TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-V)

Total Questions: 50

1. 'चिन्मय' शब्द का सही संधि विग्रह है

Correct Answer: (c) चित् + मय
Solution:'चिन्मय' शब्द का सही संधि विच्छेद चित् + मय है। इसमें व्यंजन संधि है। व्यंजन से स्वर अथवा व्यंजन के मेल से उत्पन्न विकार को व्यंजन संधि कहते हैं।

2. रेडियो नाटक की सफलता अवलम्बित रहती है।

Correct Answer: (b) ध्वनि प्रधान संवादों पर
Solution:रेडियो नाटक की सफलता ध्वनि प्रधान संवादों पर अवलम्बित रहती है। रेडियो नाटक का मूल आधार ध्वनि है। रेडियो नाटक में ध्वनि द्वारा अभिव्यक्ति की जाती है। रेडियो नाटक में भाषा ध्वनि, ध्वनि प्रभाव, वाच्य ध्वनि इन तीन प्रकार की ध्वनियों का उपयोग किया जाता है।

3. ब्राह्मी लिपि की किस शैली से देवनागरी लिपि का विकास हुआ है?

Correct Answer: (c) उत्तरी
Solution:ब्राह्मी लिपि की 'उत्तरी शैली' से देवनागरी लिपि का विकास हुआ है। देवनागरी का सर्वप्रथम प्रयोग गुजरात के राजा जयभट्ट (7वीं 8वीं सदी) के एक शिलालेख में प्राप्त होता है।

4. 'संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी' - यह संविधान के किस अनुच्छेद में है?

Correct Answer: (a) 343
Solution:'संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी' - यह संविधान के अनुच्छेद 343 में वर्णित है। भारतीय संविधान के भाग-17 में अनुच्छेद 343-351 तक राजभाषा का प्रावधान किया गया है। 14 सितम्बर 1949 ई. को भारत के संविधान में हिन्दी को राजभाषा की मान्यता प्रदान की गई।

5. संविधान की आठवीं अनुसूची में विनिर्दिष्ट भाषाओं में कौन-सी भाषा सम्मिलित नहीं है?

Correct Answer: (e) *
Solution:प्रश्नगत विकल्प में सभी भाषाएँ भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में सम्मिलित हैं। मूल संविधान में 14 भाषाएँ थी। 21वाँ संविधान संसोधन अधिनियम, 1967 द्वारा सिन्धी को, 71 वें संविधान संसोधन

अधिनियम 1992 द्वारा कोंकड़ी, मणिपुरी और नेपाली को तथा 92 वें संविधान संसोधन अधिनियम 2003 द्वारा बोडो, डोंगरी, मैथिली और सन्थाली को इसमे सम्मिलित कर दिया गया है। जिससे अब यह संख्या बढ़कर 22 हो गई है।

6. 'अभंग' नामक छन्द में सर्व प्रथम रचना करने वाले संत हैं

Correct Answer: (c) नामदेव
Solution:'अभंग'नामक छन्द में सर्व प्रथम रचना करने वाले संत नामदेव हैं। हिन्दी में भक्ति साहित्य की परम्परा का प्रवर्तन नामदेव ने किया। महाराष्ट्र के संत नामदेव बारकरी संप्रदाय के थे।

7. हिन्दी साहित्य का सबसे पहला इतिहास किस भाषा में लिखा गया?

Correct Answer: (a) फ्रेंच
Solution:हिन्दी साहित्य का पहला इतिहास फ्रेंच भाषा में लिखा गया। हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन का सबसे पहला प्रयास फ्रेंच विद्वान 'गार्सा द तासी' ने किया। इनकी पुस्तक का नाम 'इस्त्वार द ला लितरेत्पुर ऐन्दुई ऐन्दुस्तानी' है।

8. भाषा के अर्थ में अपभ्रंश शब्द का प्रयोग कब से आरंभ हुआ?

Correct Answer: (c) छठी शताब्दी से
Solution:भाषा के अर्थ में अपभ्रंश शब्द का प्रयोग छठी शताब्दी से आरंभ हुआ। डॉ. भोलानाथ तिवारी और डॉ. उदयनारायण तिवारी के अनुसार भाषा के अर्थ में 'अपभ्रंश' शब्द का प्रथम प्रयोग चण्ड (6वीं शाताब्दी) ने अपने 'प्राकृत-लक्षण' ग्रंथ में किया है। 'अपभ्रंश' शब्द का सर्वप्रथम प्रामाणिक प्रयोग पतंजलि के 'महाभाष्य' में मिलता है।

9. मिश्रबन्धुओं ने किसे हिन्दी का प्रथम गद्य लेखक माना है?

Correct Answer: (b) गोरखनाथ
Solution:मिश्रबन्धुओं ने गोरखनाथ को हिन्दी का प्रथम गद्य लेखक माना है। गोरखनाथ को नाथ-साहित्य का प्रारम्भकर्ता माना जाता है। इनके गुरु का नाम मत्स्येन्द्रनाथ था। डॉ.पीताम्बर दत्त बड़थ्वालने गोरखनाथ के 14 ग्रंथों को प्रमाणित मानकर उनका सम्पादन 'गोरखबानी' नाम से किया।

10. काव्य भाषा के रूप में अवधी का सर्वप्रथम प्रयोग किस रचना में मिलता है?

Correct Answer: (b) चंदायन
Solution:काव्य भाषा के रूप में अवधी का सर्वप्रथम प्रयोग चंदायन नामक सूफी काव्यकृति में मिलता है। इसके रचनाकार मुल्ला दाऊद हैं। मुल्ला दाऊद को रामकुमार वर्मा ने सूफी या प्रेममार्गी शाखा का प्रथम कवि माना है।