आधुनिक भारतीय इतिहास (Part-III)

Total Questions: 58

21. भारत-पाकिस्तान के किस युद्ध के पश्चात बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) दिसंबर, 1971
Solution:बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के दौरान 'मुक्ति वाहिनी' का गठन पाकिस्तानी सेना के अत्याचार के विरोध में किया गया था। मुक्ति वाहिनी एक छापामार संगठन था, जो पाकिस्तानी सेना के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध लड़ रहा था। इसको भारतीय सेना ने समर्थन दिया था। 3 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान की ओर से भारतीय ठिकानों पर हमले के बाद भारतीय सैनिकों ने पूर्वी पाकिस्तान को मुक्त कराने का अभियान शुरू किया। 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना के 93,000 सैनिकों के साथ लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. नियाजी ने भारतीय पूर्वी कमांड के जेओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत अरोड़ा के समक्ष औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया। इस प्रकार भारत-पाकिस्तान युद्ध के पश्चात दिसंबर, 1971 में बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ था।

22. जर्मनी का एकीकरण कब हुआ? [M.P. P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (b) 3 अक्टूबर, 1990
Solution:द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी अमेरिका प्रभावित पश्चिमी जर्मनी एवं रूस प्रभावित पूर्वी जर्मनी में विभाजित हो गया था, जो 40 वर्षों से अधिक समय के बाद 3 अक्टूबर, 1990 को पुनः एकीकृत हुआ।

23. बिशप टुटू किस देश से संबंधित हैं? [M.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) द. अफ्रीका
Solution:बिशप डेसमंड टुटू दक्षिण अफ्रीका के एक अश्वेत पादरी थे, जिन्होंने 1980 के दशक में रंगभेद विरोध का आंदोलन चलाकर विश्वव्यापी ख्याति अर्जित की थी। उन्हें वर्ष 1984 में शांति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वर्ष 2005 का गांधी शांति पुरस्कार भी उन्हें प्राप्त हुआ था |

24. कौन-सा कथन सही है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) प्लेटो, सुकरात के शिष्य थे।
Solution:प्रसिद्ध यूनानी दार्शनिक प्लेटो, सुकरात का शिष्य था तथा अरस्तू, प्लेटो का शिष्य था। अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'दि रिपब्लिक' में प्लेटो ने न्याय तथा आदर्श राज्य की संकल्पना की विवेचना की है।

25. 1909 का अधिनियम संबंधित था- [M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) पृथक मताधिकार क्षेत्र के लागू करने से
Solution:1909 के अधिनियम द्वारा मुसलमानों के लिए पृथक मताधिकार तथा पृथक निर्वाचन क्षेत्रों की स्थापना की गई। लॉर्ड मिंटो ने पृथक निर्वाचन मंडल स्थापित करके लॉर्ड मार्ले को लिखा था- "हम नाग के दांत (Dragon's Teeth) बो रहे हैं और इसका फल भीषण होगा।"

26. 'गीता रहस्य' नामक ग्रंथ किसके द्वारा लिखा गया? [M.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) बाल गंगाधर तिलक
Solution:'गीता रहस्य' नामक ग्रंथ लोकमान्य की उपाधि से विभूषित बाल गंगाधर तिलक ने मांडले जेल में लिखा था।

27. 'हिंद स्वराज' किसने लिखा है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (d) महात्मा गांधी
Solution:'हिंद स्वराज' महात्मा गांधी की रचना है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

28. 'चंद्रकांता' उपन्यास के लेखक हैं- [M.P. P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (d) देवकीनंदन खत्री
Solution:नीलदर्पण नील विद्रोह पर दीनबंधु मित्र द्वारा बांग्ला में रचित नाट्य कृति है। बंकिमचंद्र चटर्जी का उपन्यास देबी चौधुरानी 1884 ई. में प्रकाशित हुआ था। शतरंज के खिलाड़ी मुंशी प्रेमचंद द्वारा हिंदी में लिखित कहानी है। उर्दू में इस कहानी का शीर्षक शतरंज की बाजी है। चंद्रकांता देवकीनंदन खत्री की रचना है।

29. 'माई एक्सपेरीमेंट्स विथ टुथ' के लेखक कौन थे? [M.P. P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) महात्मा गांधी
Solution:महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा 'सत्य के साथ मेरे प्रयोग' (The Story of My Experiments with Truth) मूलतः गुजराती भाषा में लिखी थी।

30. बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' ने दो काव्य 'प्राणार्पण' तथा 'आत्मोसर्ग' किस पर लिखे? [M.P. P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) गणेश शंकर विद्यार्थी
Solution:बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' ने दो काव्य-'प्राणार्पण तथा 'आत्मोसर्ग' गणेश शंकर विद्यार्थी पर लिखे हैं। इनके द्वारा लिखित कविता में स्वच्छंदतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधीवादी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती हैं।