TGT and PGT (Hindi previous year questions) (Part-VI)

Total Questions: 50

11. 'प्रौढ़ मनोरमा' किस प्रसिद्ध व्याकरण ग्रन्थ की टीका है?

Correct Answer: (b) सिद्धान्त कौमुदी
Solution:'प्रौढ़ मनोरमा' प्रसिद्ध व्याकरण ग्रन्थ 'सिद्धान्त कौमुदी' की टीका है। सिद्धान्त कौमुदी के रचयिता भट्टोजी दीक्षित हैं। भट्टोजी दीक्षित ने इसी ग्रंथ पर स्वंय 'प्रौढ़मनोरमा'शीर्षक से टीका लिखी।

12. तार सप्तक में कौन-सा कवि नहीं है?

Correct Answer: (b) केदारनाथ अग्रवाल
Solution:तार सप्तक में केदारनाथ अग्रवाल नहीं हैं। अज्ञेय के संपादकत्व में चार सप्तक प्रकाशित हो चुका है, जो निम्न है-

(1) तारसप्तक (1943ई.)
(2) दूसरा सप्तक (1951 ई.)
(3) तीसरा सप्तक (1959 ई.)
(4) चौथा सप्तक (1979 ई.)।

13. साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त कृष्णा सोबती की कृतिहै

Correct Answer: (c) जिन्दगीनामा
Solution:साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त कृष्णा सोबती की कृति 'जिन्दगीनामा'है। इन्हें यह पुरस्कार 1980 ई. में प्राप्त हुआ था। यह उपन्यास विधा की रचना है। 'समय सरगम' उपन्यास के लिए कृष्णा सोबती को 2007 ई. का व्यास सम्मान प्राप्त हुआ था।

14. चंद्रकांता जी के उपन्यास 'कथा सतीसर' को कौनसा सम्मान मिला है?

Correct Answer: (a) व्यास सम्मान
Solution:चंद्रकांता जी के उपन्यास 'कथा सतीसर' को 2005 ई. का व्यास सम्मान प्राप्त हुआ था। अर्थान्तर और अंतिम साक्ष्य, बाकी सब खैरियत है, एलान गली जिन्दा है, यहाँ वितस्ता बहती है, अपने-अपने कोणार्क इनके द्वारा रचित प्रमुख उपन्यास हैं।

15. कौन हिन्दी साहित्य सम्मेलन के संस्थापक थे?

Correct Answer: (c) पुरुषोत्तमदास टण्डन
Solution:पुरुषोत्तमदास टण्डन हिन्दी साहित्य सम्मेलन के संस्थापक थे। इस संस्थाकी स्थापना 1910 ई. में प्रयाग (इलाहाबाद) में हुई। इसके प्रथम सभापति मदन मोहन मालवीय थे।

16. 'चतुर्वर्ग' का तात्पर्य क्या है?

Correct Answer: (c) धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष
Solution:'चतुर्वर्ग'का तात्पर्य धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष से है।

17. सूरसागर की रचना का मुख्य आधार कौन-सा ग्रंथ है?

Correct Answer: (d) भागवत पुराण
Solution:सूरसागर की रचना का मुख्य आधार भागवतपुराण है। सूरदास द्वारा रचित 'सूरसागर' में 4936 पद तथा 12 स्कन्ध हैं। सूरदास ने 'सूरसागर' में तीन भ्रमर गीतो की योजना की है। 'भ्रमरगीत' का सर्वप्रथम एक पूर्ण प्रसंग के रूप में वर्णन 'श्रीमद्भागवत' के दशम स्कन्ध में मिलता है।

18. निम्नलिखित में से किसकी मातृभाषा गुजराती थी?

Correct Answer: (b) कृष्णदास
Solution:अष्टछापी कवि कृष्णदास की मातृभाषा गुजराती थी। कृष्णदास का जन्म चिलोतरा (गुजरात) में हुआ था। इनके गुरु वल्लभाचार्य थे। कृष्णदास कुनबी जाति के थे। जुगल मानचरित्र, भ्रमरगीत तथा प्रेमतत्व निरूपण इनके प्रमुख ग्रंथ हैं।

19. सच्चाई और विश्वास जब एक दूसरे को आच्छादित करते हैं तो उससे उद्गम होताहै

Correct Answer: (c) ज्ञान
Solution:सच्चाई और विश्वास जब एक दूसरे को आच्छादित करते हैं तो उससे ज्ञान का उद्गम होता है।

20. विगत अनुभवों पर आधारित होकर भविष्य का दिशा दर्शन देने वाला

Correct Answer: (a) भविष्यवाणी करना है
Solution:विगत अनुभवों पर आधारित होकर भविष्य का दिशा दर्शन देने वाला भविष्यवाणी करना है।