NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 (हिन्दी) Shift-II

Total Questions: 100

71. 'बकरी' नाटक में आए गीतों की पंक्तियों को पहले से बाद के काम में लगाइए :

A. दुर्जन के साथ सबका यहाँ मोल कर चलो।
B. उह करी न अह करी गाँधी जी की बकरी,
हर किला फतह करी गाँधी जी बकरी।
C. तन मन धन उन्नायक जय हे जय जय बकरी माता !
अन्याय अहिंसा दंभ क्रूरता भुला, करें मन चंगा।
D. जा-जा के सींच आएगी हर एक ही क्यारी,
मर कर के भी बुझाएगी वह प्यास तुम्हारी।
E. धर्म ईश्वर, भाग्य सबकी उँगलियों से घूमता,
आदमी मिट्टी का लोदा चाक पर हैं झूमता।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) D, B, C, E, A
Solution:बकरी नाटक में आए गीतों की पंक्तियों का पहले से बाद का क्रम निम्नलिखित है-
(i) जा-जा के सींच आएगी हर एक की क्यारी मर कर के भी
बुझाएगी वह प्यास तुम्हारी।
(ii) उह करी न अह करी गाँधी जी की बकरी,
हर किला फतह करी गाँधी की बकरी।
(iii) तन मन धन उन्नायक जय हे जय जय बकरी माता,
अन्याय हिंसा दंभ क्रूरता भुला, करै मन चंगा।
(iv) धर्म ईश्वर, भाग्य सबकी उँगलियों से घूमता,
आदमी मिट्टी का लोदा चाक पर है झूमता।
(v) दुर्जन के साथ सबका यहाँ मोल कर चलो।
* 'बकरी' सर्वेश्वरदयाल सक्सेना का नाटक है, इसका प्रकाशन 1974 ई. में हुआ। सर्वेश्वरदयाल सक्सेना जनवादी नाटककार हैं इनके नाटक लोक नाट्य शैली में आबद्ध हैं। 'लड़ाई' नाटक इनकी एक कहानी का नाट्य रूपान्तर है। इनका एक अन्य नाटक 'अब गरीबी हटाओ' भी है।

72. "मनुष्य को अक्सर सोचने वाला पशु कहा गया है" यह पंक्ति किस पुस्तक से ली गई है?

Correct Answer: (d) इतिहास चक्र
Solution:"मनुष्य को अक्सर सोचने वाला पशु कहा गया है"। यह पंक्ति 'इतिहास चक्र' पुस्तक से ली गई है। यह पुस्तक डॉ. राममनोहर लोहिया द्वारा लिखी गई है। लोहिया का जन्म 23 मार्च, 1910 ई. उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के निकट वर्तमान अम्बेडकर नगर जनपद नामक स्थान में हुआ। डॉ. राममनोहर लोहिया ने अपने विचार एवं लेख पुस्तकों के रूप में प्रकाशित किया।
इनकी कुछ रचनाएँ हैं-
अंग्रेजी हटाओ, देश, विदेश नीति कुछ पहलू, इतिहास चक्र, धर्म पर एक दृष्टि, भारतीय शिल्प, मार्क्सवाद और समाजवाद, समदृष्टि, समाजवादी चिंतन, हिन्दू बनाम हिन्दू इत्यादि । जबकि 'जाति का विनाश', रुपए की समस्या और समाधान डॉ. अम्बेडकर द्वारा रचित पुस्तकें हैं।

73. 'निम्नलिखित में से कौन सा/से युग्म सही है/हैं?

A. महादेवी वर्मा ठकुरी बाबा
B. तुलसीराम-मुर्दहिया
C. दिनकर जामुन का पेड़
D. विवेकी राय भोलाराम का जीव
E. रमणिका गुप्ता-आप दरी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल A, B, E
Solution:दिये गये प्रश्न में रचनाकार और रचना की सही सुमेल निम्नलिखित है-
रचनाकार-रचना
महादेवी वर्मा-ठकुरी बाबा
तुलसीराम-मुर्दहिया
रमणिका-आप हुदरी

जबकि 'दिनकर जामुन का पेड़' युग्म असंगत है। दिनकर की रचना उर्वशी है और 'जामुन का पेड़ कृष्ण चन्दर की रचना है। विवेकी राय की रचना 'समरशेष है' और 'भोलाराम का जीव' हरिशंकर परसाई की रचना है।

74. निम्नलिखित में कौन सा कथन असत्य है?

