Solution:लैंडसेट का बैंड-5 स्पेक्ट्रल बैंड सामान्यतया वर्ण रंग सम्मिश्र के लिए प्रयुक्त नहीं किया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका का लैण्डसेट प्रोग्राम मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ानों एवं प्रारंभिक मौसम उपग्रहों के सफल परीक्षण के पश्चात नासा ने सन् 1967 में एक महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष प्रोग्राम पर कार्य प्रारंभ कर दिया।
इस प्रोग्राम में 6 सूर्य-तुल्यकालिक "अर्थ रिसोर्सेज टेक्नोलॉजी उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करने की योजना बनायी। इस योजना के अनुसार इन उपग्रहों को छोड़ने से पूर्व ERTS-A, B, C, D, E, F तथा अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित किए जाने के पश्चात् क्रमशः ERTS 1, 2, 3,4, 5,व -6 नाम दिया गया।
इन्हें सन् 1972 में अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया गया। NASA ने ERTS प्रोग्राम का नया नाम "Landsat प्रोग्राम" रखा दिया। अतः ERTS श्रृंखला के सभी उपग्रहों को अब Landsat नाम से पुकारा जाता है। 1993 तक Landsat शृंखला के अंतर्गत कुल 6 उपग्रह छोड़े गए थे। अतः विकल्प (d) सही है।