NTA यू.जी.सी. नेट जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 (दृश्य कला)

Total Questions: 100

81. वीवर पक्षी या टेलर पक्षी के सादृश्य चिड़ियों के घोसलें कला की निम्नलिखित में से किस कोटि के अंतर्गत आते हैं?

Correct Answer: (d) शिल्पकारिता (कारीगरी)
Solution:

वीवर पक्षी या टेलर पक्षी के सादृश्य चिड़ियों के घोसलें कला की शिल्पकारिता (कारीगरी) कोटि के अंतर्गत आते हैं।

82. 'सिंहल अवदान' अजंता की किस गुफा में चित्रित है?

Correct Answer: (b) 17
Solution:

सिंहल अवदान अजंता की 17 वीं गुफा में चित्रित है। इस कथा में सिंहल, सिंहल व्यापारी का पुत्र था और वह अपने पाँच सौ साथियों के साथ व्यापार हेतु निकला, लेकिन बीच रास्ते में समुद्री तूफान में उनका सब नष्ट हो गया।

इसके बाद वे ताम्र द्वीप पर पहुँचे, जहाँ उन्हें नरभक्षी राक्षसी ने खा लिया। सिंहल बोधिसत्व रूपी सफेद घोड़े के ले जाने के कारण बच गये। बाद में सिंहल ने उस राक्षसी को भगा दिया और इसी समय से इस द्वीप का नाम 'सिंहल द्वीप' पड़ गया।

83. विज्ञापन के इतिहास के अनुसार, कुल अवधि को छह कालखण्डों या अवस्थाओं में विभाजित किया गया है। नीचे उनमें से चार अवस्थाएँ दी गई हैं। उन्हें उनकी उत्पत्ति के अनुसार सही अनुक्रम में व्यवस्थित कीजिए -

A. पूर्व-मुद्रण काल (प्री प्रिंटिंग पिरियड)
B.दृढ़िकरण काल (पीरियड ऑफ कन्सोलीडेशन)
C. प्रसार काल (पीरियड ऑफ एक्सपैन्सन)
D. आरंभिक मुद्रण काल (अर्ली प्रिंटिंग पीरियड)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Correct Answer: (b) A, D, B, C
Solution:

विज्ञापन के इतिहास के अनुसार, कुल अवधि को छह कालखंडों या अवस्थाओं में विभाजित किया गया है, जिनकी चार अवस्थाएँ उत्पत्ति के अनुसार, सही अनुक्रम में इस प्रकार व्यवस्थित हैं-

पूर्व-मुद्रण काल (प्री प्रिंटिंग पीरियड), आरंभिक मुद्रण काल (अर्ली प्रिंटिंग पीरियड), दृढ़िकरण काल (पीरियड ऑफ कन्सोलीडेशन), प्रसार काल (पीरियड ऑफ एक्सपेंसन)।

84. चालीस के दशक के लखनऊ के विख्यात प्रिंटमेकर (चित्रकार) निम्नांकित में से कौन हैं?

Correct Answer: (c) ललित मोहन सेन
Solution:

चालीस के दशक के लखनऊ के विख्यात प्रिंटमेकर (चित्रकार) ललित मोहन सेन थे। इनका जन्म 1898 ई. में शांतिपुर, जिला नादिया (प. बंगाल) में हुआ था। ये वर्ष 1945-1954 तक लखनऊ कला महाविद्यालय में प्राचार्य पद पर कार्यरत थे।

ललित मोहन सेन प्रिंटमेकिंग, फोटोग्रॉफी, लैंडस्केप, पोर्ट्रेट आदि के लिए जाने जाते हैं। ये पहले ऐसे भारतीय कलाकार थे जिनकी कृतियाँ लंदन की रॉयल अकादमी ऑफ फाइन आर्ट द्वारा प्रदर्शित हुई थी। इन्होंने इंडिया हाउस लंदन की दीवारों पर भित्ति चित्रण का भी कार्य किया है।

85. अल्फोंस मूसा द्वारा अभिकल्पित पोस्टरों को चिह्नित कीजिए

A. गिस्मोंडा पोस्टर
B. हेडस में निराश्रितों के लिए पोस्टर
C. जाब सिगरेट पेपर्स के लिए पोस्ट
D. फ्रांसीसी वाणिज्य मंत्रालय की प्रदर्शनी के लिए पोस्टर
E. मोनाको मोन्टे कार्लो के लिए पोस्टर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (b) केवल A, C, D और E
Solution:

अल्फोंस मूसा द्वारा अभिकल्पित पोस्टरों को इस प्रकार चिह्नित किया गया है-गिस्मोंडा पोस्टर, जाब सिगरेट पेपर्स के लिए पोस्टर, फ्रांसीसी वाणिज्य मंत्रालय की प्रदर्शनी के लिए पोस्टर, मोनाको मोन्टे काल के लिए पोस्टर ।

86. इन्डोर (भीतरी ) विज्ञापन का रूप निम्नलिखित में से कौन सा है?

Correct Answer: (b) रेडियो
Solution:

इन्डोर (भीतरी) विज्ञापन का रूप रेडियो है। रेडियो विज्ञापन रेडियो तरंगों के रूप में एक ट्रांसमीटर से एक एंटीना और इस प्रकार एक रिसीविंग डिवाइस तक हवा में प्रसारित किए जाते हैं।

विज्ञापनों को प्रसारित करने के बदले में किसी स्टेशन या नेटवर्क से एयरटाइम खरीदा जाता है। जबकि रेडियो में ध्वनि तक सीमित होने की सीमा है,

रेडियो विज्ञापन के समर्थक अक्सर इसे एक लाभ के रूप में उद्धृत करते हैं। रेडियो एक विस्तारित माध्यम है जिसे हवा में और ऑनलाइन भी पाया जा सकता है।

87. कांस्य मूर्तिकला की जनजातीय विधि का प्रयोग करने वाले मूर्तिकार निम्नलिखित में से कौन है?

Correct Answer: (c) मीरा मुखर्जी
Solution:

कांस्य मूर्तिकला की जनजातीय विधि का प्रयोग करने वाली मूर्तिकार मीरा मुखर्जी है। इन्होंने बस्तर (मध्य प्रदेश) की जनजातीय शिल्पकला ढोकरा कास्टिंग (लॉस्ट वैक्स प्रोसेस) का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इनका जन्म 1923 ई. को कोलकाता में हुआ था।

इन्हें 1992 ई. में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। इनकी प्रमुख कृतियाँ निम्न हैं हॉर्स (कागज पर जल रंग), दुर्गा, मदर एंड चाइल्ड, पंखवाला, सिटिंग वोमेन, वर्कर्स, फॉरेस्ट सीन आदि।

88. फोर्नियर-डिडोट द्वारा निदर्श मापन के लिए विकसित इकाइयों को निम्नलिखित में से किस नाम से अभिहित किया जाता है?

Correct Answer: (d) पोइन्ट और पाइका
Solution:

फोर्नियर-डिडोट द्वारा निदर्श मापन के लिए विकसित इकाइयों को पोइंट और पाइका नाम से अभिहित किया जाता है। पिका एक टाइपोग्राफिक माप की इकाई है, जो लगभग 1/6 इंच या 1/68 से 1/73 फुट के बराबर होती है।

एक पिका को 12 पोइंट में विभाजित किया जाता है। टाइपोग्रॉफी में पोइंट (बिंदु) माप की सबसे छोटी इकाई है।

इसका उपयोग मुद्रित पृष्ठ पर फॉन्ट आकार, लीडिंग और अन्य वस्तुओं को मापने के लिए किया जाता है। मुद्रण के इतिहास में बिंदु का आकार अलग-अलग रहा है।

89. मध्यप्रदेश के भीमबेटका में एक क्षेत्र (सिंगल एरिया) में कितनी गुफाओं की खोज की गई?

Correct Answer: (c) 650
Solution:

मध्य प्रदेश के भीमबेटका में एक क्षेत्र में 650 गुफाओं की खोज की गई। जहाँ 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में लगभग 800 शैलाश्रय (शेल्टर) मौजूद हैं।

इनमें से 500 शैलाश्रयों में चित्र पाए जाते हैं। भीमबेटका की गुफाओं की खोज वर्ष 1957-58 में डॉ. वी.ए. वाकणकर द्वारा की गई थी और बाद में अन्य अनुसंधानकर्ताओं ने भी उनका अनुसरण किया।

90. डिजिटल प्रौद्योगिकियों में जब टेक्स्ट को लेफ्ट अलाइन्ड किया जाता है, तो पंक्ति के अंत में कुछ शब्द अन्य शब्दों से बाहर हो जाते हैं तथा जिस कारण अवतरण बेमेल दिखाई पड़ता है, उसे निम्नांकित में किस नाम से जाना जाता है?

Correct Answer: (c) रेगिंग
Solution:

डिजिटल प्रौद्योगिकियों में जब टेक्स्ट को लेफ्ट अलाइंड किया जाता है, तो पंक्ति के अंत में कुछ शब्द अन्य शब्दों से बाहर हो जाते हैं तथा जिस कारण अवतरण बेमेल दिखाई पड़ता है, उसे रेगिंग नाम से जाना जाता है।