NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 (हिन्दी) Shift-II

Total Questions: 100

41. अज्ञेय के संबंध में निम्नलिखित में कौन-सा से कथन असत्य है/हैं?

A. अज्ञेय का पहला कविता संग्रह 'भग्नदूत' 1933 ई. में प्रकाशित हुआ।
B. 'चिंता' नामक कविता संग्रह चार खंडों में विभक्त है।
C. 'हरी घास पर क्षण भर' कविता में प्रतीकात्मक शैली के अंतर्गत मृत्यु का चित्रण किया गया है।
D. देशभक्ति, बलिदान इत्यादि अन्यान्य भावों के बावजूद 'इत्यलम्' का स्थायीभाव प्रेमानुभूति ही है।
E. 'बावरा अहेरी' अज्ञेय का सबसे छोटा कविता संग्रह है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) केवल B और C
Solution:अज्ञेय के संबंध में दिये गए असत्य कथन निम्नवत् हैं-
• चिंता नामक कविता संग्रह चार खण्डों में विभक्त है।
• 'हरी घास पर क्षणभर' कविता में प्रतीकात्मक शैली के अन्तर्गत मृत्यु का चित्रण किया गया है। जबकि दिए गए अन्य कथन सत्य हैं जो इस प्रकार हैं-
• अज्ञेय का पहला कविता संग्रह 'भग्नदूत' 1933 ई.में प्रकाशित हुआ।
• 'देश भक्ति' बलिदान इत्यादि अन्याय भावों के बावजूद 'इत्यलम्' का स्थायीभाव प्रेमानुभूति ही है।
• 'बावरा अहेरी' अज्ञेय का सबसे छोटा कविता संग्रह है।

42. उपरोक्त कथन किस कहानी से लिया गया है?

"इतने बड़े हो गए, अभी तक पढ़ने जाते हैं।
न जाने कब तक पढ़ेंगे और क्या करेंगे इतना पढ़कर।"

Correct Answer: (c) ईदगाह
Solution:'इतने बड़े हो गए, अभी तक पढ़ने जाते हैं। न जाने कब तक पढ़ेंगे और क्या करेंगे इतना पढ़कर।" उपर्युक्त कथन 'ईदगाह' कहानी से लिया गया है। 'ईदगाह' कहानी के कहानीकार 'प्रेमचंद' हैं। इसका प्रकाशन वर्ष 1933 है।
ईदगाह कहानी के प्रमुख पात्र - हामिद, अमीना, मोहसिन, सम्मी, नूरे तथा महमूद । प्रेमचंद ने लगभग 300 कहानियाँ लिखी हैं जो 'मानसरोवर' शीर्षक से आठ भागों में प्रकाशित है। प्रेमचन्द को कहानी सम्राट कहा जाता है।
प्रेमचन्द के अनुसार- "सबसे उत्तम कहानी वह होती है जिसका आधार किसी मनोवैज्ञानिक सत्य पर होता है।" दी गई अन्य रचनाएँ और उनके रचनाकार निम्नवत् हैं -
रचनाएँ-लेखक
अपना अपना भाग्य-जैनेन्द्र
राही-सुभद्रा कुमारी चौहान
चन्द देव से मेरी बातें-राजेन्द्र बाला घोष 'बंग महिला'

43. उपरोक्त पंक्ति किस महापुरुष की है-

'बुद्धिजीवी वर्ग वह है जो दूरदर्शी होता है, सलाह दे सकता है और नेतृत्व दान कर सकता है।'

Correct Answer: (a) डॉ. भीमराव अंबेडकर
Solution:"बुद्धिजीवी वर्ग वह है जो दूरदर्शी होता है, सलाह दे सकता है और नेतृत्व दान कर सकता है।' उपर्युक्त पंक्ति डॉ. भीमराव अंबेडकर की है।

44. नयी समीक्षा के संदर्भ में कौन से कथन सही नहीं है?

