NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-I)

Total Questions: 100

71. किसने यह तर्क दिया था कि " हम केवल उस वरण तंत्र का पता लगाने के लिए चिंतित है, जो संतोषकारीमार्ग के अनुसरण करेगा, यह एक मार्ग है, जो उसकीसभी अवश्यकताओं के कुछ स्तरों पर संतोष कीअनुमति देगा।”?

Correct Answer: (d) हर्बर्ट साइमन
Solution:

हर्बर्ट साइमन ने यह तर्क दिया है कि "हम केवल उस वरण तंत्र का पता लगाने के लिए चिंतित हैं, जो संतोषकारी मार्ग केअनुसरण करेगा, यह एक मार्ग है, जो उसकी सभी आवश्यकताओंके कुछ स्तरों पर संतोष की अनुमति देगा।

72. निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में लोक प्रशासन पर बौद्धिक वरण सिद्धांत को जोरदार ढंग से महसूस कियागया है?

(A) संगठन व्यवहार
(B) स्थानीय सरकार
(C) लोक सेवा प्रदायगी
(D) लोकतांत्रिक प्रशासन का सिद्धांत

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल (A), (B) और (D)
Solution:

निम्नलिखित क्षेत्रों में लोक प्रशासन पर बौद्धिक वरण सिद्धांत को जोरदार ढंग से महसूस किया गया।

संगठन व्यवहार पर,
स्थानीय सरकार पर,
लोकतांत्रिक प्रशासन का सिद्धांत पर,

73. भारत की विदेश नीति के संबंद्ध में निम्नलिखित घटनाओं का काल क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:

(A) भारत-अमेरिका परमाणु समझौता
(B) गुजराल सिद्धांत
(C) पंचशील
(D) पंचामृत
(E) लूक ईस्ट पॉलिसी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) (C), (E), (B), (A), (D)
Solution:

भारत की विदेश नीति के संबंध में निम्नलिखित घटनाओं का सही क्रम है-

पंचशील (1954) लुक ईस्ट पॉलिसी (1991)
गुजराल सिद्धांत (1996)
भारत-अमेरिका परमाणु समझौता (2006)
पंचामृत (2015)

74. निम्नलिखित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए :

(A) विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.)
(B) उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो)
(C) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ)
(D) जी-20 (E) दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) (C), (B), (E), (A), (D)
Solution:

अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का कालानुक्रम है-

• अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ)
• उत्तर अटलांटिक संगठन (NATO)
• दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क)
• विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.)
• जी-20

75. राजनीतिक दलों, दबाव समूहों जनमत और लोकप्रिय आंदोलन में क्या सामान्य हैं?

Correct Answer: (e) *
Solution:यह प्रश्न एनटीए के द्वारा निरस्त कर दिया गया है।

76. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

(A) भारत गैर परमाणु राष्ट्रों के विरुद्ध अपने परमाणु अस्त्रों का उपयोग नही करेगा।
(B) भारत परमाणु अस्त्रों का प्रथम प्रयोग नहीं करेगा।
(C) भारत अपने मित्र राष्ट्रों को परमाणु प्रौद्योगिकी का हस्तातरण करेगा।
(D) भारत अपनी परमाणु छतरी दक्षिण एशिया में अपने मित्र राष्ट्रों तक विस्तारित करेगा।
(E) भारत विश्वसनीय परमाणु रक्षक क्षमता का विकास करेगा।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) केवल (A), (B) और (E)
Solution:

निम्नलिखित कथन सत्य है-

भारत गैर परमाणु राष्ट्रों के विरुद्ध अपने परमाणु अस्त्रों का उपयोग नहीं करेगा।
भारत विश्वसनीय परमाणु रक्षक क्षमता का विकास करेगा।

77. भारत की परमाणु नीति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

Correct Answer: (c) उत्तर-पोखरण-II चरण में भारत एन पी टी तथा सी टी बी टी पर हस्ताक्षर करने पर सहमत है
Solution:

भारत के परमाणु नीति में पहले इस्तेमाल न करने की नीति अपनाकर दुनिया को यह दिखाया है कि वह आक्रामक देश नहीं है। भारत ने परमाणु अप्रसार संधि (NPT) और परमाणु शशस्त्रों के निर्माण पर रोक लगाने वाली संधि (CTBT) पर हस्ताक्षर नहीं किए है। भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण मई 1974 में किया था। इसे "स्माइलिंग बुद्धा” नाम दिया गया था।

78. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:

सूची-I सूची-II
(A) लेबर पार्टी(I) बांग्लादेश
(B) रिपब्लिकन पार्टी(II) अज्जीरिया
(C) द इस्लामिक सालवेशन फ्रंट(III) ब्रिटेन
(D) आवामी लीग(IV) अमेरिका
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIIIIV
(c)IVIIIIII
(d)IIIIVIII
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलित है-
सूची-I सूची-II
(A) लेबर पार्टी(III) ब्रिटेन
(B) रिपब्लिकन पार्टी(IV) अमेरिका
(C) द इस्लामिक सालवेशन फ्रंट(II) अज्जीरिया
(D) आवामी लीग(I) बांग्लादेश

79. मानव अधिकार की आलोचना का कारण :

Correct Answer: (c) सामूहिकवाद पर व्यक्तिवाद को अधिक महत्व देना
Solution:

मानव अधिकार की आलोचना का प्रमुख कारण सामूहिकतावाद पर व्यक्तिवाद को अधिक महत्व देना है।

80. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कौन से उपबंध सम्मिलित हैं?

(A) भ्रामक विज्ञापनों के लिए कड़े नियम
(B) केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की स्थापना
(C) ई-कॉमर्स सीधे बिक्री (डायरेक्ट सेलिंग) का समावेशन
(D) मध्यस्थता समाधान के माध्यम से वैकल्पिक विवाद
(E) उपभोक्ता द्वारा शिकायत करने की शक्ति सीमित की गई है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) (A), (B), (C) और (D)
Solution:

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत निम्नलिखित उपबंध सम्मिलित हैं -

• भ्रामक विज्ञापनों के लिए कड़े नियम बनाये गये हैं।
• केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की स्थापना।
• ई-कॉमर्स, सीधे बिक्री (डायरेक्ट सेलिंग) का समावेशन।
• मध्यस्थता के माध्यम से वैकल्पिक विवाद समाधान ।