NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 राजनीति विज्ञान (Political Science) (SHIFT-II)

Total Questions: 50

1. पाकिस्तान ने अपना प्रथम परमाणु बम विस्फोट किया।

Correct Answer: (b) चगाई
Solution:

पाकिस्तान ने अपना पहला परमाणु परीक्षण मई 1998 में चगाई में किया था। ये परीक्षण भारत के 11 मई, 1998 को राजस्थान के पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षणों के जवाब में किए गए थे। पाकिस्तान ने डॉ. अब्दुल कादिर खान के गुप्त अंतरराष्ट्रीय परमाणु तस्करी नेटवर्क की वजह से इन परीक्षणों में सफलता हासिल की थी।

2. अभिजात्य सिद्धांत के सम्बन्ध में सही कथनों का चयन करें।

A. रॉबर्ट डहल ने बहुतंत्रात्मक लोकतंत्र के संप्रत्यय का समर्थन किया।
B. जॉन प्लैमेनात्ज ने तर्क, दिया कि यदि लोगों की इच्छा मिथक हैं तो, 'अल्पसंख्यकों की इच्छा भी समान वर्ग में होती है।'
C. गेतानों मोस्का ने अपनी क्लासिकल रचना 'द पॉलिटिकल पार्टीज' में अभिजात्य सिद्धांत के विचार का पक्ष - समर्थन किया।
D. रॉबर्ट मिशेल्स ने 'अल्पतंत्र के लौह नियमों' के विचार का पक्ष समर्थन किया।
E. सी. राईट मिल्स ने अपनी पुस्तक 'द मैनेजेरिअल रिवॉल्युशन' में अभिजात्य शक्तियों के विचार का पक्ष-समर्थन किया।

नीचे दिए गए विकल्पों में से ही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A, B, D
Solution:

अभिजात्य सिद्धांत के सम्बन्ध में सही कथन निम्न है:-

• रॉबर्ट डहल ने बहुतंत्रात्मक लोकतंत्र के संप्रत्यय का समर्थन किया।
• जॉन प्लेमेनात्ज ने तर्क दिया कि यदि लोगों की इच्छा मिथक है तो, अल्पसंख्यकों की इच्छा भी समान वर्ग में होती है।
• रॉबर्ट मिशेल्स ने अल्पतंत्र के लौह नियमों के विचार का पक्षसमर्थन किया।

3. किस वर्ष में, स्वामी विवेकानंद ने वेदांत के शिक्षण के लिए'ब्रह्मावदीन' आवधिक पत्रिका की शुरूआत की?

Correct Answer: (a) 1895
Solution:

1895 में, स्वामी विवेकानंद ने वेदांत के लिए ब्रह्मावदीन आवधिक पत्रिका की शुरुआत की। स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागों के सर्वधर्म सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने 1897 में समाज सेवा के उद्देश्य से बैलूर में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

4. निम्नलिखित राजनैतिक दलों (गठन के वर्ष) कोकालानुक्रम में व्यवस्थित करें।

A. जनता दल (यू)
B. आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस
C. तेलूगू देशम् पार्टी
D. असम गण परिषद्
E. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (c) E, C, D, B, A
Solution:

निम्नलिखिति राजनैतिक दलों का (गठन के वर्ष) में सहीक्रम निम्न है :-

द्रविड़ मुनेत्र कणगम (1944)
तेलुगू देशम पार्टी (1982)
असमगण परिषद (1985)
आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस (1998)
जनता दल (यू) (2003)

5. कौन से मुख्यमंत्री को भारत में पहली बार अनुच्छेद356 का उपयोग दुरूपयोग करके हटाया गया?

