आधुनिक भारतीय इतिहास (Part-III)

Total Questions: 58

11. भारत शासन अधिनियम, 1919 के अंतर्गत भारतीय विधायिका का अंतिम निर्वाचन किस वर्ष में आयोजित किया गया था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) 1945
Solution:भारत सरकार अधिनियम, 1919 के तहत केंद्रीय विधानसभा का चुनाव वर्ष 1923, 1926, 1930, 1934 तथा वर्ष 1945 में हुआ था। वर्ष 1937 में हुआ प्रांतीय विधानसभा चुनाव भारत शासन अधिनियम, 1935 के तहत हुआ था। ज्ञातव्य है कि 1935 के अधिनियम का संघीय प्रावधान लागू नहीं किया गया था।

12. किस पहले अध्यक्ष ने औपचारिक 'विग' त्याग कर गांधी टोपी पहनकर सदन की अध्यक्षता की? [M.P. P.C.S. (Pre.) 2010]

Correct Answer: (c) जी.वी. मावलंकर
Solution:जी.वी. मावलंकर, जो वर्ष 1946 में सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेम्बली के अध्यक्ष बने थे, ऐसे प्रथम अध्यक्ष थे जिन्होंने औपचारिक 'विग' त्याग कर गांधी टोपी पहनकर सदन की अध्यक्षता की थी। इस संदर्भ में अंग्रेजों द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा था "आपकी विग इस गर्म जलवायु के अनुकूल नहीं है।" वे लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष भी रहे।

13. 15 अगस्त, 1947 के बाद भारत का कौन-सा भाग पुर्तगाल के अधीन बना रहा? [M.P. P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) गोवा
Solution:15 अगस्त, 1947 के बाद भारत का 'गोवा' पुर्तगाल के अधीन बना रहा। सं. रा. अमेरिका ने वर्ष 1955 में पुर्तगाल के इस दावे का समर्थन किया कि गोवा पुर्तगाल का ही एक प्रदेश है। उसने भारत की तब आलोचना की जब वर्ष 1961 में उसने गोवा में फौज भेजकर मुक्त करा लिया।

14. निम्नलिखित महिला शासकों को और उनके राज्यों/राजधानियों को सुमेलित कीजिए- [M.P. P.C.S. (Pre) 1994]

सूची-Iसूची-II
A. रानी दुर्गावती1. झांसी
B. महारानी अहिल्याबाई2. होल्कर राज्य
C. महारानी लक्ष्मीबाई3. गढ़ा मंडल
D. बेगम रजिया सुल्तान4. दिल्ली

कूट:

ABCD
(a)3214
(b)1423
(c)2342
(d)3421
Correct Answer: (a)
Solution:
सूची-Iसूची-II
रानी दुर्गावतीगढ़ा मंडल
महारानी अहिल्याबाईहोल्कर राज्य
महारानी लक्ष्मीबाईझांसी
बेगम रजिया सुल्तानदिल्ली

अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

15. वेवेल योजना किस वर्ष प्रस्तुत की गई थी? [M.P.P.C.S (Per) 2016]

Correct Answer: (d) 1945
Solution:वेवेल योजना वर्ष 1945 में प्रस्तुत की गई। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के पश्चात तत्कालीन भारतीय वायसराय वेवेल भारत में व्याप्त गतिरोध को दूर करने के लिए मार्च, 1945 में इंग्लैंड गए और वहां उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री चर्चिल एवं भारतीय मंत्री एमरी से सलाह लेकर योजना का निर्माण किया, जिसे वेवेल योजना का नाम दिया गया।

16. फ्रांसीसी क्रांति कब प्रारंभ हुई? [M.P. P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) 1789
Solution:फ्रांसीसी क्रांति 1789 ई. में फ्रांस में हुई। यह क्रांति सामंतवाद, वर्गीय विशेषाधिकार, भ्रष्ट नौकरशाही और निरंकुश राजतंत्र के विरुद्ध मध्यमवर्ग का विद्रोह था।

17. सुमेलित कीजिए- [M.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2001]

सूची-Iसूची-II
A. रबींद्रनाथ टैगोर1. अर्थशास्त्र
B. अमर्त्य सेन2. क्रिकेट
C. चंद्रशेखर3. साहित्य
D. वीनू मांकड़4. खगोल भौतिकी

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)3124
(c)2341
(d)3142
Correct Answer: (d)
Solution:रबींद्रनाथ टैगोर का संबंध साहित्य से है। इन्हें वर्ष 1913 में अपनी रचना गीतांजलि के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वह प्रथम भारतीय थे। अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में वर्ष 1998 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। चंद्रशेखर प्रसिद्ध खगोल भौतिकी वैज्ञानिक थे। भौतिकी के क्षेत्र में विशेष योगदान के कारण इन्हें वर्ष 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वीनू मांकड़ प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे।

18. भारतीय रियासतों के शासकों के विशेष अधिकारों और प्रिवी पर्सों की समाप्ति कब की गई? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) 1971
Solution:26वें संविधान संशोधन अधिनियम 1971 द्वारा रियासतों के शासकों को प्राप्त विशेषाधिकार और प्रिवी पर्स को समाप्त कर दिया गया था।

19. निम्नलिखित में से कितनी रियासतें 15 फरवरी, 1948 को 'सौराष्ट्र संघ' में मिलाई गई थीं? [M.P. P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) 222
Solution:15 फरवरी, 1948 को तत्कालीन काठियावाड़ क्षेत्र की 217 रियासतों तथा पांच अन्य रियासतों (कुल 222 रियासत) को मिलाकर 'सौराष्ट्र संघ' का निर्माण किया गया था। 1 नवंबर, 1956 को सौराष्ट्र का विलय तत्कालीन बॉम्बे राज्य में कर दिया गया। वर्ष 1960 में बॉम्बे राज्य को भाषायी आधार पर गुजरात और महाराष्ट्र नाम से दो नए राज्यों में विभाजित किया गया

20. चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया- [M.P. P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) 1959 में
Solution:चीन ने तिब्बत पर वर्ष 1959 में कब्जा किया था। वर्ष 1959 में तिब्बत की स्वायत्तता समाप्त हो गई।