NTPC CBT-2 GROUP ‘D’ 25.08.2022 (प्रथम पाली)

Total Questions: 25

1. छह खंभे – A, B, C, D, E और F एक ही कॉलोनी में स्थित है। B, C के पश्चिम में 20 मी. की दूरी पर स्थित है। F, E के दक्षिण में 60 मी. की दूरी पर स्थित है। C, E के उत्तर में 30 मी. की दूरी पर स्थित है। A, B के पश्चिम में 60 मी. की दूरी पर स्थित है। D, B के दक्षिण में 30 मी. की दूरी पर स्थित है। A, C के सापेक्ष किस दिशा में स्थित है?

Correct Answer: (1) पश्चिम
Solution:

उपर्युक्त आरेख से A, C के तुलना में पश्चिम दिशा में है।

2. यदि 12 घंटे वाली घड़ी के दर्पण प्रतिबिंब में 3:55 बजे हैं, तो वास्तविक समय ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (4) 8:05
Solution:यदि यह 12 घंटे की घड़ी है, तो 11 : 60 घंटे में से दिए गए समय को घटा दीजिये,

अतः, 11 : 60 - 3 : 55

= 8 : 05

3. उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दिए गए अक्षरों को समान क्रम में बाएँ से दाएँ की ओर नीचे दी गई अक्षर श्रृंखला के रिक्त स्थानों में भरने पर श्रृंखला पूर्ण हो जाएगा।

F_LN_SV_ZC_

Correct Answer: (3) IPXF
Solution:

∴ लुप्त अक्षर = IPXF

4. इस प्रश्न में, संख्याओं/प्रतीकों के एक समूह को नीचे दी गई तालिका और उसके बाद दी गई शर्तों के अनुसार अक्षरों का उपयोग करके कूटबद्ध किया गया है। शर्तों का पालन करने वाले कूटों का सही संयोजन आपका उत्तर है।

 

(1) यदि दूसरा घटक एक प्रतीक है, और अंतिम घटक भी एक प्रतीक है, तो इन दोनों प्रतीकों को कूटबद्ध नहीं किया जाएगा।

(ii) यदि पहला घटक एक सम संख्या है, और अंतिम घटक एक प्रतीक है, तो पहले और अंतिम घटकों के कूटों को आपस में बदला जाना चाहिए।

(iii) यदि प्रश्न में दो से अधिक विषम संख्याएं हैं, तो सभी सम संख्याओं को कूटबद्ध करने की आवश्यकता नहीं है।

(iv) यदि इनमें से कोई भी शर्त लागू नहीं होती है, तो कूटों को उनके मूल रूप में उपयोग किया जाएगा।

प्रश्नः 7 # $ 4 6 @ 4 1 8 3

Correct Answer: (1) KYPTULTEQW
Solution:दिया गया कोड = 7 # $ 4 6 @ 4 1 8 3

दिए गए कोड के लिए चूँकि कोई भी शर्त लागु नहीं होता है इसलिए, कोड का उपयोग दिए गए प्रश्न के तालिका से करेंगें।

5. J, K, L, M, NO और P सात हास्य कलाकार हैं, जो एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। O और L एक-दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। K के बाएँ ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। L, N के दाएँ ओर ठीक बगल में बैठा है। P, K और N दोनों के ठीक बगल में बैठा है। यदि J पंक्ति के बाएँ सिरे पर बैठा है, तो दाएं सिरे पर कौन बैठा है?

Correct Answer: (3) Ο
Solution:

उपर्युक्त क्रम से पंक्ति के सबसे दाएं ओर बैठा है।

6. एक कथन और उनके बाद दो संभावित निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें, और निर्णय लें कि दी गई जानकारी से इनमें से कौन-से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं?

कथनः

एक ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म ने तब से सब्सक्रिप्शन के माध्यम से लगभग दोगुनी कमाई करने की सूचना दी है, जब से उन्होंने प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रॉब्लम-सॉल्विंग कक्षाएं शुरू की हैं।

निष्कर्षः

I. कोई भी अन्य ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म लाइव प्रॉब्लम-सॉल्विंग कक्षाएं पेश नहीं करता है।

II. जो छात्र उक्त प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रॉब्लम-सॉल्बिंग सेशन का विकल्प चुनते हैं, उन्हें नियमित कक्षाओं का विकल्प चुनने वालों की तुलना में दोगुना शुल्क देना पड़ता है।

Correct Answer: (1) न तो निष्कर्ष I और न ही II निकाला जा सकता है।
Solution:दिए गए कथन से न तो निष्कर्ष I न ही II कथन का पालन करता है।

7. तीन कथन और उनके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, और बताएं कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं?

कथनः

सभी चीनी गुड़ हैं।

कोई भी गुड़ स्वीटनर नहीं है।

सभी स्वीटनर फल हैं।

निष्कर्षः

I. कोई भी चीनी स्वीटनर नहीं है।

II. कुछ गुड स्वीटनर हैं।

III. कुछ गुड़ चीनी हैं।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष I और III पालन करते हैं।
Solution:कथन से,

उपर्युक्त वेन-आरेख सेः

निष्कर्षः

I. कोई भी चीनी स्वीटनर नहीं है। (√)

II. कुछ गुड़ स्वीटनर हैं। (x)

III. कुछ गुड़ चीनी है। (√)

केवल निष्कर्ष (I) एवं (III) कथन का पालन करता है।

8. कुछ व्यक्ति उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठे हैं। राहुल पंक्ति के बाएँ सिरे से 8वें स्थान पर बैठा है। राहुल और समर के बीच में केवल 11 व्यक्ति बैठे हैं। समर, राहुल के दाईं ओर किसी स्थान पर बैठा है। मोहित, जीशान के बाईं ओर ठीक बगल में बैठा है, जो दाएँ सिरे पर बैठा है। समर दाएँ सिरे से 9वें स्थान पर बैठा है। यदि पंक्ति में कोई अन्य व्यक्ति नहीं बैठा है, तो पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की कुल संख्या कितनी है?

Correct Answer: (4) 28
Solution:पंक्ति में बैठे कुल व्यक्तियों की संख्या = [(बाएं सिरे से राहुल का स्थान) + (राहुल और समर के बीच व्यक्तियों की संख्या) + (दाएं छोर से समर का स्थान)] = (8 + 11 + 9) = 28

9. उस विकल्प का चयन करें, जिसका पाँचवीं संख्या से वही संबंध है, जो दूसरी संख्या का पहली संख्या से है, और चौथी संख्या का तीसरी संख्या से है।

6 : 150 : : 4 : 36 : : 5 : ?

Correct Answer: (4) 80
Solution:6 : 150 : : 4 : 36 : : 5 : ?

जिस प्रकार,

10. यह प्रश्न निम्नलिखित तीन अक्षरों वाले शब्दों पर आधारित है:

(बाएँ) NAT PAL COT TAN (दाएँ) यदि इनमें से प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला में उसके बाद आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है, तो इस प्रकार निर्मित कितने शब्दों में कोई स्वर नहीं होगा?

Correct Answer: (4) दो
Solution: