Solution:जनगणना 2011 के अनुसार, राष्ट्रीय औसत लिंगानुपात 943 है, जबकि गुजरात का लिंगानुपात 919 तथा हिमाचल प्रदेश का लिंगानुपात 972 है।
भारत का राष्ट्रीय साक्षरता दर (2011) 73.0% दर्ज की गयी है जबकि उत्तर प्रदेश की साक्षरता दर 67.7% तथा आंध्र प्रदेश की साक्षरता दर 67.0% है। सिक्किम की जनसंख्या में बौद्धों का हिस्सा 27.39% है
जबकि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम की जनसंख्या लगभग 19.26% है। चण्डीगढ़ में सिख जनसंख्या 13.11% है जो कि 10% से अधिक है और वही हरियाणा में सिख जनसंख्या 4.91% है जो कि 10% से कम है। अतः कथन (C) और (D) सही हैं, जबकि कथन (A) और (B) गलत हैं, इसलिए विकल्प (d) सही है।