NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून 2024 भूगोल

Total Questions: 100

11. दक्षिण-पश्चिमी मानसून की उत्पत्ति और प्रक्रिया ______ से सम्बद्ध नहीं है।

Correct Answer: (c) पश्चिमी विक्षोभों
Solution:

भूमि और सागर के ऊष्मन और शीतलन की विभिन्न दरों, ऊपरी वायु संचरण, एनसो (ENSO) आदि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की उत्पत्ति और प्रक्रिया से संबंधित है जबकि पश्चिमी विक्षोभ का संबंध द.प. मानसून से संबंधित नहीं है।

यह शीत ऋतु में उत्तरी मैदानों में पश्चिम एवं उत्तर-पश्चिम से चक्रवती विक्षोभ का अंतर्वाह विशेष लक्षण है। यह कम दाब वाली प्रणाली भूमध्यसागर एवं पश्चिमी एशिया के ऊपर उत्पन्न होती है तथा पश्चिमी पवनों के साथ भारत में प्रवेश करती है।

इसके कारण शीतकाल में मैदानों में वर्षा होता है तथा पर्वतों पर हिमपात होती है। ये रबी फसलों क लिए बहुत ही उपयोगी होती है।

12. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए

सूची-I पुस्तक)सूची-II (लेखक)
A.टाऊन्स एण्ड सिटीजI.गैडीज
B.दि सिटी इन हिस्ट्रीII.ममफोर्ड
C.सिटिज इन इवोल्यूशनIII.जॉन्स
D.जियोग्राफी ऑफ टाऊन्सIV.स्मेलस

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A-III, B-II, C-I, D-IV
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है|

सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)
टाउन्स एण्ड सिटीजजॉन्स
दि सिटी इन हिस्ट्रीममफोर्ड
सिटिज इन इवोल्यूशनगैडीज
जियोग्राफी ऑफ टाऊन्सस्मेल्स

अतः विकल्प (b) सही सुमेलित है।

13. ______ एक ठण्डी महासागरीय धारा है।

Correct Answer: (b) लेब्राडोर धारा
Solution:

लेब्राडोर की धारा एक ठंडी धारा है, जो अटलांटिक महासागर के बैफिन की खाड़ी तथा डेविस जलडमरुमध्य से प्रारंभ होकर न्यूफाउण्डलैण्ड तट से होती हुई ग्राण्ड बैंक के पूर्व से गुजरने के बाद 50° प. देशांतर के पूर्व में गल्फ स्ट्रीम से मिल जाती है।

लेब्राडोर तथा गल्फ स्ट्रीम के सम्मिलन के कारण न्यूफाउण्डलैण्ड के पास घना कुहरा पड़ता है जो सागरीय यातायात में बाधा उत्पन्न करता है। फ्लोरिडा की धारा एक गर्म जल की धारा है, यह उत्तर भूमध्य रेखीय धारा का उत्तरी विस्तृत भाग है,

जो कि यूकाटन चैनल से होकर मेक्सिको की खाड़ी में पहुँचती है। उत्तरी विषुवत रेखीय धारा फिलीपाइन्स के पास दाहिनी ओर मुड़कर उत्तर दिशा की ओर उन्मुख होकर क्यूरोशिवो धारा को जन्म देती है। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया धारा गर्म जल धारा है।

14. _______ से अभिप्राय उस स्थान से है जिसे पूर्व में प्रयोग किया गया है और वह परित्यक्त बन गया। उस स्थान को विकास के लिए प्रयोग करने से पूर्व सुरक्षित बनाना होगा।

Correct Answer: (c) ब्राउनफील्ड स्थल
Solution:

ब्राउनफील्ड स्थल से अभिप्राय उस स्थान से है जिसे पूर्व में प्रयोग किया गया है और वह परिव्यक्त बन गया। उस स्थान को विकास के लिए प्रयोग करने से पूर्व सुरक्षित बनाना होगा। ग्रीनफील्ड स्थल से अभिप्राय अविकसित क्षेत्र है,

जो आमतौर पर शहर वणिज्यिक परियोजनाओं के निर्माण के लिए अक्सर इनकी माँग अधिक होती है। येलोफील्ड स्थल एक ऐसी संपत्ति होती है। जिसका नवीनीकरण या विस्तार किया जा रहा हो। येलोफील्ड दृष्टिकोण एक स्थानिक आर्थिक मॉडल है।