A. दलित चेतना और नारी चेतना ने स्वातंत्र्योत्तर भारत के नौवें दशक में आंदोलन का रूप धारण किया।
B. हिन्दी दलित लेखन में महिला रचनाकारों की समस्या केन्द्र में है।
C. 'प्रत्येक व्यक्ति का एक मत' सिद्धान्त नारी सशक्तीकरण और दक्षिण सशक्तीकरण के मूल में है।
D. स्वाधीन भारत में शिक्षा के प्रचार-प्रसार ने नारी चेतना के आंदोलन में अपनी उल्लेखनीय भूमिका अदा की है।
E. हिन्दी दलित लेखन परंपरा में राजेन्द्र यादव, मैत्रेयी पुष्पा, कमलेश्वर प्रमुख हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चयन कीजिए।

Correct Answer: (a) केवल B और E
Solution:दिये गये प्रश्न में दलित विमर्श से संबंधित असत्य कथन निम्नलिखित हैं- हिन्दी दलित लेखन में महिला रचनाकारों की समस्या केन्द्र में है, यह कथन असत्य है क्योंकि दलित लेखन में पूरे दलित समस्या को केन्द्र में रखा गया है। जबकि हिन्दी दलित लेखन परंपरा में राजेन्द्र यादव, मैत्रेयी पुष्पा और कमलेश्वर प्रमुख नहीं हैं। दलित साहित्यकारों में प्रमुख नाम मोहनदास नैमिशराय तथा ओमप्रकाश वाल्मीकि का आता है। दलित विमर्श जाति आधारित अस्मिता मूलक विमर्श है। इसके केन्द्र में दलित जाति के अंतर्गत शामिल मनुष्यों के अनुभवों, कष्टों और संघर्षों को स्वर देने की संगठित कोशिश की गई है।

75. 'लखनऊ की कब' उपन्यास के लेखक हैं-

Correct Answer: (c) पंडित किशोरीलाल गोस्वामी
Solution:'लखनऊ की कब्र' उपन्यास के लेखक पंडित किशोरी लाल गोस्वामी हैं। किशोरीलाल गोस्वामी को हिन्दी का प्रथम 'ऐतिहासिक उपन्यासकार' माना जाता है।
किशोरीलाल गोस्वामी - कृत 'स्वर्गीय कुसुम व कुसुम कुमारी' वेश्या जीवन पर आधारित हिन्दी का प्रथम उपन्यास है। किशोरीलाल गोस्वामी हृदयहारिणी वा आदर्श रमणी (1890), तारा (1902), राजकुमारी (1902), इत्यादि ।
गोपालराम गहमरी - अद्भुत लाश, बेकसूर की फाँसी, सरकटी लाश, खूनी कौन, बेगुनाह का खून, जासूस की भूल, अद्भुत खून ।
लाल श्रीनिवासदास - परीक्षा गुरु (1882) (आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने लाला श्रीनिवासदास कृत परीक्षा गुरु को अंग्रेजी ढंग का हिन्दी का पहला मौलिक उपन्यास माना है)।
शिवनंदन सहाय - सुदामा (1907)

76. 'निम्नलिखित समाचार पत्रों को प्रकाशन वर्ष के अनुसार पहले से बाद के क्रम में लगाइए:

A. सुधाकर
В. बनारस अखबार
C. लोक मित्र
D. ज्ञानप्रदायिनी पत्रिका
E. प्रजा हितैषी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) B, A, E, C, D
Solution:दिये गये समाचार पत्रों का प्रकाशन वर्ष के अनुसार पहले से बाद का क्रम निम्नलिखित है-
समाचार पत्रप्रकाशन वर्ष (ई.)सम्पादक
बनारस अखबार1845राजा शिवप्रसाद सिंह
सुधाकर1850बाबू तारामोहन मित्र
प्रजा हितैषी1855राजालक्ष्मण सिंह
लोक मित्र1856रामनिरंजन भगवान
ज्ञानप्रदायिनी पत्रिका1867नवीनचन्द्र राय

77. भारतेन्दु ने 'तदीय समाज' की स्थापना किस वर्ष की थी?

