अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ

Total Questions: 16

1. निम्न में से किस देश का रैंक मानव विकास सूचकांक में सबसे अधिक है? [RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा, 20.01.2019 तृतीय पाली]

Correct Answer: (1) नॉर्वे
Solution:संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक ने लगातार छह वर्षों तक नॉर्वे को प्रथम स्थान दिया है।
  • 2019 के लिए नॉर्वे का एचडीआई मूल्य 0.957 है, जिसने देश को 189 देशों और क्षेत्रों में से 1 पर स्थान देते हुए बहुत उच्च मानव विकास श्रेणी में रखा है।

2. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन कहाँ किया गया था? [RRB-CBT For ALP & Technician परीक्षा, 22.01.2019 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) दक्षिण अफ्रीका
Solution:ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2018 दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित किया गया था।

यह दूसरी बार है जब दक्षिण अफ्रीका ने 2013 शिखर सम्मेलन के बाद शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।

ब्रिक्स पांच प्रमुख उभरती हुई राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के संघ के लिए बनाया गया संक्षिप्त नाम है: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका।

3. अंतर-सरकार-संधि-आधारित संगठन कौन-सा है, जिसका मुख्यालय भारत में स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) ISA
Solution:अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की शुरुआत नवंबर 2015 में पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP-21) के 21वें सत्र में पीएम मोदी और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद द्वारा की गई थी।

यह प्रथम अंतर-सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय भारत के गुरुग्राम में है।

4. नोबल पुरस्कार देने वाली संस्था, स्वीडिश अकादमी ................ क्षेत्र से संबंधित है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) साहित्य
Solution:नोबेल पुरस्कार की स्थापना 1901 ई. में स्वीडीश केमिकल इंजीनियर अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल के नाम पर किया गया।

यह पुरस्कार छः क्षेत्रों में यथा साहित्य, शांति, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीवविज्ञान एवं अर्थशास्त्र (1969 से) के क्षेत्र में दिया जाता है।

शांति का नोबेल पुरस्कार ओस्लों में तथा शेष अन्य विषयों का पुरस्कार स्टॉकहोम में दिया जाता है।

यह पुरस्कार अधिकतम तीन व्यक्तियों को दिया जा सकता है।

5. नवंबर 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, कितने देश ओपेक (OPEC) के सदस्य हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) 13
Solution:पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (OPEC) एक स्थायी, अंतरसरकारी संगठन है, जिसका गठन 1960 में बगदाद सम्मेलन के दौरान किया गया था।
  • वर्तमान में OPEC के कुल सदस्यों की संख्या 13 है।

6. अक्टूबर 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल का राष्ट्रपति कौन है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) बिद्या देवी भंडारी
Solution:विद्या देवी भंडारी 2015 में संविधान लागू होने के बाद नेपाल की वर्तमान एवं दूसरी राष्ट्रपति हैं।
  • वह संविधान की घोषणा के पश्चात संसद द्वारा चुने चुनी गई प्रथम राष्ट्रपति भी हैं।

7. डब्ल्यू.एच.ओ. (WHO) ने 2023 तक औद्योगिक रूप से उत्पादित वैश्विक खाद्य आपूर्ति से निम्नलिखित में से किसे समाप्त कर देने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फूड एंड बेवरेज एलायंस के साथ साझेदारी की है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) ट्रांस फैट (Trans fat)
Solution:यदि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस दिशा में सही प्रयास किया तो ट्रांस वसा (Trans fat) जिसे भोजन में वसा का सबसे खराब रूप भी कहा जाता है, जिसके कारण प्रतिवर्ष कोरोनरी हृदय रोग (coronary heart disease) से वैश्विक स्तर पर 5,00,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हो जाती है।
  • 2023 तक औद्योगिक रूप से उत्पादित वैश्विक खाद्य आपूर्ति से समाप्त किया जा सकता है।
  • WHO ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 'अंतर्राष्ट्रीय खाद्य और पेय गठबंधन' (The International Food and Beverage Alliance (IFBA)) के साथ किये गए अपने समझौते का स्वागत किया है।

8. सबसे पहला और सबसे पुराना अंतर्सरकारी संगठन कौन-सा है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) सेंट्रल कमिशन फॉर नेविगेशन ऑन द राइन (Central Commission for Navigation on the Rhine)
Solution:राइन (Rhine) नौपरिवहन प्रणाली के लिए बनाया गया केंद्रीय आयोग एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका कार्य नौपरिवहन के लिए सुरक्षा के एक उच्च स्तर की गारंटी द्वारा यूरोपीय समृद्धि को प्रोत्साहित करना है।
  • यह विश्व का सबसे प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो वर्तमान में भी संचालन में है।

9. संयुक्त राष्ट्र (UN) का कौन-सा निकाय, प्रत्यक्ष रूप से मनुष्यों के प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) UNFPA
Solution:यह (UNFPA) संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) का एक सहायक अंग है जो इसके यौन तथा प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी के रूप में काम करता है।
  • इस मिशन का उद्देश वैश्विक स्तर प्रत्येक गर्भावस्था की जरूरत, शिशुओं का सुरक्षित प्रसव, एवं प्रत्येक युवा व्यक्ति की क्षमता को पूरा करना है।
  • UNFPA को औपचारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष का नाम दिया गया है।
  • इस संगठन कि स्थापना 1969 ई. में की गई है।

10. 2019 के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व में दूसरा प्रमुख पेट्रोलियम निर्यातक है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) रूस
Solution:2020 में कच्चे तेल के शीर्ष 5 निर्यातक देश सऊदी अरब, रूस, इराक, संयुक्त राज्य अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात हैं।
  • रूस विश्व का दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है।