NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 (हिन्दी)

Total Questions: 100

51. 'चीफ की दावत' कहानी के आधार पर शामनाथ के संबंध में सटीक कथन है:

A. शामनाथ की भारतीयता में गहरी आस्था थी।
B. शामनाथ ने माँ को सफ़ेद कमीज और सफ़ेद सलवार पहनने के लिए कहा।
C. शामनाथ अपने चीफ को नापसंद करते थे।
E. शामनाथ को दुनिया के कहे की चिंता होती थी।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल B, D और E
Solution:'चीफ की दावत' कहानी के आधार पर शामनाथ के संबंध में सटीक कथन निम्न है -
1. शामनाथ ने माँ को सफ़ेद कमीज और सफ़ेद सलवार पहनने के लिए कहा।
2. शामनाथ पार्टी की कामयाबी सुनिश्चित कर लेना चाहते थे।
3. शामनाथ को दुनिया के कहे की चिंता होती थी।
• भीष्म साहनी कृत 'चीफ की दावत' (1956 ई.) कहानी 'पहला पाठ' (1957 ई.) कहानी संग्रह में संकलित है।
•  चीफ की दावत कहानी पंजाबी परिवेश और एक स्वार्थपरक पारिवारिक ढाँचे के ऊपर आधारित कहानी है।
• यह कहानी व्यंग्यात्मक शैली में लिखी गई है।
भीष्मसाहनी के प्रमुख कहानी संग्रह - भाग्य रेखा (1953 ई.), पहला पाठ (1957 ई.), भटकती राख (1966 ई.), पटरियाँ (1973 ई.), वाङचू (1978 ई.), शोभायात्रा (1981 ई.), निशाचर (1983 ई.), पाली (1989 ई.), डायन (1998 ई.) आदि। प्रमुख कहानी - भटकती राख, खून का रिश्ता, चीफ की दावत, पहला पाठ आदि।

52. हिन्दी की सार्वदेशिक व्यापकता के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन मिलते हैं :

A. हिन्दी की व्यापकता और लोकप्रियता का एक कारण साहित्य एवं संगीत की दृष्टि से उसकी संपन्नता भी है।
B. हिन्दी को देशव्यापी बनाने में वैष्णव धर्म, सूफी - संतों, निर्गुण सगुण कवियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।
C. सभी रीतिकालीन हिन्दी कवि राज्याश्रित थे।
D. हिन्दी के विकास में राजनीतिक परिस्थितियों और गतिविधियों का बड़ा हाथ रहा है।
E. अहिन्दी प्रदेश व्यापारिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण नहीं थे, इसलिए हिन्दी की सार्वदेशिकता का विकास अवरुद्ध हुआ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A, B, D
Solution:हिन्दी की सार्वदेशिक व्यापकता के सम्बन्ध में सत्य कथन निम्नलिखित हैं -
1. हिन्दी की व्यापकता और लोकप्रियता का एक कारण साहित्य एवं संगीत की दृष्टि से उसकी संपन्नता भी है। 2. हिन्दी को देशव्यापी बनाने में वैष्णव धर्म, सूफी संतों, निर्गुणसगुण कवियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। 3. हिन्दी के विकास में राजनीतिक परिस्थितियों और गतिविधियों का बड़ा हाथ रहा है।

53. निम्नलिखित विचारकों को जन्म वर्ष के अनुसार पहले से बाद के क्रम में लगाइए।

A. फ्रायड
B. किर्केगार्द
C. कार्ल मार्क्स
D. महात्मा गाँधी
E. ज्योतिराव फुले
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) B, C, E, A, D
Solution:विचारकों का जन्म वर्ष के अनुसार पहले से बाद का क्रम इस प्रकार है -
विचारक जन्म वर्ष  
किर्केगार्द1813 ई.
कार्ल मार्क्स1818 ई.
ज्योतिराव फूले1827 ई.
फ्रायड1856 ई.
महात्मा गाँधी1869 ई.