Correct Answer: (b) 1873
Solution:भारतेन्दु ने 'तदीय समाज' की स्थापना 1873 ई. में किया था। भारतेन्दु ने कवितावर्धिनी सभा तथा पैनी रीडिंग क्लब की भी स्थापना किया था। भारतेन्दु कृत 'भारत दुर्दशा' हिन्दी भाषा का पहला मौलिक राजनीतिक नाटक है।
भारतेन्दु के प्रमुख नाटक - प्रेमजोगिनी, चन्द्रावली, नीलदेवी सतीप्रताप, रत्नावली, विद्यासुन्दर, धनंजयविजय, मुद्राराक्षस, सत्यहरिश्चन्द्र, भारतजननी इत्यादि ।

78. सूची- I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए :

सूची-I/कहानीसूची-II/प्रकाशन वर्ष
A.दुलाईवालीIसन् 1907
B.इंदुमतीIIसन् 1913
C.कानों में कंगनाIIIसन् 1915
D.उसने कहा थाIVसन् 1900

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर कीजिए :

Correct Answer: (d) A-I, B-IV, C-II, D-III
Solution:दिये गये प्रश्न में कहानी और उसके प्रकाशन वर्ष का सही सुमेल निम्नलिखित है-
कहानीप्रकाशन वर्षलेखक
दुलाईवाली1907बंग महिला
इंदुमती1900किशोरीलाल गोस्वामी
कानों में कंगना1913राधिकारमण प्रसाद सिंह
उसने कहा था1915चन्द्रधर शर्मा गुलेरी

79. 'दो फकीर शहर आशोब' गाते हुए हाल में प्रवेश करते हैं, और स्टेज पर जाते हैं, कफनी पहने हुए एक हाथ में कश्कोल और तस्बीह'

'आगरा बाजार' नाटक की उपरोक्त पंक्तियों में कश्कोल का अर्थ क्या है?

Correct Answer: (d) भिक्षा पात्र
Solution:दिये गये प्रश्न में दो फकीर शहर आशोब गाते हुए हाल में प्रवेश करते हैं, और स्टेज पर जाते हैं, कफनी पहने हुए एक हाथ में 'कश्कोल' और 'तस्बीह'।
आगरा बाजार नाटक की उपरोक्त पंक्तियों में कश्कोल का अर्थ 'भिक्षा पात्र' है। आगरा बाजार हबीब तनवीर द्वारा सन् 1954 ई. में रचित नाटक है।
हबीब तनवीर के अन्य नाटक - शतरंज के मोहरे, मिट्टी की गाड़ी, चरणदास चोर, उत्तर राम चरित्र, बहादुर कलारिन, जहरीली हवा, देख रहे हैं न्याय इत्यादि।

80. निम्नलिखित में से किस लेखक लेखकों का जन्मवर्ष सही सुमेलित है?

A. अज्ञेय- 1911
B.दिनकर - 1905
C. महादेवी - 1904
D. राहुल सांकृत्यायन 1902
E. मुक्तिबोध- 1917
नीचे दिए गए विकल्पों में से से सही उत्तर का चयन कीजिए

Correct Answer: (a) केवल A, E
Solution:दिये गये प्रश्न में लेखकों के जन्म वर्ष का सही सुमेल निम्नलिखित है-
लेखक-जन्मकाल (ई.)
अज्ञेय-1911
मुक्तिबोध-1917
दिनकर-1908
महादेवी वर्मा-1907
राहुल सांकृत्यायन-1983