Correct Answer: (b) ई. एम. एस. नम्बुदरीपाद
Solution:

ई.एम.एस. नम्बुदरीपाद को भारत में पहली बार अनुच्छेद 356 का उपयोग दुरुपयोग करके हटाया गया। जिस समय उन्हें पद से हटाया गया। वे केरल राज्य के मुख्यमंत्री थे। 1957 मेंई.एम.एस. नम्बूदरीपाद केरल असेम्बली के सदस्य चुने गये और प्रदेश के पहले कम्युनिष्ट मुख्यमंत्री बने।

6. निम्नलिखित पुस्तको को कालानुक्रम प्रथम प्रकाशन का वर्ष में व्यवस्थित करें।

A. द एंड ऑफ हिस्ट्री एंड द लास्ट मैन
B. मैन द स्टेट एंड वार
C. पोलिटिक्स एमंग नेशन्स द स्ट्रगल फॉर पावर एंड पीस
D. द सेकेण्ड सेक्स
E. द क्लेश ऑफ सिविलाइजेशन एंड द रीमेकिंग ऑफ वर्ल्ड ऑर्डर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (e) *
Solution:

निम्नलिखित पुस्तकों का उनके प्रकाशन वर्ष का सही क्रम है :-

(1) पोलिटिक्स एमंग नेशन्स द स्ट्रगल फॉर पावर एंड पीस (1948)
(2) मैन द स्टेट एंड वार (1959)
(3) द सेकेण्ड सेक्स (1949)
(4) द एंड ऑफ हिस्ट्री एंड द लास्ट मैन (1992)
(5) द क्लेश ऑफ सिविलाइजेशन एंड द रीमेकिंग ऑफ वर्ल्ड ऑर्डर (1996)

नोट:- यह प्रश्न NTA के द्वारा निरस्त कर दिया गया है।

7. भारत के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन थे?

Correct Answer: (c) सुकुमार सेन
Solution:

भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे। भारतीय संविधान का भाग XV (अनुच्छेद 324-329) यह चुनावों से संबंधित है और इन मामलों हेतु एक आयोग की स्थापना करता है। राजीव कुमार वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त है।

8. निम्नलिखित भारतीय संविधानों को कालानुक्रमिक रूप से व्यवस्थित करें।

A. प्रस्तावना में संशोधन कर 'राष्ट्र की एकता और अखंडता' को जोड़ना
B. भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में भाषा के रूप में मैथिली को जोड़ना
C. भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में भाषा के रूप में कोंकणी को जोड़ना
D. अनुच्छेद 243 के रूप में सहकारी समितियों को जोड़ना
E. महिला आरक्षण अधिनियम

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) A, C, B, D, E
Solution:

निम्नलिखित भारतीय संविधानों का सही कालानुक्रम निम्न है :-

(1) प्रस्तावना में संशोधन कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को जोड़ना
(2) भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में भाषा के रूप में कोंकणीं को जोड़ना
(3) भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में भाषा के रूप मैथिली को जोड़ना
(4) अनुच्छेद 243ZH के रूप में सहकारी समितियों को जोड़ना।
(5) महिला आरक्षण अधिनियम

9. किसने कहा?

"श्री अरबिन्दो ने हीगेल के परम जीवात्मा के बोध को आत्मसात किया और इसे समसामयिक अर्थों में पुरातन हिन्दु वेदांत पद्धति के पुरातत्व-विषयक कार्य ढ़ाचे को आमूल पुनर्संरचना के लिए नियोजन किया।"

Correct Answer: (d) स्टीव ओडिन
Solution:

स्टीव ओडिन ने कहा है कि "श्री अरबिन्दो ने हीगेल के परम जीवात्मा के बोध को आत्मसात किया और इसे समसामायिक अर्थों में पुरातन हिन्दू वेदांत पद्धति के पुरातत्व विषयक कार्य ढांचे को आमूल पुनर्संरचना के लिए नियोजित किया।

10. ऑल जम्मू कश्मीर मुस्लिम कॉन्फेरेंस का गठन हुआ-

Correct Answer: (a) 1932
Solution:

जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी, केन्द्र शासित प्रदेश में क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी है। इसकी स्थापना 1932 में हुई।