NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-I)Total Questions: 10051. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन भारत में चुनाव प्रचार के संबंध में गलत है हैं?(A) सरकार चुनाव प्रचार के लिए संसाधन प्रदान करती है। (B) कोई दल या उम्मीदवार मतदाताओं को रिश्वत नहीं दे सकता है और उन्हें डरा-धमका नहीं सकता हैं। (C) कोई दल अथवा उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए किसी उपासना स्थल का उपयोग नहीं कर सकता है। (D) कोई दल अथवा उम्मीदवार जाति या धर्म के नाम पर मतदाताओं से निवेदन नहीं कर सकता है। (E) एक बार चुनाव की घोषणा हो जाने पर मंत्री किसी परियोजना की आधारशिला नहीं रख सकता है अथवा मतदाताओं का कोई वचन नही दे सकता है।नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) केवल (A)(b) केवल (A), (B) और (C)(c) केवल (B) और (D)(d) केवल (A), (D) और (E)Correct Answer: (a) केवल (A)Solution:भारत में चुनाव प्रचार के संबंध में निम्न कथन गलत है-•सरकार चुनाव प्रचार के लिए संसाधन प्रदान करती है।52. प्रणाली सिद्धांत किस रूप में संगठन के अध्ययन प ध्यान केन्द्रित करता है?(a) निरंतर प्रणाली(b) सहकारी सहयोगात्मक प्रणाली(c) अव्यवस्थित प्रणाली(d) निरुद्ध तंत्र (कन्स्ट्रेन्ड मेकेनिज्म)Correct Answer: (b) सहकारी सहयोगात्मक प्रणालीSolution:प्रणाली सिद्धांत सहकारी सहयोग प्रणाली के रूप मेंसंगठन के अध्ययन पर ध्यान केन्द्रित करता है।53. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:सूची-I सूची-II (A) सहयोगात्मक संघवाद(I) नीति आयोग(B) सौदेबाजी संघवाद (बारगैनिंग फेडरेलिज्म)(II) के.सी.व्हीअर(C) प्रतिस्पर्धात्मक संघवाद(III) ग्रेनविल ऑस्टिन(D) अर्द्ध - संघवाद(IV) मोरिस जॉन्सदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:कूट:ABCD(a)IIIIIIIV(b)IIIIVIII(c)IIIVIIII(d)IVIIIIII(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (b)Solution:सही सुमेलित है-सूची-I सूची-II (A) सहयोगात्मक संघवाद(III) ग्रेनविल ऑस्टिन(B) सौदेबाजी संघवाद (बारगैनिंग फेडरेलिज्म)(IV) मोरिस जॉन्स(C) प्रतिस्पर्धात्मक संघवाद(I) नीति आयोग(D) अर्द्ध - संघवाद(II) के.सी.व्हीअर54. निम्नलिखित में से सही कथन चुनियेः(A) भारत ने आर.सी.ई.पी. (क्षेत्रीय व्यापक आर्थिकभागीदारी) पर हस्ताक्षर किये हैं। (B) भारत ने एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर करने सेअस्वीकार किया है, क्योंकि यह एक भेदभाव पूर्णसंधि है। (C) भारत ने सी.टी.बी.टी. (व्यापक परीक्षण प्रतिबंधसंधि) पर हस्ताक्षर किया है। (D) भारत ने पी.टी.बी.टी. (आंशिक परीक्षण प्रतिबंधसंधि) पर हस्ताक्षर किया है। (E) भारत जलवायु परिवर्तन वार्ता में सी.बी.डी.आर(सामान्य परंतु विभेदित दायित्व) का समर्थकरता है।नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:(a) केवल (A), (B), (C) और (D)(b) केवल (A), (B), और (C)(c) केवल (B), (D) और (E)(d) केवल (A), (B) और (D)Correct Answer: (c) केवल (B), (D) और (E)Solution:निम्नलिखित कथन सही है-• भारत ने एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर करने से अस्वीकार किया है, क्योंकि यह एक भेदभाव पूर्ण संधि है। • भारत ने पी टी बी टी (आंशिक परीक्षण प्रतिबंध संधि) पर हस्ताक्षर किया है। • भारत जलवायु परिवर्तन वार्ता में सी बी डी आर (सामान्य परंतु विभेदित दायित्व) का समर्थन करता है।