NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून 2024 भूगोल

Total Questions: 100

51. _______ मुख्य रूप से पादप समूहों के दो भिन्नपारिस्थितिक तंत्रों के बीच बृहत् पारगमन है।

Correct Answer: (a) इकोक्लाईन
Solution:

पादप समूहों के दो भिन्न पारिस्थितिक तंत्रों के बीचपारगमन को इकोक्लाईन कहते है। वहीं दो पारिस्थितिक तंत्रों केबीच के संक्रमण क्षेत्र को 'इकोटोन' कहते है। किसी जैविक समुदायके भौतिक पर्यावरण को इकोटोप कहते है। जब किसी जीव केडीएनए में कोई स्थायी परिवर्तन होता है तो उसे उत्परिवर्तन याम्यूटेशन कहते है।

52. लॉश के केन्द्रीय स्थान सिद्धान्त के सन्दर्भ में गलतकथनों की पहचान करें-

A. यह अधिवासों के विरल वितरण के साथ केन्द्रीयस्थानों के वितरण के लिए उपयुक्त है।
B. यह सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में आर्थिक परिवर्तन को समझने के लिए उपयुक्त है।
C. यह अधिक संख्या में 'K' कारक मानों और पदानुक्रमों के सहअस्तित्व को मानता है।
D. यह सिद्धांत द्वितीयक क्रियाओं की अपेक्षा तृतीयक सेवाओं के लिए अधिक उपयुक्त है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (d) केवल A और D
Solution:

लॉश ने षट्भुजीय व्यवस्था के लिए सभी दिशाओं में समान पहुँच वाले सीमारहित मैदानी प्रदेश की कल्पना की है, जहाँ सर्वत्र समान घनत्व पाया जाता है। अतः यह सिद्धांत अधिवास के विरल वितरण के साथ केन्द्रीय स्थानों के वितरण के उपर्युक्त नहीं हैं।

लॉश का केन्द्रीय स्थान सिद्धांत सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में आर्थिक परिवर्तन को समझने के लिये उपर्युक्त है तथा यह सिद्धांत संख्या में 'K कारक मानों और पदानुक्रमों के सहअस्तित्व को मानता है।

यह सिद्धांत द्वितीय क्रियाओं की अपेक्षा तृतीयक सेवाओं के लिए अधिक उपर्युक्त नहीं है। अतः कथन (A) और (D) गलत है जबकि कथन (B) और (C) सही है, इसलिए विकल्प (d) सही है।

53. पृथ्वी की निम्नलिखित सतहों को एल्बिडो (परावर्तन का %) के आधार पर अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें।

A. जल (उच्च सूर्य)
B. फसलें
C. ताजी बर्फ
D. मरुस्थल
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (c) C, D, В, А
Solution:

एल्बिडो का सही अवरोही क्रम इस प्रकार है- ताजी बर्फ मरुस्थल फसलें जल (उच्च सूर्य) । किसी भी वस्तु की सतह पर पहुँचने वाले विकिरण (ऊर्जा) के जितने भाग का वापस परावर्तन हो जाता है उसे एल्बिडो या प्रत्यावर्तन गुणांक कहते हैं।

इसे प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है। उदाहरण के लिए, 30 प्रतिशत एल्बिडो का अर्थ होता है, किसी वस्तु की सतह से आने वाली सकल ऊर्जा का 30 प्रतिशत भाग प्रत्यावर्तित कर दिया जाता है (लौटा दिया जाता है)

और वह सतह प्रवेशी सकल ऊर्जा का मात्र 70 प्रतिशत भाग ही ग्रहण कर पाती है। एल्बिडो ऊर्जा प्राप्त करने वाली सतह के गुणों एवं सूर्य और पृथ्वी की सतह के बीच कोण पर निर्भर करती है।

पृथ्वी के विभिन्न सतहों का एल्बिडो के आधार पर अवरोही क्रम निम्नलिखित है हिम आवरण (70 - 90%) > शुष्क भूमि (15 - 25%) > काली मिट्टी (8 - 14%)> वन (5 - 10%) > जल (3-5%) आदि। अतः विकल्प (c) सही है।

54. ऐज सिटी' शब्द_______द्वारा रचा गया।

Correct Answer: (b) गैरीयू
Solution:

'ऐज सिटी' शब्द का प्रयोग जोएल. गैरीयू ने अपनी पुस्तक "ऐज सिटीः लाइफ आन न्यू फ्रॉन्टियर" में किया था। केन्द्रीय नगर या मुख्य औद्योगिक नगर के बाहर ऐसा क्षेत्र जिसमें अपना स्वयं का राजनीतिक, वाणिज्यिक एवं सांस्कृतिक आधार विकसित किया है, 'ऐज सिटी' के रूप में जाना जाता है।