आवासीय निर्माण, अक्सर नियोजित विकास येलो जोन के रूप में नामित भूमि के लिए है, इसके आलावा, कई छोटे व्यवसाय पीले क्षेत्र में स्थापित किए जा सकते हैं। रेडफील्ड स्थल एक असुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। इसलिए सरकार इन्हें गैर-विकास क्षेत्र घोषित करती है।

15. महासागरों के तापमान और लवणता के संदर्भ में सही कथनों की पहचान करें।

A. उत्तरी गोलार्द्ध में महासागर दक्षिणी गोलार्द्ध की अपेक्षा थोड़ा शीतल है।
B. अटलांटिक महासागर में तापमान का वार्षिक परास प्रशांत महासागर से अधिक है।
C. खुले महासागरों में उच्चतम लवणता के क्षेत्र उपोष्ण उच्च दाब क्षेत्रों से सम्बद्ध हैं।
D. काला सागर की उच्च लवणता नदियों द्वारा लाई गई विशाल जलराशि के अंतर्प्रवाह के कारण है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल B और C
Solution:

उत्तरी गोलार्द्ध में महासागरों का तापमान दक्षिणी गोलार्द्ध की अपेक्षा अधिक होता है। उत्तरी एवं दक्षिणी गोलार्द्ध का औसत वार्षिक तापमान क्रमशः 19.4°C तथा 16.1°C के आस-पास होता है।

यह भिन्नता उत्तरी एवं दक्षिणी गोलाद्ध में स्थल एवं जल के असमान वितरण के कारण होता है। अटलांटिक महासागर में तापमान का वार्षिक परास प्रशांत महासागर से अधिक होता है। खुले महासागरों में उच्चतम लवणता के क्षेत्र उपोष्ण उच्च दाब क्षेत्रों में होती है।

सामान्यतः खुले महासागर की लवणता 33% से 37% के बीच होती है क्योंकि यहाँ पर वाष्पीकरण की दर वर्षण से अधिक होती है। काला सागर की लवणता नदियों के द्वारा अधिक मात्रा में लाए जाने वाले ताजे जल के कारण कम होती होती है, न कि उच्च । अतः कथन (A) और (D) गलत है जबकि कथन (B) और (C) सही है।

16. प्रशांत महासागर की निम्नलिखित खाईयों को उत्तर से दक्षिण दिशा में व्यवस्थित करें।

A. टोंगा
B. क्युरिल
C. करमाडेक
D. बोनिन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) B, D, А, С
Solution:

प्रशांत महासागर की निम्नलिखित खाईयों का उत्तर से दक्षिण सही क्रम इस प्रकार है-
क्युरिल

बोनिन

टोंगा

करमाडेक
अतः विकल्प (b) सही व्यवस्थित है।

17. क्षेत्र मानचित्रण में प्रयुक्त तकनीकों के संदर्भ में सही कथनों की पहचान करें।

A. क्लाइनोग्राफिक वक्र, उत्तरवर्ती सम्मोच रेखाओं के बीच औसत ढाल प्रवणता को दर्शाता है तथा मानचित्र में निरूपित सामान्य उच्चावच में किसी असामान्य परिवर्तन को प्रमुखता से दर्शाता है।
B. क्षैतिजीय और ऊर्ध्वाधर मापनियों में संबंध को क्षैतिजीय अतिशयता के रूप में जाना जाता है।
C. किसी सड़क या नदी के खण्ड के साथ कोई परिच्छेदिका आरेखित की जाती है। तो इसे अनुदैर्ध्य परिच्छेदिका कहा जाता है।
D. अनुप्रस्थ परिच्छेदिका, दूरस्थ आकाश-रेखा, एक मध्यम ग्राउंड और एक अग्रग्राउंड के साथ विहंगम दृश्य प्रदान करता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) केवल Aऔर C
Solution:

क्लाइनोग्राफिक वक्र एक ग्राफ है जो किसी क्षेत्र के शीर्ष से शुरू होकर सम्मोच्च रेखा ऊँचाई के विरुद्ध जमीन के ढलान को दिखाता है। इसका उपयोग समोच्चों के बीच के क्षेत्रों के औसत ढलान कोण को दिखाने और ढलान में महत्वपूर्ण विराम की पहचान करने के लिए किया जाता है।