A. नयी समीक्षा ने स्वच्छन्दतावादी प्रवृत्तियों का विरोध करते हुए पलायनवादी व भावुकतापूर्ण वृत्ति का भी तिरस्कार किया।
B. नयी समीक्षा ने विक्टोरियन नैतिकता को साहित्य की मूल वृत्ति माना।
C. नयी समीक्षा रचना को एक भाषिक संरचना के रूप में देखती है।
D. नयी समीक्षा आलोचक की जिम्मेदारी किसी कलाकृति के गूढ़ अर्थ के उद्घाटन से जोड़ती है, भले ही उसे प्रभावपरक हेत्वाभास से गुजरना पड़े।
E. नयी समीक्षा कृति की समझ के लिए साहित्य की पृष्ठभूमि और ऐतिहासिक सामाजिक वातावरण पर अतिरिक्त बल देने का विरोध करती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल B एवं D
Solution:दिए गए निम्न कथन नयी समीक्षा के संदर्भ में सत्य नहीं हैं-
• नयी समीक्षा ने विक्टोरियन नैतिकता को साहित्य की मूलवृत्ति माना है।
• नयी समीक्षा आलोचक की जिम्मेदारी किसी कलाकृति के गूढ़ अर्थ के उद्घाटन से जोड़ती है, भले ही उसे प्रभावपूरक हेत्वाभास से गुजरना पड़े। जबकि दिए गये अन्य सत्य कथन निम्नवत् है-
• नयी समीक्षा ने स्वच्छन्दतावादी प्रवृत्तियों का विरोध करते हुए पलायनवादी व भावुकतापूर्ण वृत्ति का भी तिरस्कार किया।
• नयी समीक्षा रचना को एक भाषिक संरचना के रूप में देखती है।
• नयी समीक्षा कृति की समझ के लिए साहित्य की पृष्ठभूमि और ऐतिहासिक सामाजिक वातावरण पर अतिरिक्त बल देने का विरोध करती है।

45. 'गोदान' उपन्यास में निम्नलिखित वाक्य किसके संदर्भ में कहा गया है-'शराब का नशा उनके ऊपर सिंह की भांति झपटा और दबोच बैठा'

Correct Answer: (b) ओंकारनाथ
Solution:"शराब का नशा उनके ऊपर सिंह की भांति झपटा और दबोच बैठा" यह वाक्य 'गोदान' उपन्यास में 'ओंकारनाथ' के संदर्भ में कहा गया है।
अन्य पात्रों के कथन निम्नवत् हैं-
मिस्टर बी. मेहता - "स्त्रियाँ, स्त्रियाँ नहीं हैं वे देवी हैं, दिव्य है, वे पुरुष से बहुत श्रेष्ठ और ऊपर हैं।"
मिर्जा खुर्शेद - "तुम्हारे पास कुछ रुपए हों तो दे दो। आज तीन दिन से बोतल खाली पड़ी है, जी बहुत बेचैन हो रहा है।"

46. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I (लेखक)सूची-II (यात्रा वृत्तांत)
A. राहुल सांकृत्यायनI. पार उतरि कहँ जइहौ
B. भगवतशरण उपाध्यायII. सौन्दर्य की नदी नर्मदा
C. प्रभाकर द्विवेदीIII. किन्नर देश में
D. अमृतलाल बेगड़IV. सागर की लहरों पर

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (c) A-III, B-IV, C-I. D-II
Solution:दिये गये यात्रा वृत्तांत और उनके लेखकों की सूचियों का सही मिलान निम्नवत् है-
सूची-I (लेखक)-सूची-II (यात्रा वृत्तांत)
राहुल सांकृत्यायन-किन्नर देश में
भगवतशरण उपाध्याय-सागर की लहरों पर
प्रभाकार द्विवेदी-पार उतरि कहँ जइहौ
अमृत लाल बेगड़-सौन्दर्य की नदी नर्मदा

47. "तुम जीवन से तटस्थ हो सकते हो, परन्तु मैं तो अब तटस्थ नहीं हो सकती।" उपरोक्त पंक्तियाँ आषाढ़ का एक दिन' के कौन से अंक से ली गई है?

Correct Answer: (b) तीन
Solution:"तुम जीवन से तटस्थ हो सकते हो, परन्तु मैं तो अब तटस्थ नहीं हो सकती।"
उपर्युक्त पंक्तियाँ 'आषाढ़ का एक दिन' के अंक तीन से ली गई हैं। मोहन राकेश कृत 'आषाढ़ का एक दिन' नाटक में यह कथन मल्लिका कालिदास से कहती है। इसका प्रकाशन वर्ष 1958 ई. है। इस नाटक के प्रमुख पुरुष पात्र - कालिदास, विलोम, मातुल और निक्षेप हैं तथा प्रमुख नारी पात्र मल्लिका, अम्बिका प्रियंगुमंजरी आदि हैं। यह नाटक तीन अंकों में बँटा है। मोहन राकेश के अन्य प्रमुख नाटक लहरों के राजहंस (1963) तथा आधे-अधूरे (1969) हैं।

48. 'अपना-अपना भाग्य कहानी' के संदर्भ में उपयुक्त कथन कौन सा से है/ हैं?