55. उपनिवेशवाद-विरोधी संघर्ष और क्रांतिकारी कार्रवाही विचारक निम्नलिखित में से कौन है?(a) कार्ल मार्क्स(b) ए. ग्राम्शी(c) हन्नाह अरेन्ड(d) फ्रेन्ज फैननCorrect Answer: (d) फ्रेन्ज फैननSolution:उपनिवेशवाद-विरोधी संघर्ष और क्रांतिकारी कार्रवाई विचारक फ्रेन्ज फैनन है।फ्रांज फैनन ने उपनिवेशवादी उत्पीड़न सांस्कृतिक साम्राज्यवाद तथा जातीय पूर्वाग्रह के मनोवैज्ञानिक तथा जातीय पूर्वाग्रह के मनोवैज्ञानिक प्रभावों का व्यावहारिक विश्लेषण किया है।महत्वपूर्ण कृतियाँ -Black Skin and white Mask - 1952 The Wretched of the Earth - 1961 Alienation and freedom - 196156. किसने अखिल भारतीय हरिजन संघ को संस्थापित किया था?(a) नारायण गुरु(b) एम.गाँधी(c) ज्योतिबा फुले(d) अरबिन्दो घोषCorrect Answer: (b) एम.गाँधीSolution:महात्मा गाँधी ने 1932 में अखिल भारतीय हरिजन संघ की स्थापना की।महात्मा गाँधी की महत्वपूर्ण पुस्तकें - • खादी • सर्वोदय • सत्याग्रह • गीता • बोध • हिन्दस्वराज (1909)समाचार पत्र - • इंडियन ओपिनियन • हरिजन • नवजीवन • यंग इंडिया57. किसने "राजनीतिक ह्रास" (पॉलिटिकल डिके) की अवधारणा दी थी?(a) ल्यूसिएन डब्ल्यू. पाई(b) सैमुअल पी. हंटिंगटन(c) सिडनी वर्षा(d) आमण्ड और पॉवेलCorrect Answer: (b) सैमुअल पी. हंटिंगटनSolution:सैमुअल पी. इंटिगटन ने “राजनीतिक ह्रास" (पॉलिटिकल डिके) की अवधारणा दी थी। हंटिगटन ने अपने एक लेख 'PoliticalDevelopment and Political Decay- 1965' में बताया कि राजनीतिक विकास के साथ-साथ राजनीतिक पतन भी होता है।राजनीतिक पतन तब होता है जब लोगों की माँगे चेतना भागीदारी व जनगतिशीलता तो बढ़ जाती है पर उसके अनुरूप संस्थाओं का विकास नहीं हो पाता तो विकास की जगह पतन आरंभ हो जाता है।58. भारत पाकिस्तान संबंधों के संबंध में निम्नलिखित परिणामों घटनाओं को कालक्रम व्यवस्थित कीजिए:(A) कारगिल युद्ध (B) शिमला समझौता (C) पुलवामा की घटना (D) सिंधु जल संधि (E) उरी की घटनानीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :(a) (D), (B), (C), (A), (E)(b) (D), (B), (E), (A), (C)(c) (B), (D), (A), (E), (C)(d) (D), (B), (A), (E), (C)Correct Answer: (d) (D), (B), (A), (E), (C)Solution:भारत पाकिस्तान संबंधों के संबंध में घटनाओं का सही क्रम है-• सिंधु जल संधि (1960) • शिमला समझौता (1972) • कारगिल युद्ध (1999) • उरी की घटना (2016) • पुलवामा की घटना (2019)59. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:सूची-I सूची-II (A) प्रथम लोक सभा चुनाव(I) 1950(B) संविधान अपनाया गया(II) 1949(C) गणतंत्र दिवस(III) 1975(D) आपातकाल की घोषण(IV) 1952दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:कूट:ABCD(a)IVIIIIII(b)IIIIIIIV(c)IIIIVIII(d)IVIIIIII(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (a)Solution:सही सुमेलित है-सूची-I सूची-II (A) प्रथम लोक सभा चुनाव(IV) 1952(B) संविधान अपनाया गया(II) 1949(C) गणतंत्र दिवस(I) 1950(D) आपातकाल की घोषण(III) 197560. नारीवाद की तीसरी लहर ने किसके प्रभाव को प्रतिबिम्बित किया?(a) उत्तर-संरचनावाद(b) अराजकवाद(c) उदारवाद(d) बहुसंस्कृतिकवादCorrect Answer: (a) उत्तर-संरचनावादSolution:नारीवाद की तीसरी लहर ने उत्तर संरचनावाद के प्रभाव को प्रतिबिम्बित किया।Submit Quiz« Previous12345678910Next »