NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-I)

Total Questions: 100

41. किस सिद्धांत के माध्यम से सामाजिक जीवन में द्वन्द्वात्मक पद्धति के नियमों को अनुप्रयोग प्रदर्शित किया जाता है?

Correct Answer: (c) ऐतिहासिक भौतिकवाद
Solution:

ऐतिहासिक भौतिकवाद के माध्यम से सामाजिक जीवन में द्वन्द्वात्मक पद्धति के नियमों का अनुप्रयोग प्रदर्शित किया जाता है।

42. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) शिमला(I) जवाहर लाल नेहरू
(B) ताशकंद समझौता(II) इन्दिरा गांधी
(C) सिंधु जल संधि(III) मनमोहन सिंह
(D) भारत-अमेरिका परमाणु संधि(IV) लाल बहादुर शास्त्री
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIVIIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) शिमला(II) इन्दिरा गांधी
(B) ताशकंद समझौता(IV) लाल बहादुर शास्त्री
(C) सिंधु जल संधि(I) जवाहर लाल नेहरू
(D) भारत-अमेरिका परमाणु संधि(III) मनमोहन सिंह

43. निम्नलिखित में से कौन संगठन भारत में ई-शासन के लिए अति मजबूत सम्प्रेषण प्रणाली और प्रभावी सर्मथन प्रदान करता है?

Correct Answer: (d) राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र
Solution:

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र भारत में ई-शासन के लिए एक अति मजबूत सम्प्रेषण प्रणाली और प्रभावी समर्थन प्रदान करता है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) की स्थापना 1976 में भारत सरकार द्वारा योजना आयोग के तहत की गई थी।

44. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) शासन करने वाले वे लोग होने चाहिए, जो राजनीति के बारे में जानते है।(I) मैरी बुलस्टोनक्राफ्ट
(B) शोषण और दमन के उन्मूलन के माध्यम से स्वतंत्रता की उपलब्धि।(II) जॉन रॉल्स
(C) समान मूल स्वतंत्रता का सिद्धांत(III) अरस्तू
(D) महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की स्वतंत्रता, अधिकार और नागरिकता।(IV) कार्ल मार्क्स
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IVIIIIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) शासन करने वाले वे लोग होने चाहिए, जो राजनीति के बारे में जानते है।(III) अरस्तू 
(B) शोषण और दमन के उन्मूलन के माध्यम से स्वतंत्रता की उपलब्धि।(IV) कार्ल मार्क्स
(C) समान मूल स्वतंत्रता का सिद्धांत(II) जॉन रॉल्स
(D) महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की स्वतंत्रता, अधिकार और नागरिकता।(I) मैरी बुलस्टोनक्राफ्ट

45. संविधान में से सा कथन संविधानवाद के बारे में सहीनहीं है?

Correct Answer: (a) सर्वाधिकारवादी सरकार
Solution:

सर्वाधिकारवादी सरकार संविधान वाद का लक्षण नहीं हैं।संविधानवाद का आशय, सीमित शासन है। संविधानवाद, संविधानपर आधारित विचारधारा है, जिसका मूल अर्थ है कि 'शासन,संविधान में लिखे नियमों व विधि के अनुसार संचालित हो

46. निम्नलिखित राजनीतिक दार्शनिकों को काल क्रमानुसार सजाए :

(A) कार्ल पॉपर
(B) जॉन रॉल्स
(C) सी.बी. मैकफर्सन
(D) रॉर्बट डहल
(E) हर्बट मारक्यूज

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (e) *
Solution:यह प्रश्न NTA ने निरस्त कर दिया है।

47. विमर्शी लोकतंत्र किसका पक्षपोषण करता है?

(A) अनौपचारिक बहस
(B) नागरिकों की प्रत्यक्ष भागीदारी
(C) तर्क का सार्वजनिक उपयोग
(D) सत्य के नए पक्ष की खोज
(E) अद्वैतवाद के साथ-साथ द्वैतवाद

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल (A), (C) और (D)
Solution:

विमर्शी लोकतंत्र निम्न तथ्यों का पक्षपोषण करता है-

• अनौपचारिक बहस
• तर्क का सार्वजनिक उपयोग
• सत्य के नये पक्ष की खोज

विमर्शी लोकतंत्र निर्णय लेने की प्रक्रिया में तर्कसंगत संभाषण और सार्वजनिक विचार-विमर्श के महत्व पर जोर देता है।

48. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) हार्टलैंड सिद्धांत(I) ए.टी.महान
(B) रिमलैंड सिद्धांत(II) हल्फोर्ड मैकिन्डर
(C) समुद्री शक्ति सिद्धांत(III) अलेक्जेंडर सेवारस्काई
(D) हवाई शक्ति सिद्धांत(IV) निकोलस स्पाइकमैन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIVIIII
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) हार्टलैंड सिद्धांत(II) हल्फोर्ड मैकिन्डर
(B) रिमलैंड सिद्धांत(IV) निकोलस स्पाइकमैन
(C) समुद्री शक्ति सिद्धांत(I) ए.टी.महान
(D) हवाई शक्ति सिद्धांत(III) अलेक्जेंडर सेवारस्काई

49. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) अभिप्रेरण सिद्धांत(I) मैरी पार्कर फॉलेट
(B) औद्योगिक संबंधों पर शोध में मनोवैज्ञानिक रूप से उन्मुख छाप(II) डगलस मेक ग्रेगर
(C) प्रशासनिक प्रक्रियाएं, पदानुक्रम और प्राधिकार की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है।(III) एल्टन मैयो
(D) नागरिक अनुक्रियाशीलता, नियम में कार्मिक एवं नागरिक भागीदारी जैसे मूल्यों पर ध्यान केन्द्रित करना(IV) एच. जी. फ्रेडरिकसन
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IIIIIIIV
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) अभिप्रेरण सिद्धांत(II) डगलस मेक ग्रेगर
(B) औद्योगिक संबंधों पर शोध में मनोवैज्ञानिक रूप से उन्मुख छाप(III) एल्टन मैयो
(C) प्रशासनिक प्रक्रियाएं, पदानुक्रम और प्राधिकार की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है।(I) मैरी पार्कर फॉलेट
(D) नागरिक अनुक्रियाशीलता, नियम में कार्मिक एवं नागरिक भागीदारी जैसे मूल्यों पर ध्यान केन्द्रित करना(IV) एच. जी. फ्रेडरिकसन

50. मर्टन द्वारा नौकरशाही के सिद्धांत की आलोचना है :

(A) लक्ष्यों का विस्थापन
(B) दूषित अक्षमता (टेन्टेड इनकैपेसिटी)
(C) गैर-अनुरूपता
(D) संबंधो का अव्यक्तिकरण
(E) अपर्याप्त जवाबदेही और उत्तरदायित्व

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

मर्टन द्वारा नौकरशाही के सिद्धांत की निम्नलिखित आलोचना की गई-

• लक्ष्यों का विस्थापन
• दूषित अक्षमता (टेन्टेड इनकैपेसिटी)
• संबंधों का अव्यक्तिकरण