A. निर्यात फैक्टर चालान को आयात फैक्टर को हस्तांतरित करता है, जो बदले में क्रेडिट जोखिम उठाता है और प्राप्य का प्रशासन करता है।
B. निर्यात फैक्टर आयातक से भुगतान प्राप्त होने तक प्राप्य के खिलाफ निर्यातक को अग्रिम नकद भुगतान करता है।
C. आयातक और निर्यातक एक बिक्री अनुबंध में प्रवेश करते हैं और बिक्री की शर्तों पर सहमत होते हैं।
D. आयात फैक्टर आयातक को चालान प्रस्तुत करता है, भुगतान लेता है और निर्यात फैक्टर को भुगतान करता है।
E. निर्यातक आयातक को माल भेजता है और निर्यात फैक्टर को चालान जमा करता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Correct Answer: (d) C, E, B, A, D
Solution:निर्यात फैक्टरिंग परिचालन का सही क्रम है-
1. आयातक और निर्यातक एक बिक्री अनुबंध में प्रवेश करते और बिक्री की शर्तों पर सहमत होते हैं।
2. निर्यातक आयातक को माल भेजता है और निर्यात कारक को चालान जमा करता है।
3. निर्यात कारक आयातक से भुगतान प्राप्त होने तक प्राप्तियों के विरुद्ध निर्यातक को अग्रिम नकद भुगतान करता है।
4. निर्यात कारक चालान को आयात कारक को स्थानातंरित करता है, जो बदले में क्रेडिट जोखिम लेता है और प्राप्य का प्रशासन करता है।
5. आयात कारक आयातक को चालान प्रस्तुत करता है, भुगतान लेता है और निर्यात कारक को भुगतान करता है।