अधातुएं

Total Questions: 24

11. ....... को छोड़कर सभी परमाणुओं के नाभिक में न्यूट्रॉन मौजूद होते हैं। [JE सिविल परीक्षा 23 मार्च, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) हाइड्रोजन
Solution:हाइड्रोजन (H) को छोड़कर सभी परमाणुओं के नाभिक में न्यूट्रॉन मौजूद होते हैं। इसका परमाणु क्रमांक 1 होता है। हाइड्रोजन सबसे हल्का तत्व है। हाइड्रोजन एक रंगहीन, गंधहीन, स्वादहीन और ज्वलनशील गैस है। हाइड्रोजन की संयोजकता 1 होती है।

12. हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान (u) लगभग कितना होता है? [MTS (T-I) 08 जुलाई, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) 1
Solution:हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान (u) लगभग 1 होता है। परमाणु द्रव्यमान को परमाणु के नाभिक के न्यूट्रॉन और प्रोटॉन की संख्या के योग के रूप में परिभाषित किया जाता है। हाइड्रोजन के नाभिक में कोई न्यूट्रॉन नहीं होता है। आवर्त सारणी में पहला तत्व हाइड्रोजन है।

13. जल की स्थायी कठोरता दूर करने के लिए ....... का उपयोग किया जाता है। [स्नातक स्तरीय (T-I) 7 मार्च, 2020 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) वाशिंग सोडा
Solution:कठोर जल साबुन के साथ सुगमता से झाग नहीं देता है। जल की स्थायी कठोरता जल में घुले कैल्शियम तथा मैग्नीशियम के क्लोराइड और सल्फेट लवणों के कारण होती है तथा इसे धावन सोडा (Washing Soda) (Na₂CO₃) द्वारा दूर किया जा सकता है।

14. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षार चूने के पानी में पाया जाता है? [CHSL (T-I) 16 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड
Solution:कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड Ca(OH)2 एक अकार्बनिक यौगिक है, इसे 'शापित चूना' या बुझा चूना कहा जाता है। यह एक रंगहीन क्रिस्टल है तथा यह चूने के पानी में पाया जाता है।

15. 1894 में विलियम रामसे (William Ramsay) ने किस वैज्ञानिक के साथ मिलकर प्रमाणित किया कि हवा में भी एक तत्व उपस्थित होता है, जो उस समय तक अज्ञात था, जिसे आर्गन नाम दिया गया ? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) लॉर्ड रैले
Solution:1894 में विलियम रामसे (William Ramsay) ने वैज्ञानिक लॉर्ड रैले के साथ मिलकर यह प्रमाणित किया कि हवा में भी एक तत्व उपस्थित होता है, जो उस समय तक अज्ञात था, जिसे आर्गन नाम दिया गया। आर्गन का परमाणु क्रमांक 18 है तथा आर्गन का रासायनिक प्रतीक (Ar) है।

16. परमाणु संख्या 35 वाले किस रासायनिक तत्व में तीक्ष्ण गंध (burning pungent odour) वाला गहरा लाल-भूरा तरल होता है? [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) ब्रोमीन
Solution:परमाणु संख्या 35 वाले रासायनिक तत्व में तीक्ष्ण गंध वाला गहरा लाल-भूरा तरल ब्रोमीन होता है। ब्रोमीन का रासायनिक नाम Br है। ब्रोमीन आवर्त सारणी के सप्तम समूह का मुख्य तत्व है। सामान्य ताप पर यह अधातु द्रव अवस्था में रहती है।

17. H₂SO₃ तत्व का प्रतिशत संघटन क्या है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 2.5% H, 39% S, 58.5% Ο
Solution:H2SO3 (सल्फ्यूरस अम्ल) एक अकार्बनिक यौगिक है। सल्फ्यूरस अम्ल को सल्फर डाइऑक्साइड विलयन या डाइहाइड्रोजन ट्राई सल्फेट के नाम से भी जाना जाता है। यह अम्ल वर्षा के लिए इंटरमीडिएट (Intermediate) भाग होता है। इसका प्रतिशत संघटन निम्न है-
H = 2.5%
S = 39%
O = 58.5%

18. 1922 में अमेरिकी वैज्ञानिक लिनस पॉलिंग (Linus Pauling) द्वारा 'हैलोजन' खंड में किस तत्व को स्वैच्छिक रूप से 4.0 का मान दिया गया था? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) फ्लोरीन
Solution:1922 में अमेरिकी वैज्ञानिक लिनस पॉलिंग (Linus Pauling) द्वारा 'हैलोजन' खंड में फ्लोरीन तत्व को स्वैच्छिक रूप से 4.0 का मान दिया गया था। फ्लोरीन अत्यंत क्रियाशील है, क्योंकि यह अक्रिय गैसों को छोड़कर अन्य सभी तत्वों के साथ प्रतिक्रिया करता है। इसका परमाणु क्रमांक 9 है। लिनस पॉलिंग (Linus Pauling) द्वारा फ्लोरीन को यह नाम उसकी विद्युत ऋणात्मकता के कारण दिया गया था।

19. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

I. प्रबल अम्ल और दुर्बल क्षार के लवण अम्लीय होते हैं, जिनका pH मान 7 से कम होता है।

II. जब विद्युत धारा सोडियम क्लोराइड (जिसे लवण जल कहते हैं) के जलीय विलयन से होकर गुजरती है, तो यह अपघटित होकर सोडियम ऑक्साइड बनाता है।

Correct Answer: (b) केवल 1
Solution:प्रबल अम्ल और दुर्बल क्षार के लवण अम्लीय होते हैं, जिनका pH मान 7 से कम होता है। अतः कथन I सही है। जब विद्युत धारा सोडियम क्लोराइड [जिसे लवण (salt) जल कहते हैं] के विलयन से होकर गुजरती है, तो वह अपघटित होकर हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैस उत्पन्न करती है। अतः कथन II असत्य है।

20. निम्नलिखित में से कौन-सा अम्ल नारियल के तेल में पाया जाता है? [MTS (T-I) 12 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) लॉरिक अम्ल
Solution:लॉरिक अम्ल नारियल के तेल में पाया जाता है। लॉरिक अम्ल का रासायनिक सूत्र C₁₂H₂₄O₂ है। लॉरिक एसिड और मिरिस्टिक एसिड संतृप्त वसा अम्ल हैं। लॉरिक अम्ल का अन्य नाम डोडेकेनोइक अम्ल है। यह सफेद रूप से ठोस होता है तथा पानी में कम घुलनशील होता है।