55. तीव्र ढाल और त्वरित संचलन_______से संबद्ध अधिक सघन मौसमी घटनाओं की व्याख्या प्रदान करते हैं।

Correct Answer: (b) शीत वाताय
Solution:

तीव्र ढाल और त्वरित संचलन शीत वाताग्र से संबद्ध है, जो अधिक सघन मौसमी घटनाओं की व्याख्या प्रदान करते हैं। जब दो भिन्न प्रकार वायुराशियाँ मिलती हैं तो उनके मध्य सीमा क्षेत्र को वाताग्र कहते हैं। वाताग्र बनने के क्रिया को वाताग्र जनन कहते हैं।

वाताग्र चार प्रकार के होते हैं: (i) शीत वाताय (ii) उष्ण वाताय (iii) अचर वाताग्र (iv) अधिविष्ट वाताय । जब वाताय रिथर हो जाए तो इन्हें अचर वाताग्र कहा जाता है।

जब शीतल व भारी वायु आक्रामक रूप में उष्ण वायुराशियों को ऊपर धकेलती है, इस संपर्क क्षेत्र को शीत वाताग्र कहते हैं। यदि गर्म वायुराशियाँ आक्रमण रूप में ठण्डी वायुराशियों के ऊपर चढ़ती हैं, तो इस संपर्क क्षेत्र को उष्ण वाताग्र कहते हैं। यदि एक वायुराशि पूर्णतः धरातल के ऊपर उठ जाए तो ऐसे वाताय को अधिविष्ट वाताय कहते हैं।

56. भूगोल का निम्नलिखित में से कौन-सा दृष्टिकोण मानव भूगोल के चरम मार्क्सवादी उन्मुखीकरण के भाग के रूप में उद्भूत हुआ?

Correct Answer: (c) नारीवाद भूगोल
Solution:

मानव भूगोल के चरम मार्क्सवादी उन्मुखीकरण के एक भाग के रूप में नारीवादी भूगोल उद्भव हुआ। भूगोल में नारीवादी चिंतन का आरंभ 1970 के दशक के मध्य से हुआ। इस चिंतन में पहले मार्क्सवादी चिंतक ही अग्रणी थे

किंतु बाद में कुछ उदारवादी चिंतक एवं लेखक इस धारा में सम्मिलित हुए। नारीवादी भूगोलविदों का मानना है कि लिंग भेद की समस्या का महत्व सामाजिक संबंधों के निर्धारण और स्थानीय सामाजिक भूदृश्य के निर्माण में अन्य सामाजिक-आर्थिक कारणों से अधिक है।

नारीवादी भूगोल को लिंगपरक भूगोल के नाम से भी जाना जाता है। महिलावादी भूगोल, भूगोल की एक नूतन शाखा है, जो अपने विश्लेषण में सामाजिक व्यवस्था के लिंग भेद पर आधारित संरचना तथा उसके सामाजिक एवं भौगोलिक परिणामों पर ध्यान केन्द्रित करती है

और लिंग भेद से उत्पन्न दुष्परिणामों को तत्काल सुधारने तथा कालान्तर में लिंग भेद को समाप्त करके पूर्ण लैंगिक समानता स्थापित करने की दिशा में सक्रिय प्रयत्न हेतु प्रतिबद्ध है।

57. निम्नलिखित में से________में उच्चतम चोटी है।

Correct Answer: (d) मिजो/पहाड़ियों
Solution:

दिए गए विकल्पों में सबसे ऊँची चोटी मिजो पहाड़ी की है। हिमालय की उत्तर से दक्षिण म्यांमार भारत सीमा के सहारे फैली और अरुणाचल प्रदेश, नागौलण्ड, मणिपुर एवं मिजोरम से गुजरने वाली पहाड़ी श्रेणियों की समवेत रूप से पूर्वांचल नाम से जाना जाता है।

इन्हें पटकाई बुम (अरुणाचल प्रदेश), नागा पहाड़ी, मणिपुर पहाड़ी, त्रिपुरा पहाड़ी एवं मिजो पहाड़ी आदि स्थानीय नाम दिये गये हैं। नागा पहाड़ियों की सबसे ऊँची चोटी सारामाती (3826 मी.) है।

अरावली जो 800 किमी. कि लम्बाई में दिल्ली और पालनपुर (गुजरात) के मध्यम उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की दिशा में फैला है, विश्व के प्राचीनतम पर्वत क्रम को प्रदर्शित करता है। उत्तर में इसकी औसत ऊँचाई 400 मी. से कम तथा दक्षिण में 900 मी. से अधिक हो जाती है।