• सोरेन कीर्केगार्द 19वीं सदी के डेनिश दार्शनिक थे। ये अस्तित्ववाद के जनक थे।
• कार्ल मार्क्स 'मार्क्सवाद' के जनक के रूप में प्रसिद्ध हैं।
• 'महात्मा ज्योतिराव गोविन्द राव फुले' एक भारतीय समाज सुधारक, समाजसेवी, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्होंने 1873 ई. में महाराष्ट्र में 'सत्यशोधक समाज' नामक संस्था का गठन किया।
• सिगमंड फ्रायड को मनोविश्लेषणवाद का प्रवर्तक माना जाता है।
• फ्रायड के मनोविश्लेषणवाद का साहित्य में प्रथम आलोचनात्मक प्रयोग जेम्स ने शेक्सपीयर के 'हैमलेट' की आलोचना के माध्यम से किया था।
• महात्मा गाँधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे।

54. 'मैला आँचल' के अनुसार सत्य कथन है :

A. 'मैला आँचल' दो खंडों में लिखा गया उपन्यास है।
B. "जवानी की सुन्दरता आग लगाती है और बुढ़ापे की सुन्दरता स्नेह बरसाती है।" यह कथन फुलिया की माँ के बारे में है।
C. इस उपन्यास में कुल 67 खण्ड हैं।
D. इस उपन्यास में कायस्थटोली के लोग राजपूतटोली को 'क्षत्रिय टोली' कहते हैं।
E. "एक दिन इस गाँव में गिद्ध-कौआ उड़ेगा। लक्षण अच्छे नहीं हैं।" कथन बूढ़े जोतखी का है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (e) (*)
Solution:मैला आँचल के अनुसार सत्य कथन निम्नलिखित हैं-
1. मैला आँचल' दो खंडों में लिखा गया उपन्यास है।
2. इस उपन्यास में कुल 67 परिच्छेद हैं। खण्ड-1 में 44 परिच्छेद और खण्ड-II में 23 परिच्छेद हैं
3. "एक दिन इस गाँव में गिद्ध-कौआ उड़ेगा। लक्षण अच्छे नहीं हैं।" कथन बूढ़े जोतखी का है।
4. "जवानी की सुन्दरता आग लगाती है और बुढ़ापे की सुन्दरता स्नेह बरसाती है।" यह कथन पारबती की माँ के बारे में है।
• फणीश्वरनाथ 'रेणु' द्वारा रचित 'मैला आँचल' (1954 ई.) हिन्दी कथा साहित्य का प्रथम और श्रेष्ठ आंचलिक उपन्यास है।
• रेणु ने बिहार के मिथिला अंचल के गाँव 'मेरीगंज' को आधार बनाकर यह उपन्यास लिखा।
मुख्य पात्र - प्रशान्त, कमली, बावनदास, बालदेव, लक्ष्मी, तहसीलदार विश्वनाथ, कालीचरण आदि।
इनके प्रमुख उपन्यास - परती परिकथा (1957 ई.), दीर्घतपा, जुलूस, कितने चौराहे, पल्टू बाबूरोड तथा रामरतन हैं।
नोट - मैला आँचल उपन्यास में 67 परिच्छेद हैं न कि खण्ड अतः कोई भी विकल्प सही नहीं है जिसके कारण आयोग ने इस प्रश्न को असंगत (F) माना है।

55. 'कोसी का घटवार' के आधार पर गुसाईं के कथनों को पहले से बाद के क्रम में लगाइए।

A. कभी चार पैसे जुड़ जाएँ, तो गंगनाथ का जागर लगाकर भूल-चूक की माफी माँग लेना।
B. बच्चा है, भूख लग आई होगी, डाँटने से क्या फायदा?
C. सुबह से अब तक दस पंसेरी भी नहीं हुआ। सूरज कहाँ का कहाँ चला गया है।
D. पिछले साल पलटन से लौट आया था, वक्त काटने के लिए यह लगवा लिया।
E. लोग ठीक कहते हैं, "औरत के हाथ की बनी रोटियों में स्वाद ही दूसरा होता है।"
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) C, D, B, E, A
Solution:'कोसी का घटवार' के आधार पर गुसाईं के कथनों का पहले से बाद का क्रम इस प्रकार है -
1. सुबह से अब तक दस पंसेरी भी नहीं हुआ। सूरज कहाँ का कहाँ चला गया है।
2. पिछले साल पलटन से लौट आया था, वक्त काटने के लिए यह लगवा लिया।
3. बच्चा है, भूख लग आई होगी, डाँटने से क्या फायदा?
4. लोग ठीक कहते हैं, औरत के हाथ की बनी रोटियों में स्वाद ही दूसरा होता है।
5. कभी चार पैसे जुड़ जाएँ, तो गंगनाथ का जागर लगाकर भूलचूक की माफी माँग लेना।
• 'कोसी का घटवार' शेखर जोशी द्वारा रचित कहानी है। इसका प्रकाशन 1958 ई. में हुआ। यह कहानी हैदराबाद से 'कल्पना पत्रिका' में प्रकाशित हुई। कोसी का घटवार पूर्वदीप्ति शैली में लिखी गई है।
• 'कोसी का घटवार' कहानी निस्वार्थ प्रेम की भावना को दर्शाती है।
शेखर जोशी की अन्य कहानियाँ - साथ के लोग (1978 ई.), हलवाहा (1981 ई.), मेरा पहाड़ (1989 ई.), नौरंगी बीमार है। (1990 ई.), डांगरी वाले (1994 ई.) आदि।

56. 'शिवमूर्ति' निबंध के अनुसार निम्नलिखित में से कौनसा मूर्तियों का मुख्य रंग नहीं है?

