Solution:पूर्वी प्रशान्त प्लेट जो एक महासागरीय प्लेट है तथा अमेरिकी प्लेट जो एक महाद्वीपीय प्लेट है, के अभिसरण से दक्षिण अमेरिका में प्रबल ज्वालामुखी देखने को मिलता है। महाद्वीप महाद्वीप टकराव के अन्तर्गत महाद्वीपीय क्रस्ट वाले दो प्लेटों का टकराव होता है,
जिस कारण वलित पर्वत का निर्माण होता है तथा विभिन्न परिमाण वाले भूकंप आते हैं। अतः हिमालय का निर्माण एशियाई एवं भारतीय प्लेटों के टकराव का ही परिणाम है। तप्त शैल मेंटिल से होकर ऊपर उठती है तथा पृथ्वी की क्रस्ट में कम गहराई पर पहुँचने पर पिघल जाती है जिस कारण मैग्मा की विशाल राशि का निर्माण होता है,
जिससे हॉट स्पाट का जनन होता है इसी हॉट स्पाट से धरातल परं सभी प्रकार के ज्वालामुखी उद्गार होता है। पृथ्वी का सतत चुंबकीय क्षेत्र की उत्पत्ति का संबंध आंतरिक क्रोड में पिघली धातु के चलन के कारण नहीं, बल्कि वाह्य अन्तरतम (क्रोड) से होता है। अतः कथन (A) और (B) सही है जबकि कथन (C) और (D) सही नहीं है, इसलिए विकल्प (d) सही है।