NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-I)

Total Questions: 100

31. भारत में संधारणीय विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कौन सी नोडल एजेंसी है?

Correct Answer: (a) नीति आयोग
Solution:

भारत में सतत विकास लक्ष्यों (एस डी जी) को प्राप्त करने के लिए नीति आयोग नोडल संस्था है। नीति आयोग द्वारा विकसित किए गए एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड के जरिए देश में ससत विकास लक्ष्यों की प्रगति की निगरानी की जाती है।

32. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) डोकलाम टकराव(I) अटल बिहारी वाजपेयी
(B) बांग्लादेश युद्ध(II) लाल बहादुर शास्त्री
(C) कारगिल युद्ध(III) नरेंद्र मोटी
(D) 1965 का भारतपाकिस्तान युद्ध(IV) इन्दिरा गांधी
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIVIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIVIIIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) डोकलाम टकराव(III) नरेंद्र मोटी
(B) बांग्लादेश युद्ध(IV) इन्दिरा गांधी
(C) कारगिल युद्ध(II) लाल बहादुर शास्त्री
(D) 1965 का भारतपाकिस्तान युद्ध(I) अटल बिहारी वाजपेयी

33. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) इनसाइड आउट उपागम(I) यथार्थवाद
(B) आउटसाइड इन उपागम(II) उदारवाद
(C) सापेक्ष लाभ का सिद्धांत(III) संरचनात्मक यथार्थवाद
(D) पूर्ण लाभ का सिद्धांत(IV) शास्त्रीय यथार्थवाद
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IVIIIIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) इनसाइड आउट उपागम(IV) शास्त्रीय यथार्थवाद
(B) आउटसाइड इन उपागम(III) संरचनात्मक यथार्थवाद
(C) सापेक्ष लाभ का सिद्धांत(I) यथार्थवाद
(D) पूर्ण लाभ का सिद्धांत(II) उदारवाद

34. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) सरकार के लिए एक विशेष अभिजात वर्ग आवश्यक है।(I) उदारवाद
(B) जनसंख्या का बहुमत प्रभावशाली स्वसरकार के लिए अक्षम है।(II) मार्क्सवाद
(C) राजनीतिक लोकतंत्र आर्थिक संबंधों में लोकतंत्र को उल्लेख की उपेक्षा करता है।(III) नारीवाद
(D) लोकतांत्रिक प्रणालियों समाज में जेन्डर विभाजन को प्रतिबिम्बित करता है।(IV) अनुदारवाद
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IVIIIIII
(d)IIIIIIVI
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) सरकार के लिए एक विशेष अभिजात वर्ग आवश्यक है।(IV) अनुदारवाद
(B) जनसंख्या का बहुमत प्रभावशाली स्वसरकार के लिए अक्षम है।(I) उदारवाद
(C) राजनीतिक लोकतंत्र आर्थिक संबंधों में लोकतंत्र को उल्लेख की उपेक्षा करता है।(II) मार्क्सवाद
(D) लोकतांत्रिक प्रणालियों समाज में जेन्डर विभाजन को प्रतिबिम्बित करता है।(III) नारीवाद

35. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

(A) भारतीय संविधान राज्य को धर्म के मामलों मेंहस्तक्षेप करने की अनुमति देता है ताकि धार्मिकसमुदायों के बीच समानता सुनिश्चित की जा सके।
(B) संविधान में धर्म के आधार पर भेदभाव क निषेधकिया गया है।
(C) संविधान में सभी व्यक्तियों तथा समुदायों कोकिसी भी धर्म पर आस्था रखने, उसका आचरण करने एवं उसका प्रचार करने की स्वतंत्रता दी गयी है।
(D) भारतीय संविधान भारत के नागरिकों के लिएसैन्य अथवा शैक्षणिक उपाधियां की हिमायतकरता हैं।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल (A), (B), (C) और (D)
Solution:

• भारतीय संविधान राज्य को धर्म के मामलों में हस्तक्षेपकरने की अनुमति देता है ताकि धार्मिक समुदायों के बीच समानतासुनिश्चित की जा सके।
• संविधान में धर्म के आधार पर भेदभाव क विषेध किया गया है।
• संविधान में सभी व्यक्तियों तथा समुदायों को किसी भी धर्म परआस्था रखने, उसका आचरण करने एवं उसका प्रचार करने कीस्वतंत्रता दी गयी है।
• भारतीय संविधान भारत के नागरिकों के लिए सैन्य अथवा शैक्षणिक उपाधियां की हिमायत करता हैं।

