NTA यू.जी.सी. नेट/जेआरएफ पुनर्परीक्षा, जून-2024 शारीरिक शिक्षा (Physical Education)

Total Questions: 100

1. एक लम्बी हड्डी में होने वाले एड्रोकान्डल अस्थिकरण के चरणों को व्यवस्थित करे।

A. डायफिसिस के केन्द्र में उपस्थित कैल्सिफाई हो जाती है और फिर उसमें छेद हो जाता है।
B. पेरीओस्टिल कली आंतरिक गुहाओ पर आक्रमण करती है। और स्पंजी हड्डी बनाती है।
C. एपीफिसिस अस्थिकृत हो जाता है।
D. हाइलिन कार्टिलेज मॉडल के चारों ओर अस्थि कॉलर का निर्माण है
E. डायफिसिस लम्बा हो जाता है और मेडुलरी गुहा का निर्माण होता है।

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुने।

Correct Answer: (a) D, A, B, E, C
Solution:

1- हाइलिन कार्टिलेज मॉडल के चारों ओर अस्थि कॉलर का निर्माण है
2- डायफिसिस के केन्द्र में उपस्थित कैल्सिफाई हो जाती है और फिर उसमें छेद हो जाता है।
3- पेरीओस्टिल कली आंतरिक गुहाओ पर आक्रमण करती है। और स्पंजी हड्डी बनाती है।
4. डायफिसिस लंम्बा हो जाता है और मेडुलरी गुहा का निर्माण होता है।
5. एपीफिसिस अस्थिकृत हो जाता है।

2. आयोनिक यौगिक बनने पर क्या होता है?

Correct Answer: (d) रेडॉक्स प्रतिक्रियाएँ
Solution:आक्सीकरण अपचयन अभिक्रिया वह रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें किसी अणु, परमाणु या आयन की ऑक्सिकरण संख्या इलेक्ट्रॉन प्राप्त करने या खोने से बदल जाती हैं रेडॉक्स अभिक्रियाएँ जीवन के कुछ बुनियादी कार्यों के लिए आम और महत्वपूर्ण है, जिसमें प्रकाश संश्लेषण, श्वसन, दहन और संक्षारण या जंग लगना शामिल है।

3. खेल प्रबंधको द्वारा प्रयुक्त नियंत्रण प्रक्रिया में चरणों का सही अनुक्रमिक क्रम लिखिए।

A. उपेक्षाओं के अनुरूप या उससे अधिक प्रदर्शन को सुदृण करना।
B. मानको से विचलन का विश्लेषण और सुधार करना।
C. प्रदर्शन का सटीक माप
D. प्रदर्शन मानक स्थापित करना।
E. स्थापित मानको के साथ प्रदर्शन की तुलना करना

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुने

Correct Answer: (b) D, C, E, B, A
Solution:1 - प्रदर्शन मानक स्थापित करना।
2- प्रदर्शन का सटीक माप
3- स्थापित मानको के साथ प्रदर्शन की तुलना करना
4- मानको से विचलन का विश्लेषण और सुधार करना।
5- उपेक्षाओं के अनुरूप या उससे अधिक प्रदर्शन को सुदृण करना।

4. शहरी मलेरिया योजना कब शुरू की गई?

Correct Answer: (c) 1971
Solution:

शहरी मलेरिया योजना के नाम से शहरो में मलेरिया पर नियंत्रण के प्रस्ताव को 1971 में मंजूरी दी गई थी और यह परिकल्पना की गई थी कि चरणबद्ध तरीके से 131 शहरों को इस योजना के तहत कवर किया जायेगा। इस योजना को नवम्बर, 1971 में मंजूरी दी गई थी और इस योजना पर होने वाले खर्च को केन्द्र प्रायोजित क्षेत्र में योजना व्यय माना जाता है।

5. निम्नलिखित में से खेल कौशल परीक्षणों का सही क्रम उनके निर्माण और प्रकाशन के वर्ष के अनुसार आरोही क्रम में ज्ञात कीजिए।

A. पूल बैडमिंटन परीक्षण
B. हैविट ट्रेनिंग उपलब्धि परीक्षण
C. ए.ए.एच.पी.ई.आर. वालीबाल परीक्षण
D. फ्रेंच शॉर्ट सर्विस परीक्षण
E. नॉक्स बास्केटबाल परीक्षण

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुने

Correct Answer: (c) E, D, B, C, A
Solution:परीक्षणों का आरोही क्रम निम्नवत है-

1- नॉक्स बास्केटबाल परीक्षण- 1937
2- फ्रेंच शॉर्ट सर्विस परीक्षण-1941
3- हैविट ट्रेनिंग उपलब्धि परीक्षण - 1966
4- आफर्ड बालीबॉल परीक्षण- 1969
5- पूल बैडमिंटन परीक्षण - 1993

6. एक क्रिकेट कोच ने एक तरफा विचार विश्लेषण (Anova) का उपयोग करके प्रत्येक समूह में 10 खिलाड़ियों वाले 3 प्रशिक्षण समूहो की तुलना की। परिणामों से पता चला कि समूह के बीच वर्गों का योग (ss)𝔟 = 134.6और समूहों के भीतर वर्गों का योग (ss) = 110.1 है। - अनुपात का मान क्या है?

Correct Answer: (d) 16.50
Solution:F-अनुपात का मान 16.50 है।

7. दृढ कलाई के साथ और कोहनी को नीचे की ओर रखकर बैकस्ट्रोक निष्पादित करना किस प्रकार गोल का उदाहरण है।

Correct Answer: (c) प्रक्रिया लक्ष्य
Solution:प्रक्रिया लक्ष्य, किसी कौशल को बेहतर करने के लिए जरूरी रणनीति, रूप और अन्य पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित करने वाले लक्ष्य होते है।

8. भूजल के लाभ है:

A. इसके लिए किसी उपचार की आवश्यकता नहीं होती।
B. /इसमें खनिज तत्व अधिक मात्रा में होते है।
C. /यह रोगजनक एजेंटों से मुक्त होने की संभावना है
D. पानी को ऊपर उठाने के पंपिग की आवश्यता होती है

नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुने

Correct Answer: (d) केवल A, C
Solution:भूजल, पीने का पानी उपलब्ध कराता हैः भूजल दुनिया भर में करीब 50% आबादी को पीने का पानी उपलब्ध कराता है। अमेरिका में, भूजल से ही 50% आबादी को पाने का पानी मिलता है।

• भूजल सिंचाई में मदद करता है दुनिया भर में 64% भूजल सिचाई में इस्तेमाल होता है।
• भूजल जलवायु को नियंत्रित करता है।

9. चिंता से जुड़े शारीरिक परिवर्तनों के अनुभव को कहा जाता है

Correct Answer: (a) दैहिक चिंता
Solution:दैहिक चिंता, जिसे सोमैटाइजेशन के नाम से भी जाना जाता है, वह स्थिति है जब चिंता शरीर में शारीरिक लक्षणों के रूप में प्रकट होती है। यह संज्ञानात्मक चिंता से भिन्न है, जो चिंता की मानसिक अभिव्यक्ति है।

10. सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए।

सूची-I (प्रशिक्षण टर्न) सूची-II (अर्थ)
(A) तीव्रता(I) प्रशिक्षण का एक मात्रात्मक तत्व जिसे प्रशिक्षण के समय या अवधि रूप में मापा जा सकता है।
(B) आयतन(II) प्रशिक्षण के गुणात्मक तत्व जैसे गति, शक्ति
(C) प्रशिक्षण का घनत्व(III) तीव्रता का निर्धारण कुल भार को पुनरावृत्तियों की कुल संख्या से विभाजित करके किया जाता है।
(D) प्रशिक्षण की तीव्रता(IV) किसी निश्चित समय सीमा के भीतर प्रशिक्षण की आवृत्ति
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट:ABCD
(a)IIIIIIIV
(b)IIIIVIII
(c)IIIIVIII
(d)IVIIIIII
Correct Answer: (b)
Solution:
सूची-I (प्रशिक्षण टर्न) सूची-II (अर्थ)
(A) तीव्रता(II) प्रशिक्षण के गुणात्मक तत्व जैसे गति, शक्ति
(B) आयतन(I) प्रशिक्षण का एक मात्रात्मक तत्व जिसे प्रशिक्षण के समय या अवधि रूप में मापा जा सकता है।
(C) प्रशिक्षण का घनत्व(IV) किसी निश्चित समय सीमा के भीतर प्रशिक्षण की आवृत्ति
(D) प्रशिक्षण की तीव्रता(III) तीव्रता का निर्धारण कुल भार को पुनरावृत्तियों की कुल संख्या से विभाजित करके किया जाता है।