WOMEN SUPERVISOR ( Women and Child development Department) – 2017Total Questions: 1001. जननी शब्द में कौन सा प्रत्यय लगा है?(1) नी(2) ई(3) इ(4) आनीCorrect Answer: (1) नीSolution:वह शब्दांश जो किसी शब्द के अंत में जुड़कर नए शब्द का निर्माण करता है, उसे प्रत्यय कहते हैं। प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं 1. कृत / कृदन्त प्रत्यय 2. तद्धित प्रत्यय। कृत प्रत्यय पाँच प्रकार के होते हैं। 1. कर्तुवाचक कृदंत 2. कर्मवाचक कृदंत 3. करणवाचक कृदन्त 4. भाववाचक कृदंत तथा 5. क्रियावाचक कृदन्त। जननी में नी प्रत्यय प्रयुक्त है। नी कर्मवाचक कृदन्त प्रत्यय के अन्तर्गत आता है। इसके अन्य उदाहरण छलनी, चलनी आदि हैं।2. वीर + अंगना की संधि क्या है?(1) विरअंगना(2) वीरांगाना(3) वीरंगना(4) वीरांगनाCorrect Answer: (4) वीरांगनाSolution:(4) वीर + अंगना = वीरांगना जब संधि होने वाले दोनों पदों में से प्रथम पद का अंतिम वर्ण तथा दूसरे पद का प्रथम वर्ण लघु अथवा दीर्घ समान वर्ण हो तो संधि होकर दीर्घ वर्ण बन जाता है।वीर + अंगना = वीरांगना(अ + आ) = (आ)3. निम्न में से कौन सी वर्तनी सही है?(1) तिलांजलि(2) तिलांजली(3) तेलांजली(4) तीलांजलीCorrect Answer: (2) तिलांजलीSolution:दिए गए विकल्पों में तिलांजली शुद्ध शब्द है।4. निम्न में से कौन सा वाक्य संयुक्त वाक्य है?(1) मजदूरों ने काम किया(2) मजदूरों ने काम किया और पैसा लिया(3) जब मजदूरों ने काम किया तब पैसा लिया(4) मजदूरों ने काम किया, मजदूरों ने पैसा लियाCorrect Answer: (2) मजदूरों ने काम किया और पैसा लियाSolution:संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य योजक चिन्हों के द्वारा जुड़े रहते हैं। किन्तु, और अथवा तथा इसलिए, या आदि योजक शब्द हैं। "मजदूरों ने काम किया और पैसा लिया" संयुक्त वाक्य हैं।5. 'कमजोर' का समान अर्थ देनेवाला शब्द क्या है?(1) बहादुर(2) दुर्बल(3) होशियार(4) कामचोरCorrect Answer: (2) दुर्बलSolution:कमजोर का समानार्थी शब्द 'दुर्बल' होता है। बहादुर बलवान या वीर का समानार्थक शब्द है जबकि होशियार चालाक का तथा कामचोर अकर्मण्य का समानार्थी है।6. निर्देश (6): नीचे दिए गए शब्दों का विशेषण लिखिए।पुराण(1) पुराणी(2) पुराणका(3) पौराणिक(4) पुराणिकCorrect Answer: (3) पौराणिकSolution:पुराण का विशेषण शब्द पौराणिक होता है। संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।7. 'जो अल्प (कम) जानता है' वाक्यांश के लिए शब्द है(1) जानकार(2) अल्पज्ञ(3) ज्ञाता(4) सर्वज्ञCorrect Answer: (2) अल्पज्ञSolution:जो अल्प जानता है उसके लिए एक वाक्यांश अल्पज्ञ है।8. निम्न में से पुल्लिंग शब्द कौन सा नहीं है?(1) चाँदी(2) मोती(3) हीरा(4) सोनाCorrect Answer: (1) चाँदीSolution:दिए गए विकल्प में 'चाँदी' स्त्रीलिंग शब्द है जबकि मोती, हीरा तथा सोना पुल्लिंग शब्द है।9. उदार-उदर का समरूपी भिन्नार्थक है-(1) गोद-दयालु(2) विशाल-कष्ट(3) विशाल-पेट(4) दयालु-उधारCorrect Answer: (3) विशाल-पेटSolution:विशाल पेट10. प्रत्यक्ष में उपसर्ग कौन सा लगा है?(1) प्र(2) प्रति(3) ई(4) आCorrect Answer: (2) प्रतिSolution:प्रत्यक्ष में 'प्रति' उपसर्ग लगा है प्रति अक्ष प्रत्यक्षSubmit Quiz12345678910Next »