TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-VI)

Total Questions: 50

1. रामधारी सिंह दिनकर जी की कौन-सी रचना भारत पर चीन के बर्बरतापूर्ण आक्रमण की प्रतिक्रियाहै?

Correct Answer: (b) परशुराम की प्रतीक्षा
Solution:रामधारी सिंह दिनकर जी की रचना 'परशुराम की प्रतीक्षा' भारत पर चीन के बर्बरतापूर्ण आक्रमण की प्रतिक्रिया है। रामधारी सिंह 'दिनकर' के काव्य में राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना तथा प्रगतिवादी चेतना दोनों विद्यमान है। दिनकर को 'उर्वशी' महाकाव्य के लिए 1972 ई. में भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था। इसे गीतिनाट्य भी माना जाता है।

2. कौन रेखाचित्र विधा के जनक माने जाते हैं?

Correct Answer: (c) पद्मसिंह शर्मा
Solution:पद्मसिंह शर्मा रेखाचित्र विधा के जनक माने जाते हैं। रेखाचित्र को स्वतंत्र विधा के रूप में स्थापित करने का श्रेय पद्म सिंह शर्मा कृत 'पद्य पराग' को दिया जाता है।

3. 'रिपोर्ताज' किस भाषा का शब्द है?

Correct Answer: (d) फ्रांसीसी
Solution:'रिपोर्ताज' फ्रांसीसी भाषा का शब्द है। गद्य विद्या के रूप में इसका आविर्भाव द्वितीय विश्वयुद्ध के आस-पास हुआ। 'रिपोर्ताज' के जनक के रूप में रूसी साहित्यकार इलिया एहरेनवर्ग को स्वीकार किया जाता है। हिन्दी में रिपोर्ताज का जनक शिवदान सिंह चौहान को माना जाता है।

4. रस के सर्वप्रथम शास्त्रीय विवेचन को किसने किया था?

Correct Answer: (a) भरतमुनि
Solution:रस के सर्वप्रथम शास्त्रीय विवेचन भरतमुनि ने किया था। भरतमुनि ने 'नाट्यशास्त्र' के षष्ठ एवं सप्तम अध्याय में रस तथा भाव का वर्णन किया है। भरतमुनि ने रसों की संख्या आठ मानी है। 'रस सम्प्रदाय के प्रवर्तक आचार्य भरतमुनि हैं। रुद्रट अलंकारवादी आचार्य हैं तथा काव्यालंकार इनका प्रमुख ग्रंथ है।

5. 'घिग्घी बंध जाना' किस रस का अनुभाव माना जाएगा?

Correct Answer: (c) भयानक
Solution:'घिग्घी बँध जाना' भयानक रस का अनुभाव माना जाएगा। आलम्बन, उद्दीपन आदि कारणों से उत्पन्न भावों को बाहर प्रकाशित करने वाले कार्य को अनुभाव कहा जाता है। ये भाव के सूचक होते हैं। अनुभावों की संख्या चार है (1) कायिक (2) सात्विक (मानसिक) (3) वाचिक (4) आहार्य

6. '''क्षय' किसकी कहानी है?

Correct Answer: (b) मन्नू भण्डारी
Solution:'क्षय' मन्नू भण्डारी द्वारा रचित कहानी है। मैं हार गई, यही सच है, एक प्लेट सैलाब, तीन निगाहों की तस्वीर तथा त्रिशंकु मन्नू भण्डारी द्वारा रचित प्रमुख कहानी संग्रह हैं। कितनी कैदें, टुकड़ा-टुकड़ा आदमी, समागम, डेफोडिल जल रहे हैं आदि मृदुला गर्ग की, कौमुदी शिवरानी देवी तथा बादलों के घेरे कृष्णा सोबती की प्रमुख कहानी है।

7. किस पत्रिका को पत्रिकारिता में मील का पत्थर माना गया है?

Correct Answer: (a) हंस
Solution:हंस पत्रिका को पत्रिकारिता में मील का पत्थर माना गया है। मुंशी प्रेमचंद के सम्पादकत्व में इसका प्रकाशन 1930 ई. में मासिक पत्रिका के रूप में बनारस से हुआ। सारिका के संपादक कमलेश्वर थे। यह पूर्णतः कहानी विधा से सम्बद्ध पत्रिका थी।

8. अनुभूति योग का अर्थ है

Correct Answer: (c) अपनी अनुभूति को सबकी अनुभूति मानना
Solution:अनुभूति योग का अर्थ है अपनी अनुभूति को सबकी अनुभूति मानना। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने कहा है "गुण प्रत्यक्ष नहीं होता, उसके आश्रय और परिणाम प्रत्यक्ष होते हैं।

अनुभवात्मक मन को आकर्षित करने वाले आश्रय और परिणाम हैं। ये गुण नहीं हैं। ये ही अनुभूति के विषय हैं। अनुभूति मन की पहली क्रिया है, संकल्पविकल्प दूसरी।"

9. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने कल्पना के कौन-से दो भेद माने हैं?

Correct Answer: (a) विधायक - ग्राहक
Solution:आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने 'कल्पना' के दो भेद 'विधायक' और 'ग्राहक' माना है। वे कहते है कि कवि में विधायक कल्पना अपेक्षित होती है और श्रोता या पाठक में अधिकतर ग्राहक कल्पना।

10. 'माध्यम' पत्रिका के सम्पादक हैं

Correct Answer: (d) सत्यप्रकाश मिश्र
Solution:'माध्यम' पत्रिका के सम्पादक सत्यप्रकाश मिश्र हैं। इसका प्रकाशन हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग से हुआ। 'पूर्वाग्रह' मासिक पत्रिका के रूप में 1974 ई. में भोपाल से प्रकाशित होती थी।