NTPC CBT-2 GROUP ‘D’ 16.06.2022 (प्रथम प्रणाली)

Total Questions: 33

31. बैंक में चयन के लिए, कुछ चयन मानदंड निम्नलिखित हैं। दी गई शर्तों को पढ़ें, और निम्नलिखित स्थिति के लिए अपने उत्तर का चयन करें।

शर्तें:

1. उम्मीदवार को 60% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए।

2. उम्मीदवार को चयन परीक्षा में न्यूनतम 70% अंक प्राप्त करने चाहिए।

3. उम्मीदवार के पास कंप्यूटर फंडामेंटल्स में सर्टिफिकेट होना चाहिए।

विशेष रियायतेंः

1. यदि स्नातक बी.टेक. है, तो तीसरी शर्त में छूट दी जा सकती है।

2. यदि चयन परीक्षा में अंक 70% से कम हैं, लेकिन 60% से अधिक हैं, और स्नातक में अंक 75% से अधिक हैं, तो मामले को विचारण के लिए जीएम के समक्ष भेजा जाएगा।

स्थितिः

विजय ने इस पद के लिए आवेदन किया है, और चयन परीक्षा में 70% अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने 75% अंकों के साथ बी. टेक. किया है।

Correct Answer: (4) उनका चयन किया जाएगा।
Solution:विजय शर्त 1 और 2 का पूरी तरह पालन करता है और वह चूँकि बी.टेक किया है अत' उसे शर्त '3' से छुट प्राप्त है अतः उसका चयन किया जायेगा।

32. अजय को ठीक से याद है कि उसकी माँ राधिका की वर्षगांठ 5 जून के बाद, किन्तु 10 जून से पहले है, जबकि उसकी बहन सीता को ठीक से याद है कि उसकी माँ की वर्षगांठ 11 जून से पहले, किन्तु 8 जून के बाद है। उनकी माँ की वर्षगांठ जून की किस तिथि को है?

Correct Answer: (3) 9
Solution:अजय के अनुसार उसकी माँ का जन्म दिन हो सकता है। 6, 7, 8, 9 जून अजय की बहन सीता के अनुसार उसकी माँ की उम्र : 9, 10 जून

∴ चूँकि दोनों के याद में '9' उभ्यनिष्ट है अतः उनकी माँ का जन्मदिन 9 जून को होगा।

33. निम्नलिखित प्रश्न में दो कथन I और II दिए गए हैं। ये कथन या तो स्वतंत्र कारण हो सकते हैं, या स्वतंत्र कारणों या किसी एक उभयनिष्ठ कारण के प्रभाव हो सकते हैं। इनमें से एक कथन, अन्य कथनों का प्रभाव हो सकता है। दोनों कथनों को पढ़िए, और तय कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर विकल्प, इन दोनों कथनों के बीच के संबंध को सही ढंग से दर्शाता है?

कथनः

I. घातक कोविड की दूसरी लहर के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई है।

II. दूसरे लॉकडाउन के दौरान मैन्यूफैक्चरिंग और हेल्थ सेक्टर ने वृद्धि का संचालन किया।

Correct Answer: (4) कथन II कारण है, और कथन I इसका प्रभाव है।
Solution:दिए गए कथन से, कथन II कारण है क्योंकि दूसरे लॉकडाउन के दौरान मैन्यूफैक्चरिंग और हेल्थ सेक्टर ने वृद्धि का संचालन किया। जिसके कारण घातक कोविड की दूसरी लहर के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई। अतः कथन I इसका प्रभाव है।