आर्थिक परिदृश्य (बिहार)

Total Questions: 41

11. वर्ष 2020-2022 के लिए सबसे कम महिला कार्यबल भागीदारी दर कितने प्रतिशत पर बिहार में दर्ज की गई? [68ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) 4% ग्रामीण क्षेत्रों में और 6.5% शहरी क्षेत्रों में
Solution:वर्ष 2020-22 के लिए बिहार में सबसे कम महिला श्रम बल भागीदारी दर (LFPR) दर्ज की गई है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में 4 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्रों में 6.5 प्रतिशत थी। बिहार में महिला श्रम बल भागीदारी दर के इतने निम्न स्तर का एक कारण उनके कार्य की निश्चित जटिलताएं हैं, जो श्रम बल में उनकी कम संख्या का प्रतिनिधित्व करती है। रोजगार की स्थिति के आधार पर श्रमिकों के वितरण से पता चलता है कि 40 प्रतिशत महिलाएं बिहार में या तो अपने स्वयं के दम पर (32.3 प्रतिशत) या घरेलू व्यवसाय में सहायक के रूप में (7.7 प्रतिशत) कार्य कर रही हैं। बिहार में सर्वाधिक महिलाएं प्राथमिक क्षेत्र में नियोजित हैं। कृषि, वानिकी तथा मत्स्यपालन के क्षेत्र में 66.8 प्रतिशत महिला श्रमिक बिहार में नियोजित हैं।

12. 2017-18 में बिहार राज्य में कृषि में कार्यरत जनसंख्या का प्रतिशत क्या है? [64ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:बिहार में कृषि में कार्यरत जनसंख्या का 77 प्रतिशत होने का अनुमान है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है।

13. बिहार आर्थिक सर्वेक्षण' पहली बार किस वित्तीय वर्ष के लिए प्रकाशित किया गया था? [64ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) 2006-07
Solution:बिहार सरकार द्वारा 'वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण' पहली बार वित्तीय वर्ष 2006-07 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राज्य के वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

14. बिहार के इतिहास में पहली बार राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया गया- [48ᵗʰ to 52ⁿᵈ B.P.S.C. (Pre), 2008]

Correct Answer: (c) सुशील मोदी के द्वारा
Solution:बिहार सरकार द्वारा 'वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण' पहली बार वित्तीय वर्ष 2006-07 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राज्य के वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

15. वर्ष 2020-2021 के लिए नीति आयोग एस.डी.जी. रिपोर्ट के अनुसार, बिहार राज्य का स्कोर कितना रहा? [68ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) 100 में से 52
Solution:नीति आयोग द्वारा जारी एस.डी.जी. इंडिया इंडेक्स & डैशबोर्ड 2020-21 के अनुसार, एसडीजी में राज्यवार प्रदर्शन की सूची में शीर्ष स्थान पर केरल (स्कोर-75) है, जबकि अंतिम स्थान पर बिहार (स्कोर-52) है। केंद्रशासित प्रदेशों की सूची में शीर्ष स्थान पर चंडीगढ़ (स्कोर-79) है, जबकि अंतिम स्थान पर दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव (स्कोर-62) है।

16. अधिकतम कर उद्योग किस जिले में हैं? [68ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2022]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Solution:प्रश्न में बिहार या भारत के केवल 3 जिलों या सभी जिलों के बीच ऐसे किसी जिले को निर्दिष्ट नहीं किया गया है। अतः बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी अंतिम उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न को विलोपित कर दिया है।

17. प्रति व्यक्ति आय के मानदंड के अनुसार बिहार का कौन-सा जिला सबसे गरीब है? [60ᵗʰ to 62ⁿᵈ B.P.S.C. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) शिवहर (Sheohar)
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही था। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वर्तमान में भी प्रति व्यक्ति आय के मानदंड के अनुसार, बिहार का शिवहर जिला सबसे गरीब है।

18. वर्ष 2019-2020 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, किस जिले की प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है? [68ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) शिवहर
Solution:प्रश्नकाल तथा बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, भी विकल्प (b) सही उत्तर है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, बिहार के सबसे समृद्ध तथा सबसे गरीब जिले निम्न हैं-सबसे समृद्ध जिले क्रमशः पटना, बेगूसराय तथा मुंगेर सबसे गरीब जिले क्रमशः शिवहर, अररिया तथा सीतामढ़ी

19. बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, गलत कथन को चुनिए- [67ᵗʰ B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2022]

Correct Answer: (d) बिहार में प्राथमिक क्षेत्र में 2.8 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है।
Solution:बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2021-22 के अनुसार, वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक की अवधि में प्राथमिक क्षेत्र की वृद्धि दर 2.3 प्रतिशत रही। द्वितीयक क्षेत्र की मध्यकालिक वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत तथा तृतीयक क्षेत्र में वृद्धि दर सर्वाधिक 8.5 प्रतिशत रही। अतः कथन (d) गलत है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर वर्ष 2022-23 में प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र की वृद्धि दरें क्रमशः 6.7 प्रतिशत, 6.8 प्रतिशत एवं 13 प्रतिशत दर्ज हैं।

20. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बिहार की अर्थव्यवस्था के मामले में सही है? [68ᵗʰ B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:बिहार की अर्थव्यवस्था का व्यावसायिक ढांचा ऊपर से अस्थिर प्रकृति का है। बिहार की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर आधारित (प्राथमिक क्षेत्र) है। बिहार की जनसंख्या का लगभग 2/3 हिस्सा कृषि कार्यों में नियोजित है। बिहार आर्थिक समीक्षा, 2021-22 के अनुसार, लॉकडाउन के प्रभाव के कारण बिहार के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) की वृद्धि दर वर्ष 2020-21 में 2.5 प्रतिशत थी। प्रश्नकाल में बिहार, भारत में सबसे कम विकास दर वाले राज्यों में से एक है। अतः विकल्प (d) सही हैं।