क्षैतिजीय और ऊर्ध्वाधर मापनियों में संबंध को क्षैतिजीय अतिशय के रूप में नहीं जाना जाता है। जब किसी नदी या सड़क के खण्ड के साथ कोई परिच्छेदिक आरेखित की जाती है तो उसे अनुदैर्ध्य परिच्छेदिका कहा जाता है।

अनुप्रस्थ परिच्छेदिका, दूरस्थ आकाश-रेखा, एक मध्यम ग्राउंड और एक अग्र-ग्राउंड के साथ विहगम दृश्य नहीं प्रदान करता है। अतः विकल्प (c) सही है।

18. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (जलवायु)सूची-II (कोपेन द्वारा अक्षर प्रतीक)
A. उष्ण कटिबंधीय सवानाI. Cs
B. भूमध्यसागरीय जलवायुII. As
C. अर्द्ध-शुष्कIII. Aw
D. तटीय तमिलनाडु में विद्यमानIV. BS

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:

सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है-
उष्णकटिबंधीय सवाना — Aw
भूमध्यसागरीय जलवायु — Cs
अर्द्ध शुष्क — BS
तटीय तमिलनाडु में विद्यमान — As
अतः विकल्प (b) सही सुमेलित है।

19. _______ मॉडल शहरी पारिस्थितिकी की बुनियादी धारणा पर आधारित है।

Correct Answer: (b) संकेन्द्री मण्डल
Solution:

संकेन्द्री मण्डल मॉडल शहरी पारिस्थितिकी की बुनियादी धारणा पर आधारित है। संकेन्द्रीय वलय सिद्धांत नगरों की आंतरिक संरचना एवं विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों के विकास के सामान्यीकरण का यह प्रथम सिद्धांत है, जिसका प्रतिपादन अमेरिका के समाजशास्त्री बर्गेस ने 1925 में किया था।

बर्गेस के संकेन्द्रीय वलय सिद्धांत के अनुसार नगर के विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्र संकेन्द्रीय पेटियों के रूप में स्थित होते हैं। उनके अनुसार नगर के केन्द्र से बाहर की ओर क्रमशः 5 कार्यात्मक पेटियाँ पायी जाती हैं। जो निम्नलिखित है-
1. केन्द्रीय व्यापार क्षेत्र
2. संक्रमण क्षेत्र
3. स्वतंत्र श्रमिकों के आवास क्षेत्र
4. बेहतर आवासीय क्षेत्र
5. अभिगंता क्षेत्र
अतः विकल्प (b) सही है।

20. ऊर्जा संसाधनों के बारे में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही नहीं हैं?

A. प्राकृतिक गैस केवल तेल क्षेत्रों में तेल के साथ पाई जाती है।
B. तेल कुँओं में तेल धारण करने वाली चट्टानों की बजाए तेल का घनत्व अधिक पाया जाता है।
C. बिटुमिनस कोयले का सर्वाधिक पाया जाने वाला प्रकार है।
D. विश्व में रूस में विशालतम गैस भंडार हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) केवल A और B
Solution:

प्राकृतिक गैस एक महत्वपूर्ण ऊर्जा संसाधन है जो पेट्रोलियम के साथ या अलग भी पायी जाती है न कि केवल तेल क्षेत्रों में तेल के साथ। तेल कुओं में तेल धारण करने वाली चट्टानों की बजाय तेल का घनत्व कम पाया जाता है।

बिटुमिनस उच्चकोटि का कोयला है जिसमें कार्बन की मात्रा 60-80 प्रतिशत तक पाया जाता है। इसमें दहन क्षमता अधिक होती है और इसके जलने से धुआँ कम निकलता है। विश्व में कोयले के उत्पादन में सर्वाधिक मात्रा इसी का है।

विश्व में प्राकृतिक गैस का विशालतम भण्डार रूस (19.88%) में पाया जाता है। अतः स्पष्ट है कि कथन (A) और (B) गलत है जबकि कथन (C) और (D) सही है। इस प्रकार सही उत्तर विकल्प (a) है।