A. पोलो लॉन में हॉकी खेलते बच्चों को न आगे की चिंता थी न बीते का ख्याल था।
B. अधिकार गर्व में तने अंग्रेजों के घोड़ों की बाग जिन पहाड़ी हाथों में थी, वे अंग्रेजों का विरोध करना सीख गए थे।
C. मैली-सी कमीज लटकाए हुए दस बरस के लड़के का माथा जैसे अभी से झुर्रियां खा गया था
D. मित्र ने लड़के को सहायता के लिए होटल बुलाया पर होटल का नाम बताना भूल गया।
E. प्रकृति ने लड़के के शव के लिए सफेद और ठंडे कफन का प्रबंध कर दिया था।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) केवल A, C, E
Solution:'अपना-अपना भाग्य' कहानी के संदर्भ में दिए गए उपयुक्त कथन निम्नवत् हैं-
• पोलो लॉन में हॉकी खेलते बच्चों को न आगे की चिंता थी न बीते का ख्याल था।
• मैली-सी कमीज लटकाए हुए दस बरस के लड़के का माथा जैसे अभी से झुर्रियां खा गया था।
• प्रकृति ने लड़के के शव के लिए सफेद और ठण्डे कफन का प्रबंध कर दिया था।
• 'अपना-अपना भाग्य' कहानी के कहानीकार जैनेन्द्र हैं।
चर्चित कहानियाँ - स्पर्द्धा, पत्नी, एक कैदी, गदर के बाद, बाहुबली, तत्सत, लाल सरोवर, मास्टर जी, जाह्नवी आदि। जैनेन्द्र की प्रथम कहानी 'खेल' (1928) है जो विशाल भारत में प्रकाशित हुई। जैनेन्द्र के प्रमुख कहानी संग्रह - फाँसी (1929), वातायन (1930), दो चिड़िया (1934), एक रात (1935), नील देश की राजकन्या (1938), ध्रुव यात्रा (1944), पाजेब (1942), जय सन्धि (1949)1

49. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का निबंध 'कविता क्या है' सरस्वती पत्रिका में किस वर्ष प्रकाशित हुआ था?

Correct Answer: (b) 1908
Solution:आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का निबंध 'कविता क्या है' सरस्वती में 1908 में प्रकाशित हुआ था। यह निबंध चिंतामणि भाग1 (1939) में संकलित है। चिंतामणि (भाग-1) पहली बार 'विचार वीथी' नाम से 1930 ई. में प्रकाशित हुआ था। आचार्य शुक्ल के अन्य निबंध इस प्रकार हैं- (1) भाव या मनोविकार (2) उत्साह (3) श्रद्धा और भक्ति (4) करुणा (5) लज्जा और ग्लानि (6) लोभ और प्रीति (7) घृणा (8) ईर्ष्या (9) भय (10) क्रोध (11) कविता क्या है? (12) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र (13) तुलसी का भक्तिमार्ग (14) मानस की धर्मभूमि (15) काव्य में लोक मंगल की साधनावस्था (16) साधरणीकरण और व्यक्ति वैचित्र्यवाद (17) रसात्मक बोध के विविध रूप आदि।

50. भारतीय काव्यशास्त्र के विभिन्न सम्प्रदायों के संदर्भ में सही कथन कौन/सा से है/है?

A. आचार्य कुन्तक ने रीति रचना के तीन मार्ग माने हैं- सुकुमान, विचित्र और मध्यम ।
B. आचार्य शंकुक ने निष्पत्ति का अर्थ उत्पाद्य उत्पादक सम्बन्ध और संयोग का अर्थ अनुभाव्य-अनुभावक सम्बन्ध माना
C. भट्टनायक ने निष्पत्ति का अर्थ 'भुक्ति' और संयोग का अर्थ - 'भोज्य भोजक' सम्बन्ध माना।
D. ध्वनि के तीन भेद माने गए हैं-वस्तु ध्वनि, अलंकार ध्वनि, रस ध्वनि
E. आनन्दवर्धन ने 6 प्रकार के औचित्यों-रस, अलंकार, गुण, दोष, संघटन एवं प्रबन्धन की चर्चा की है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (b) केवल A, C तथा D
Solution:भारतीय काव्यशास्त्र के विभिन्न सम्प्रदायों के सन्दर्भ में सही कथन हैं -
• आचार्य कुन्तक ने रीति रचना के तीन मार्ग माने है- सुकुमार, विचित्र और मध्यम ।
• भट्टनायक ने निष्पत्ति का अर्थ 'मुक्ति' और संयोग का अर्थ भोज्य भोजक संबंध माना।
• ध्वनि के तीन भेद माने गए हैं वस्तु ध्वनि, अलंकार ध्वनि, रस ध्वनि ।
भारतीय काव्यशास्त्र के छह प्रमुख संप्रदाय और उनके आचार्य इस प्रकार हैं -
सम्प्रदाय-आचार्य
रस सम्प्रदाय-भरतमुनि
अलंकार सम्प्रदाय-भामह
रीति सम्प्रदाय-वामन
वक्रोक्ति सम्प्रदाय-कुन्तक
ध्वनि सम्प्रदाय-आनन्द वर्धन
औचित्य सम्प्रदाय-क्षेमेन्द्र