36. सी.ई.सी. (मुख्य चुनाव आयुक्त) के अधिदेश काआधार संविधान के अनुच्छेद 324 से प्राप्त होता है।

(A) अनुच्छेद 324 में यह अधिदेश है कि आयोग कानेतृत्व एकल मुख्य आयुक्त (सी ई सी) करता है।
(B) राष्ट्रपति अतिरिक्त आयुक्त आयुक्तों की नियुक्तिकर सकता है।
(C) चुनाव प्रक्रिया में न्यायपालिका के हस्तक्षेप सेवर्जित किया गया है।
(D) चुनाव आयोग पंचायतों के भी चुनाव कराता है।
(E) चुनाव के दौरान सी ई सी भारत सरकार के मुख्यकार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य करता है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) (A), (B), (C)
Solution:

सी.ई.सी. (मुख्य चुनाव आयुक्त) के अधिदेश का आधार संविधान के अनुच्छेद-324 से प्राप्त होता है। जिसके अन्तर्गत अनुच्छेद-324 में यह अधिदेश है कि आयोग का नेतृत्व एकल मुख्य चुनाव आयुक्त (सी.ई.सी.) करता है।

राष्ट्रपति अतिरिक्त आयुक्त आयुक्तों की नियुक्ती कर सकता है। चुनाव प्रक्रिया में न्यायपालिकाके हस्तक्षेप से वर्जित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायती के चुनाव कराता है।

37. निम्नलिखित में से लोगों का कौन सा समूह है जो मिलकर चुनाव लड़ता है और सरकार में शक्ति संभालता है?

(A) दबाव समूह
(C) हित समूह
(E) धार्मिक समूह
(B) राजनीतिक दल
(D) व्यवसाय लॉबी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल (B)
Solution:

राजनीतिक दल लोगों का ऐसा समूह हैं, जो मिलकर चुनाव लड़ता है और सरकार में शक्ति संभालता है।

38. निम्नलिखित में से कौन अखिल भारतीय सेवा के अंतर्गत नहीं हैं?

(A) भारतीय प्रशासनिक सेवा
(B) भारतीय पुलिस सेवा
(C) भारतीय विदेश सेवा
(D) भारतीय वन सेवा
(E) भारतीय सीमा शुल्क सेवा

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) (C) और (E)
Solution:

वर्तमान में भारत में कुल 3 अखिल भारतीय सेवा है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा
भारतीय पुलिस सेवा
भारतीय वन सेवा

नोट - भारतीय विदेश सेवा एवं भारतीय सीमा शुल्क सेवा इसके अंतर्गत नहीं है।

39. जॉन रॉल्स के लेखन को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए, जो उनके एक उत्कृष्ट दार्शनिक के रूप में उन्हें स्थापित करता है।

(A) पॉलिटिकल लिबरलिज्म
(B) ए थ्योरी ऑफ जस्टिस
(C) जस्टिस एज फेयरनेस
(D) द लॉ ऑफ पीपुल्स

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) (C), (B), (A), (D)
Solution:

जॉन राल्स के लेखन का सही कालानुक्रम है -

जस्टिज एज फेयरनेस (1985)
ए थ्योरी ऑफ जस्टिस (1971)
पॉलिटिकल लिबरलिज्म (1993)
द लॉ ऑफ पीपुल्स (1993)

40. भिन्न देशों में भिन्न प्रकार की राजनीतिक दलीय प्रणाली है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तरों की पहचान कीजिए :

(A) चीन एक साम्यवादी देश है, इसलिए वहाँ एक दलीय प्रणाली है।
(B) भारत में बहु-दलीय प्रणाली है।
(C) ब्रिटेन में द्वि-दलीय प्रणाली है।
(D) जापान में द्वि-दलीय प्रणाली है।
(E) दक्षिण अफ्रीका में एक दलीय प्रणाली है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल (A), (B), (C)
Solution:

भिन्न प्रकार की राजनीतिक दलीय प्रणाली के संबंध में सही कथन निम्नलिखित है-

• चीन एक साम्यवादी देश है, इसलिए वहाँ एक दलीय प्रणाली है।
• भारत में बहु-दलीय प्रणाली है।
• ब्रिटेन में द्वि-दलीय प्रणाली है।