आर्थिक परिदृश्य (राजस्थान)

Total Questions: 35

11. वर्ष 2011-12 में राजस्थान के राजकोषीय घाटे का सकल राज्य घरेलू उत्पाद में अनुपात था- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) 3%
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था। राजस्थान बजट अनुमान 2023-24 के अनुसार, राजकोषीय घाटा को वर्ष 2022-23 (सं.अ.) हेतु GSDP का 4.33 प्रतिशत तथा 2023-24 हेतु 3.98 प्रतिशत अनुमानित किया गया है, जबकि वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान में यह सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 4.36 प्रतिशत अनुमानित था। राजस्थान आर्थिक समीक्षा, 2023-24 के आंकड़े अनुपलब्ध हैं।

12. वर्ष 2017-18 में राजस्थान में स्थिर कीमतों (2011-12) पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर थी- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) 7.16%
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर वर्ष 2022-23 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही, जबकि वर्ष 2021-22 के लिए यह 9.36 प्रतिशत दर्ज है।

13. वर्ष 2022-23 के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, सांकेतिक अथवा प्रचलित मूल्यों पर भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कितना प्रतिशत भाग राजस्थान के सकल राज्य घरेलू उत्पाद के होने का अनुमान है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) 5.18 प्रतिशत
Solution:अग्रिम अनुमानों के अनुसार, सांकेतिक अथवा प्रचलित मूल्यों पर भारत का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2022-23 में 273.08 लाख करोड़ रु. संभावित है, जो 15.4 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसी अवधि के दौरान राज्य का सकल घरेलू उत्पाद देश के सकल घरेलू उत्पाद से 5.18 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।

14. प्रचलित मूल्यों के आधार पर 2007-08 के दौरान राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (b) 22,000
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। सितंबर, 2023 में RBI द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में स्थिर कीमतों (2011-12) पर राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय 86,134 रुपये है, जबकि इसी अवधि के दौरान चालू कीमतों पर राजस्थान की प्रति व्यक्ति आय 1,56,149 रुपये है।

15. अग्रिम अनुमानों के अनुसार, 2020-21 में स्थिर कीमतों पर (2011-12) राजस्थान की प्रति व्यक्ति आय है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (c) 72,297 रु.
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। सितंबर, 2023 में RBI द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 में स्थिर कीमतों पर (2011-12) राजस्थान की प्रति व्यक्ति आय 86,134 रु. है, जबकि 2021-22 में स्थिर (2011-12) कीमतों पर ही यह 80,545 रु. है।

16. राजस्थान में वर्ष 1990-91 में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय (चालू मूल्यों पर) का अनुमान निम्नांकित है- [R.A.S/R.T.S. (Pre), 1992]

Correct Answer: (b) 2327 रु.
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। सितंबर, 2023 में RBI द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में चालू कीमतों पर राज्य की प्रति व्यक्ति आय 1,56,149 रुपये है, जबकि इसी अवधि के दौरान स्थिर (2011-12) कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय 86,134 रुपये है।

17. राजस्थान में 1996-97 वर्ष के लिए प्रति व्यक्ति आय चालू कीमतों पर आंकी गई है- [R.A.S/R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (c) 7800 रु.
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था। सितंबर, 2023 में RBI द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर राजस्थान की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2021-22 एवं वर्ष 2022-23 में क्रमशः 80,545 रुपये तथा 86,134 रुपये दर्ज है।

18. हाल ही के वर्षों में राजस्थान के बजट की राजस्व प्राप्तियों में निम्न में से कौन-सा मद सर्वाधिक राजस्व प्रदान कर रहा है? [R.A.S/R.T.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) राज्य का कर राजस्व
Solution:

19. राजस्थान में इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित किया गया है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (d) कोटा में
Solution:राजस्थान में इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र कोटा में स्थापित किया गया है। बोरनाडा और मंडौर, जोधपुर का; मत्स्य, अलवर का; करणी, बीकानेर का तथा झोरवाड़ा, जयपुर का औद्योगिक क्षेत्र है।

20. 1978 में राजकोन की स्थापना का उद्देश्य उपलब्ध कराना है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (a) लघु उद्यमियों को विपणन, प्रबंधकीय एवं तकनीकी मदद
Solution:राजस्थान सलाहकारी संगठन (Rajasthan Consultancy Organization-RAJCON) का उद्देश्य लघु उद्यमियों को स्वरोजगार हेतु विपणन, प्रबंधकीय एवं तकनीकी मदद प्रदान करना है।