पुनर्जागरण के प्रणेता
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIVI
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) वेदव्यास(II) महाभारत
(B) कौटिल्य(III) सप्तांग
(C) राजा राममोहन राय(IV) भारतीय पुनर्जागरण के प्रणेता
(D) गोपाल कृष्ण गोखले(I) गांधी के राजनीतिक गुरू

15. किसने एक दैवीय शरीर में एक दैवीय जीवन में मानव जीवन को उद्विकास की कल्पना की थी?

Correct Answer: (d) अरबिन्दो घोष
Solution:

अरबिन्दो घोष ने एक दैवीय शरीर में एक दैवीय जीवन में मानव जीवन के उ‌द्विकास की कल्पना की थी।

अरबिन्दो घोष ने माना है कि, राष्ट्र, एक शरीर की तरह है। यह एक आंगिक जीवन एवं एक आस्तिक प्रवृत्ति है, जिसमें मन एवं शरीर का विकास होता है। राष्ट्र, केवल भू-भाग का टुकड़ा नहीं बल्कि यह माँ है।

16. निम्न में से भारतीय संसदीय शासन प्रणाली के बारे में कौन सा कथन सत्य नहीं है?

(A) संसद में सभी दलों का प्रतिनिधित्व सरकार में होते हैं।
(B) सरकार संसद के प्रति उत्तरदायी है और संसद उसे हटा सकती है।
(C) सरकार का निर्वाचन एक निश्चित अवधि के लिए होता हैं।
(D) सरकार का चयन संसद करती हैं तथा इसे नियत अवधि पूरी होने के पहले नहीं हटाया जा सकता हैं।
(E) संसद द्वारा एक स्वतंत्र निकाय का गठन किया गया है ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो सके।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजए :

Correct Answer: (e) *
Solution:

भारतीय संसदीय शासन प्रणाली में सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी होती है। सरकार का निर्वाचन एक निश्चित अवधि के लिए होता है। संविधान के अनुच्छेद-324 द्वारा एक स्वतंत्र निर्वाचन आयोग का गठन किया गया है ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो सके। नोट:- यह प्रश्न एनटीए के द्वारा निरस्त कर दिया गया है।

17. किसने 'आइरन लॉ ऑफ ओलीगार्की' की अवधारणा दी थी?

Correct Answer: (d) रॉबर्ट मिशल्स
Solution:

राबर्ट मिशल्स ने 'अल्पतंत्र का लौह नियम (Iron Law of Oligarchy) की अवधारणा दी। मिशल्स ने बताया है कि अभिजन नियंत्रण संगठन पर निर्भर होता है। "जो संगठन की बात करता है, वह अल्पतंत्र का समर्थक है।"

18. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) विश्व व्यवस्था सिद्धांत(I) केनेय वाल्ट्ज
(B) सामाजिक रचनावाद(II) जॉन मिरशाईमर
(C) रक्षात्मक यथार्थवाद(III) इमानुएल वार्लेस्टीन
(D) आक्रामक यथार्थवाद(IV) अलेक्जेंडर वेन्ड्ट
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIVIII
(c)IIIVIIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) विश्व व्यवस्था सिद्धांत(I) केनेय वाल्ट्ज
(B) सामाजिक रचनावाद(II) जॉन मिरशाईमर
(C) रक्षात्मक यथार्थवाद(III) इमानुएल वार्लेस्टीन
(D) आक्रामक यथार्थवाद(IV) अलेक्जेंडर वेन्ड्ट

19. पीटर ड्रकर ने निम्नलिखित में से किसमें सोद्देश्य प्रबंधन का मुख्य विचार प्रस्तुत किया था?

Correct Answer: (d) द प्रैक्टिस ऑफ मैनेजमेंट
Solution:पीटर ड्रकर ने अपनी पुस्तक द प्रैक्टिस ऑफ मैनेजमेंट में सोद्देश्य प्रबंधन का मुख्य विचार प्रस्तुत किया।

20. भारतीय लोकतंत्र की निम्नलिखित में से कौन-सी चुनौतियां भूमंडलीकरण से संबंधित नहीं है?

(A) अलोकतंत्रीकरण
(B) कल्याणकारी राज्य का प्रत्यापन्नता (रॉल बैंक)
(C) दलबदल की राजनीति
(D) राष्ट्र राज्य का अपकर्ष
(E) क्रॉनी कैपिटलिज्म

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (C)
Solution:

भारतीय लोकतंत्र में दलबदल की राजनीति का संबंध भूमंडलीकरण से संबंधित नहीं हैं इसका वैश्वीकरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।