NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 (हिन्दी) Shift-II

Total Questions: 100

1. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-Iसूची-II
A. बैकुण्ठमणि शुक्लI. श्रृंगाररस मंडन
B. गोकुलनाथII. चंद छंद बरनन की महिमा
C. विट्ठलनाथIII. चौरासी वैष्णवों की वार्ता
D. गंग कविIV. अगहन माहात्म्य

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) A-IV, B-III, C-I, D-II
Solution:सूची-I के साथ सूची-II का सुमेलन निम्नवत् है-
सूची-Iसूची-II
बैकुंठमणि शुक्ल-अगहन माहात्म्य
गोकुलनाथ-चौरासी वैष्णवों की वार्ता
विट्ठलनाथ-श्रृंगार रस मण्डन
गंग कवि-चंद छंद बरनन की महिमा

2. निम्नलिखित काव्यग्रंथों को प्रकाशन के अनुसार पहले के बाद के क्रम में लगाइए :

A. अनुराग बाँसुरी    B. चित्रावली
C. हंस जवाहिर        D. ज्ञानदीप
E. इंद्रावती
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) B, D, C, E, A
Solution:दिए गए काव्य ग्रंथों का प्रकाशन वर्ष के अनुसार पहले से बाद का क्रम निम्नवत् है-
काव्यग्रंथप्रकाशन वर्षकवि
चित्रावली- 1613 ई.- उसमान
ज्ञानदीप- 1619 ई.- शेखनबी
हंस जवाहर- 1731 ई.- कासिम शाह
इंद्रावती- 1744 ई.- नूरमुहम्मद
अनुराग बाँसुरी- 1764 ई.- नूरमुहम्मद

3. आदिकाल में लिखी गई रचना 'आल्हा' (जगनिक) की मूल भाषा इनमें से कौन सी है :

Correct Answer: (d) बुंदेलखण्डी
Solution:आदिकाल में लिखी गई रचना 'आल्हा' (जगनिक) की मूलभाषा बुन्देलखण्डी है। परमाल रासो से आल्हा खण्ड विकसित माना जाता है। इसमें आल्हा ऊदल नामक दो वीर सरदारों की वीरतापूर्ण लड़ाइयों का वर्णन किया गया है। इसका प्रकाशन 1865 ई. में फर्रुखाबाद में तैनात तत्कालीन जिलाधीश 'चार्ल्स इलियट' ने किया था। आल्हा का प्रमुख केन्द्र बैसवाड़ा को माना जाता है। आल्हा गीत विशेष रूप से बरसात में गया जाता है।

4. 'भारत-भारती में उधृत लक्ष्मी, अहल्या, बाजयाबाई, भवानी, पद्मिनी जिन नगरों की रानी थीं, उन्हें आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए

A. इन्दौर                B. झांसी
C. ग्वालियर            D. चित्तौर
E. नाटौर (बंगाल)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का  चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) B, A. C, E, D
Solution:भारत भारती में उद्धृत लक्ष्मी, अहल्या, बाजयाबाई, भवानी, पद्मिनी जिन नगरों की रानी थीं। उनका आरोही क्रम निम्नवत् है-
रानियाँ-नगर
लक्ष्मीबाई-झांसी
अहल्या-इंदौर
बाजयाबाई-नाटौर
पद्मिनी-चित्तौड़

5. पाश्चात्य काव्यशास्त्र के संदर्भ में निम्नलिखित में से सही कथन कौन सा है सा/से है हैं?

A. अरस्तू ने त्रासदी के 6 अनिवार्य अंग स्वीकार किएकथानक, चरित्र, परावली, विचार, गीत, संगीत व्यवस्था
B. कॉलरिज ने कल्पना के 2 भेद माने-मुख्य कल्पना तथा गौण कल्पना। दोनों में अंतर परिणाम एवं कार्यप्रणाली के स्तर पर होता है।
C. इलियट ने परंपरा और व्यक्ति प्रज्ञा निबंध में घोषणा की कविता कवि व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति नहीं व्यक्तित्व से पलायन है।
D. आई.ए. रिचर्ड्स ने वृत्तियों को दो वर्गों में बांटा- अनुकूल एषणा एवं आनुपातिक एषणा।
E. प्रेक्टिकल क्रिटिसिज्म में अर्थ विचार करते हुए रिचर्ड्स ने चार प्रकार के अर्थों का उल्लेख किया वाच्यार्थ, भावना, बोधव्य के प्रति अभिवृत्ति, अभिप्राय ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (a) केवल B, C एवं E
Solution:

पाश्चात्य काव्यशास्त्र के सन्दर्भ में दिए गए सही कथन इस प्रकार हैं -
• कॉलरिज ने कल्पना के दो भेद माने मुख्य कल्पना तथा गौण कल्पना। दोनों में अन्तर परिणाम एवं कार्यप्रणाली के स्तर पर होता है।
• इलियट ने परम्परा और व्यक्ति प्रज्ञा निबंध में घोषणा की कविता कवि व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति नहीं, व्यक्तितत्व से पलायन है।
• प्रैक्टिकल क्रिटिसिज्म में अर्थ विचार करते हुए रिचर्ड्स ने चार प्रकार के अर्थों का उल्लेख किया वाच्यार्थ, भावना, बोधव्य के प्रति अभिव्यक्ति, अभिप्राय

6. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची - I/लेखकसूची - II/निबंध
A. नामवर सिंहI. मजदूरी और प्रेम
B. कुबेरनाथ रायII. संस्कृति और सौंदर्य
C. सरदारपूर्ण सिंहIII. कविता क्या है
D. रामचन्द्र शुक्लIV. उत्तराफाल्गुनी के आस-पास

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (a) A-II, B-IV, C-I, D-III
Solution:सूची-I के साथ सूची-II का सुमेलन निम्नवत् है-
सूची-I (लेखक)सूची-II (निबंध)
नामवर सिंहसंस्कृति और सौंदर्य
कुबेरनाथ रायउत्तराफाल्गुनी के आस-पास
सरदारपूर्ण सिंहमजदूरी और प्रेम
रामचन्द्र शुक्लकविता क्या है

7. इनमें से कौन सा से पात्र 'झूठा सच' उपन्यास में नहीं है/हैं

A. मुंशी चुन्नीलाल
B. गोपीचन्द भार्गव
C. मिस्टर ब्राइट
D. मास्टर तारा सिंह
E. प्रभुदयाल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A, C
Solution:मुंशी चुन्नीलाल तथा मिस्टर ब्राइट ये दोनों पात्र 'झूठा- सच' उपन्यास में नहीं हैं। जबकि गोपीचन्द भार्गव, मास्टर तारा सिंह तथा प्रभुदयाल 'झूठा सच' उपन्यास के पात्र हैं। इस उपन्यास के लेखक यशपाल हैं। यह उपन्यास दो भागों में विभाजित है। इसका पहला भाग 'वतन और देश' 1958 ई.तथा दूसरा भाग 'देश का भविष्य' 1960 ई. है।

8. उपरोक्त पंक्तियाँ प्रेमघन ने किस महापुरुष के अपमान पर लिखी थी :

अचरज होत तुमहुँ सम गोरे बाजत कारे ।
तासो कारे कारे शब्दहु पर है वारे ।

Correct Answer: (a) दादा भाई नौरोजी
Solution:अचरज होत तुमहुँ सम गोरे बाजत कारे ।
तासो कारे कारे शब्दहु पर है वारे ।।
दी गई पंक्तियाँ प्रेमघन ने महापुरुष दादाभाई नौरोजी के अपमान पर लिखी थी। कवि बदरी नारायण चौधरी ने विलायत में दादा भाई नौरोजी को 'काले' कहे जाने पर 'कारे' शब्द को लेकर ये बड़ी सरल और क्षोभपूर्ण कविता लिखी थी।

9. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

शेखर एक जीवनी उपन्यास के खंडों का उसके शीर्षक के साथ मिलान कीजिए :

सूची-Iसूची-II
A. पहला खंडI बीज और अंकुर
B. दूसरा खंडII पुरुष और परिस्थिति
C. तीसरा खंडIII ऊषा और ईश्वर
D. चतुर्थ खंडIV प्रकृति और पुरुष

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:'शेखर एक जीवनी' उपन्यास के खण्डों का उसके शीर्षक के साथ सुमेलन निम्नवत् है-
(उपन्यास के खण्ड)-(शीर्षक)
पहला खण्ड-ऊषा और ईश्वर
दूसरा खण्ड-बीज और अंकुर
तीसरा खण्ड-प्रकृति और पुरुष
चतुर्थ खण्ड-पुरुष और परिस्थिति

10. छत्तीसगढ़ी बोली के संदर्भ में कौन सा कथन असत्य है?

Correct Answer: (d) गोंडानी छत्तीसगढ़ी बोली का एक रूप है।
Solution:छत्तीसगढ़ी बोली के संदर्भ में असत्य कथन है- 'गोंडानी छत्तीसगढ़ी बोली का एक रूप है।' जबकि अन्य कथन सत्य हैं जो इस प्रकार हैं- छत्तीसगढ़ी का संबंध ग्रियर्सन ने अर्द्धमागधी से माना है। हैहयवंशी तथा गोंड राजाओं के संरक्षण में सामान्य जनता की बोली के रूप में छत्तीसगढ़ी का विकास हुआ। छत्तीसगढ़ी भारोपीय परिवार के भारत ईरानी वर्ग की भारतीय आर्यशाखा की बोली है। इसका क्षेत्र सरगुजा, कोरिया, विलासपुर, रायगढ़, खैरागढ़, रायपुर, दुर्ग, नंदगाँव, कांकेर आदि हैं।