Correct Answer: (d) हरा
Solution:'शिवमूर्ति' निबंध के अनुसार मूर्तियों का मुख्य रंग 'हरा' नहीं है।
• प्रताप नारायण मिश्र कृत 'शिवमूर्ति' निबन्ध में कई प्रकार से बनी मूर्तियों के उल्लेख के साथ उनकी सार्थकता पर चर्चा हुई है, सफेद, लाल और काले रंग की महत्ता मूर्तियों से जोड़कर बताई गई है।
• लेखक ने शैव वैष्णव सामंजस्य की भी कोशिश की है।
• प्रताप नारायण मिश्र को आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने हिन्दी का 'एडिशन' कहा है।
• प्रताप नारायण मिश्र ने ब्राह्मण पत्रिका का प्रकाशन 1883 ई. में किया।
इनके प्रमुख निबन्ध - धोखा, दाँत, आप, नारी, समझदार की मौत, होली है अथवा होरी, ईश्वर की मूर्ति, घूरे का लत्ता बिनै, सोने का डंडा, कनातन के ढोल बाँधे, अपव्यय, वृद्ध, दान आदि।

57. रामचंद्र शुक्ल ने 'सरस्वती' में प्रकाशित निम्नलिखित कहानियों को मार्मिकता की दृष्टि से भाव प्रधान कहानियों के रूप में माना है -

A. इंदुमती - किशोलीलाल गोस्वामी
B. प्लेग की चुड़ैल - मास्टर भगवान दास
C. दुलाई वाली - बंग महिला
D. ग्यारह वर्ष का समय - रामचंद्र शुक्ल
E. पंडित और पंडितानी - गिरिजा दत्त वाजपेयी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) केवल A, C, D
Solution:आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने सरस्वती में प्रकाशित इंदुमती - किशोलीलाल गोस्वामी, दुलाई वाली बंग महिला तथा ग्यारह वर्ष का समय रामचंद्र शुक्ल की कहानियों को मार्मिकता की दृष्टि से भाव प्रधान कहानियों के रूप में माना है।
शुक्ल जी ने लिखा है कि यदि 'इंदुमती' किसी बंगला कहानी की छाया नहीं है तो हिन्दी की यही पहली मौलिक कहानी ठहरती है। इसके उपरान्त 'ग्यारह वर्ष का समय' फिर 'दुलाई वाली' का नम्बर आता है।
शुक्ल जी के अनुसार कहानियों का आरंभ कहाँ से मानना चाहिए, यह देखने के लिए 'सरस्वती' में प्रकाशित कुछ मौलिक कहानियों के नाम वर्ष क्रम से नीचे दिए जा रहे हैं-
कहानीलेखकप्रकाशन
इंदुमतीकिशोरी लाल गोस्वामीसं. 1957
गुलबहारकिशोरी लाल गोस्वामीसं. 1959
प्लेग की चुड़ैलमास्टर भगवानदाससं. 1959
ग्यारह वर्ष का समयरामचंद्र शुक्लसं. 1960
पंडित और पंडितानीगिरिजादत्त वाजपेयीसं. 1960
दुलाईवालीबंग महिलासं. 1964

58. 'राजभाषा' के संबंध में निम्नलिखित तथ्य मिलते हैं :

A. अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी 'राजभाषा' के संबंध में निम्नलिखित तथ्य मिलते हैं :
B. 17 जून, 1957 को राष्ट्रपति द्वारा राजभाषा आयोग का गठन किया गया।
C. अनुच्छेद 350 में उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों आदि की भाषा की व्यवस्था है।
D. अनुच्छेद 344 के अनुसार राष्ट्रपति संविधान के प्रथम पाँच और दस वर्ष के बाद राजभाषा आयोग नियुक्त कर सकता है।
E. अनुच्छेद 345 में यह व्यवस्था है कि राज्य का विधानमंडल विधि द्वारा एक या अधिक प्रादेशिक भाषाओं या हिन्दी को सरकारी प्रयोजनों के लिए स्वीकार कर सकेगा।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A, D, E
Solution:राजभाषा के संबंध में सही तथ्य निम्नलिखित हैं -
1. अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी।
2. अनुच्छेद 344 के अनुसार राष्ट्रपति संविधान के प्रथम पाँच और दस वर्ष के बाद राजभाषा आयोग नियुक्त कर सकता है।
3.अनुच्छेद 345 में यह व्यवस्था है कि राज्य का विधानमंडल विधि द्वारा एक या अधिक प्रादेशिक भाषाओं या हिन्दी को सरकारी प्रयोजनों के लिए स्वीकार कर सकेगा।
•  अनुच्छेद 348 के अनुसार जब तक संसद विधि द्वारा उपबन्ध न करे, तब तक उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों में सभी कार्यवाहियाँ अंग्रेजी भाषा में होगी।
• अनुच्छेद 350 में भाषाई अल्पसंख्यक वर्गों के लिए राष्ट्रपति एक विशेष अधिकारी नियुक्त करेगा।

59. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 31 जुलाई, 1947 ई. में गठित देवनागरी लिपि सुधार समिति के अध्यक्ष कौन थे?

Correct Answer: (c) नरेन्द्र देव
Solution:उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 31 जुलाई, 1947 ई. में गठित देवनागरी लिपि सुधार समिति के अध्यक्ष 'नरेन्द्र देव' थे।
• इस समिति की कुल 9 बैठकें हुई तथा समिति ने 25 मई, 1949 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
• नागरी प्रचारिणी सभा ने सन् 1945 ई. में नागरी लिपि सुधार हेतु एक समिति का गठन किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित 'लिपि सुधार परिषद् की बैठक की अध्यक्षता तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने की थी।

60. 'प्रेमचंद घर में' में उल्लिखित निम्नलिखित तथ्यों को सही क्रम में लगाएँ :

A. प्रेमचंद द्वारा 'मोटेराम शास्त्री' नाम की कहानी लिखने पर एक शास्त्री महाशय ने केस दायर किया।
B. शिवरानी देवी की पहली कहानी 'साहस' हंस में प्रकाशित हुई।
C. शिवरानी देवी पिकेटिंग करते हुए गिरफ्तार हुईं।
D. लखनऊ के गवर्नर हेली धनपत राय जी को रायसाहबी देना चाहते थे क्योंकि वे भारत के सबसे बड़े राइटर थे।
E. साहित्य सभा की मीटिंग के लिए प्रेमचंद पहली बार दिल्ली जाते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (e) (*)
Solution:'प्रेमचंद घर में' में उल्लिखित उपर्युक्त तथ्यों को सही क्रम इस प्रकार है -
1. प्रेमचंद द्वारा 'मोटेराम शास्त्री' नाम की कहानी लिखने पर एक शास्त्री महाशय ने केस दायर किया।
2. लखनऊ के गवर्नर हेली धनपत राय जी को रायसाहबी देना चाहते थे क्योंकि वे भारत के सबसे बड़े राइटर थे।
3. शिवरानी देवी पिकेटिंग करते हुए गिरफ्तार हुईं।
4. साहित्य सभा की मीटिंग के लिए प्रेमचंद पहली बार दिल्ली जाते हैं।
• शिवरानी देवी कृत 'प्रेमचंद घर में' (1944 ई.) जीवनी विधा की रचना है।
• शिवरानी देवी ने प्रेमचंद के संपूर्ण जीवन को इस पुस्तक में 88 भागों में दिखाया है।
• पुस्तक की श्रद्धांजलि बनारसीदास चतुर्वेदी तथा आमुख शिवरानी देवी ने लिखा है।
• दूसरी जीवनी उनके पुत्र अमृतराय ने 'कलम का सिपाही' (1962 ई.) लिखा था।
• तीसरी जीवनी 'कलम का मजदूर' (1964 ई.) श्री मदन गोपाल ने लिखी है। मूल पुस्तक अंग्रेजी में लिखी गई थी बाद में श्री मदन गोपाल ने हिन्दी में अनुवाद किया।
नोट - शिवरानी देवी की पहली कहानी 'साहस' चाँद पत्रिका में छपी न की हंस में जिसके कारण कोई भी विकल्प सही नहीं है। इसलिए इस प्रश्न को आयोग ने असंगत (F) माना है।