उत्तर भारत एवं दक्कन के प्रांतीय राजवंश

Total Questions: 11

1. बहमनी साम्राज्य की स्थापना अलाउद्दीन बहमन शाह ने ....... में की थी। [Phase-XI 27 जून, 2023 (III-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) 1347
Solution:बहमनी साम्राज्य की स्थापना अलाउद्दीन बहमन शाह ने 1347 ई. में की थी। उसने गुलबर्गा को अपने नव-संस्थापित साम्राज्य की राजधानी बनाया तथा उसका नाम अहसानाबाद रखा। बहमनी सल्तनत को भारत के दक्कन क्षेत्र में पहले मुस्लिम राज्य के रूप में जाना जाता है।

2. बहमनी साम्राज्य की स्थापना के समय इसकी राजधानी क्या थी? [Phase-XI 30 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) गुलबर्गा
Solution:बहमनी साम्राज्य की स्थापना अलाउद्दीन बहमन शाह ने 1347 ई. में की थी। उसने गुलबर्गा को अपने नव-संस्थापित साम्राज्य की राजधानी बनाया तथा उसका नाम अहसानाबाद रखा। बहमनी सल्तनत को भारत के दक्कन क्षेत्र में पहले मुस्लिम राज्य के रूप में जाना जाता है।

3. बहमनी सल्तनत की स्थापना निम्नलिखित में से किस नेता ने की थी ? [C.P.O.S.I. (T-I) 09 नवंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) अलाउद्दीन हसन बहमन शाह
Solution:दक्कन के अमीरान-ए-सादाह के विद्रोह के परिणामस्वरूप मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में बहमनी साम्राज्य की स्थापना हुई। जफर खां (हसन गंगू, 1347-1358 ई.) नामक एक सरदार 'अलाउद्दीन हसन बहमन शाह' की उपाधि धारण करके 1347 ई. में सिंहासनारूढ़ हुआ और बहमनी साम्राज्य की नींव डाली। उसने गुलबर्गा को अपने नव-संस्थापित साम्राज्य की राजधानी बनाया तथा उसका नाम 'अहसानाबाद' रखा।

4. निम्नलिखित में से कौन बहमनी सल्तनत का संस्थापक था, जिसने सिंहासन पर बैठने के बाद बहमन शाह की उपाधि धारण की थी? [CGL (T-I) 26 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) अलाउद्दीन हसन
Solution:दक्कन के अमीरान-ए-सादाह के विद्रोह के परिणामस्वरूप मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में बहमनी साम्राज्य की स्थापना हुई। जफर खां (हसन गंगू, 1347-1358 ई.) नामक एक सरदार 'अलाउद्दीन हसन बहमन शाह' की उपाधि धारण करके 1347 ई. में सिंहासनारूढ़ हुआ और बहमनी साम्राज्य की नींव डाली। उसने गुलबर्गा को अपने नव-संस्थापित साम्राज्य की राजधानी बनाया तथा उसका नाम 'अहसानाबाद' रखा।

5. दक्कन में मुगलों का विरोध करने वाला मलिक अंबर किस राज्य का कुशल प्रशासक था ? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) अहमदनगर
Solution:दक्कन में मुगलों का विरोध करने वाला मलिक अंबर 'अहमदनगर' राज्य की सेवा में था। अहमदनगर भारत के दक्कन क्षेत्र का महत्वपूर्ण राज्य था।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा बहमनी साम्राज्य को तोड़कर बनाए गए पांच राज्यों में से एक था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22, 23 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) गोलकोंडा
Solution:बहमनी साम्राज्य को तोड़कर बनाए गए पांच राज्यों में से गोलकुंडा (गोलकोंडा) एक था। बहमनी साम्राज्य से टूटकर बने पांच राज्य इस प्रकार है-अहमदनगर की निजामशाही, गोलकुंडा (हैदराबाद) की कुतुबशाही, बीदर की बरीदशाही, बरार की इमादशाही और बीजापुर की आदिलशाही।

7. निम्नलिखित में से कौन दिल्ली सल्तनत का सुल्तान था, जब दक्षिण भारत में बहमनी साम्राज्य की स्थापना हुई थी ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 14 नवंबर, 2023 (1-पाली)]

Correct Answer: (a) मुहम्मद बिन तुगलक
Solution:बहमनी सल्तनत को भारत के दक्कन क्षेत्र में पहले मुस्लिम राज्य के रूप में जाना जाता है। बहमनी साम्राज्य की स्थापना के समय दिल्ली का सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक था।

8. निम्नलिखित में से किस सल्तनत पर निजाम शाही राजवंश का शासन था? [JE मैकेनिकल परीक्षा 22 मार्च, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) अहमदनगर
Solution:अहमदनगर राज्य में 1490 ई. में निजाम शाही वंश की स्थापना हुई थी। यह बहमनी राज्य से स्वतंत्र हुआ था।

9. निम्नलिखित में किसका निर्माण मोहम्मद कुली कुतुब शाह द्वारा कराया गया था? [MTS (T-I) 18 अक्टूबर, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) चार मीनार
Solution:चार मीनार का निर्माण 1591 ई. में कुतुबशाही वंश के शासक मुहम्मद कुली कुत्ब (कुतुब) शाह द्वारा कराया गया था। यह हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित है।

10. भारत के किस भाग में आसफजाही राजवंश के निजामों ने शासन किया? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2021 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) दक्कन प्रांत
Solution:भारत के दक्कन प्रांत में आसफजाही राजवंश के निजामों ने शासन किया। आसफजाही वंश की स्थापना मीर कमर-उद्-दीन सिद्दीकी ने 18वीं शताब्दी में की थी।