इसकी सबसे ऊँची चोटी गुरु शिखर 1722 मी. है। विध्य श्रेणी का विस्तार लगभग 1050 किमी. की लम्बाई में गुजरात के जोबात से लेकर बिहार के सासाराम तक फैला है। इसकी सामान्य ऊँचाई 450-600 मी. के बीच पायी जाती है।

सतपुड़ा श्रेणी विन्ध्य श्रेणी के समान्तर उत्तर में नर्मदा एवं दक्षिण में ताप्ती नदियों की घाटियों के बीच सतपुडा श्रेणी का विस्तार पश्चिम में रतनपुर से पूरब में अमरकंटक तक पाया जाता है।

लगभग 900 किमी. की लम्बाई और 770 मी. औसत ऊँचाई के साथ इसकी सामान्य दिशा पूर्व, उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की तरफ पायी जाती है। इसकी सर्वोच्च चोटी धूपगढ़ 1350 मी. ऊँची है।

58. वातावरण नियतिवाद के पक्ष में कथन "किसी क्षेत्र में सभ्यताओं की सर्वोच्च उपलब्धियाँ हमेशा किसी विशिष्ट प्रकार की जलवायु द्वारा सीमाबंधित थी '' ________ द्वारा दिया गया था।

Correct Answer: (c) इंटिगटन
Solution:

“किसी क्षेत्र में सभ्यताओं की सर्वोच्च उपलब्धियाँ हमेशा किसी विशिष्ट प्रकार की जलवायु द्वारा सीमाबंधित थी।” यह कथन हटिंगटन महोदय ने वातावरण नियतिवाद के पक्ष में दिया है। हटिंगटन पर्यावरण नियतिवाद के प्रबल समर्थ थे।

उनके अनुसार, किसी प्रदेश के मानव समूह के क्रिया कलापों, गुण एवं सांस्कृतिक विकास के निर्धारण में प्राकृतिक तत्वों की प्रमुख भूमिका होती है। वे प्राकृतिक तत्वों में जलवायु को सर्वोपरि मानते थे। उनकी पुस्तक "सभ्यता और जलवायु" थी।

उन्होंने "मानव भूगोल के सिद्धांत में लिखा है कि "मानव का भौगोलिक वितरण किसी अन्य तत्व की तुलना में जलवायु और मौसम पर अधिक निर्भर होता है। हटिंगटन की कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकें निम्नलिखित हैं-

The Pulse of Asia
Civilization and Climate
Principles of Human geography
Character of Races Climate Change : Its Nature and Factors

59. निम्न प्रादेशिक संगठनों के मुख्यालयों को भूमध्य रेखा से उत्तरी ध्रुव की तरफ व्यवस्थित कीजिए।

A. सार्क
B. असियान
C. ओपेक
D. ईयू
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (a) B, A, C, D
Solution:

दिए गए संगठनों के मुख्यालयों को भूमध्य रेखा से उत्तरी ध्रुव की ओर सही क्रम निम्नलिखित हैं-

संगठनमुख्यालय
असियान जकार्ता (इण्डोनेशिया)
सार्क काठमाण्डू (नेपाल)
ओपेक वियना (आस्ट्रिया)
ईयू ब्रुसेल्स (बेल्जियम)

इस प्रकार भूमध्य रेखा से ध्रुव की ओर क्रम जकार्ता काठमाण्डू वियना ब्रुसेल्स है। अतः विकल्प (a) सही है।

60. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (समझौता/रिपोर्ट)सूची-II (उद्देश्य/विशेषता)
A.ब्रूटलैैंडI.छह ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करना
C.क्योटो प्रोटोकॉलII.पाँच स्तंभ - लोग, गरीबी, ग्रह, शान्ति, हिस्सेदारी
B.पेरिस समझौताIII.हमारा समान भविष्य (अवर कामन फ्यूचर)
D.सतत विकास लक्ष्यIV.इस शताब्दी तक भूमंडलीय तापन को 1.5°C तक सीमित करना

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A-III, B-I, C-IV, D-II
Solution:सही सुमेलित युग्म इस प्रकार है-
सूची-I (समझौता/रिपोर्ट)सूची-II (उद्देश्य/विशेषता)
ब्रूटलैैंड हमारा समान भविष्य (अवर कामन फ्यूचर)
क्योटो प्रोटोकॉलछह ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करना
पेरिस समझौताइस शताब्दी तक भूमंडलीय तापन को $1.5^\circ C$ तक सीमित करना
सतत विकास लक्ष्य पाँच स्तंभ - लोग, गरीबी, ग्रह, शान्ति, हिस्सेदारी

अतः विकल्प (b) सही सुमेलित है।