उपसर्ग (Part-3)

Total Questions: 26

11. एक से अधिक उपसर्गों वाला सही शब्द है- [M.P. Professional Exam. 11.12.2017]

Correct Answer: (d) उपाध्यक्ष
Solution:'उपाध्यक्ष' में 'उप' और 'अधि' उपसर्ग हैं। अतः यह एक से अधिक उपसर्गों वाला शब्द है। 'अन्तरात्मा' में 'अन्तर', 'भरपूर' में 'भर' तथा 'सहर्ष' में 'स' उपसर्ग है।

12. निम्नलिखित शब्दों में से एक में उपसर्ग का प्रयोग हुआ है - [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009, 2012]

Correct Answer: (c) निढ़ाल
Solution:निढ़ाल शब्द में 'नि' उपसर्ग का प्रयोग किया गया है। अन्य शब्द उपसर्ग रहित हैं।

13. इनमें से किस शब्द में उपसर्ग नहीं है? [UGC हिन्दी तृतीय प्रश्न-पत्र दिसम्बर, 2013]

Correct Answer: (b) अपराध
Solution:'अपराध' उपसर्ग द्वारा निर्मित शब्द नहीं है, बल्कि यह मूल शब्द है। उपसर्ग - उस अव्यय या शब्दांश को कहा जाता है, जो किसी शब्द के पहले आकर उसका विशेष अर्थ या विकार उत्पन्न करता है।

इससे शब्द विपरीतार्थ, या विशेष हो सकता है।

हिन्दी के उपसर्ग (अति, अधि, अनु, अप, अभि, अव, आ, उप, दुर, नि, प्र, प्रति, सम्, सु, अध, उन, बिन, भर, सु-स आदि हैं। उर्दू के उपसर्ग- अल, खुश, कम, गैर, दर, ना, बद, बर, बिल, बे, ला, हम।

अपमान- अप उपसर्ग, मान मूल शब्द है।

उपर्युक्त प्रश्न में-

अपयश- अप उपसर्ग, यश मूल शब्द है।

अपमति- अप उपसर्ग, मति मूल शब्द है।

अन्य उदाहरण-

निर् (उपसर्ग) निर्भय, निर्वास, निर्वाह

सम् (उपसर्ग)-संग्रह, संन्यास, संस्कार

नि (उपसर्ग)- निकम्मा, निडर, निहत्था

दुस् (उपसर्ग)-दुस्साहस, दुसाध्य, दुष्प्राप्य

14. किस शब्द में उपसर्ग नहीं है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (a) विरासत
Solution:विरासत शब्द में उपसर्ग नहीं है, जबकि व्यापार में 'वि + आ' विकल में 'वि', वीक्षक में 'वि' उपसर्ग हैं। उपसर्ग लगने से शब्द विपरीतार्थक या विशिष्ट हो सकता है।

15. इनमें से कौन-सा शब्द उपसर्ग-रहित है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (d) सुरेश
Solution:'सुरेश' संज्ञा व मूल शब्द है; जबकि अत्यधिक, विदेश तथा सुयोग शब्दों में क्रमशः अति, वि तथा सु उपसर्ग जुड़े हैं।

16. निम्नलिखित शब्दों में से एक में उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है? [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009, 2012]

Correct Answer: (c) कुलीन
Solution:'कुलीन' शब्द में उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है, जबकि कुख्यात (कु + ख्यात), कुचाल (कु चाल) तथा कुयोग (कु + योग) में 'कु' उपसर्ग का प्रयोग हुआ है।

17. इनमें से कौन-सा शब्द हिन्दी के उपसर्ग से नहीं बना है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (d) लापता
Solution:लापता' शब्द अरबी और हिन्दी के संयोग से बना यौगिक शब्द है, जिसमें 'ला' अरबी उपसर्ग तथा 'पता' हिन्दी शब्द है। अतः 'लापता' शब्द में हिन्दी उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है।

अन्य प्रमुख शब्द

  • 'अनजान' शब्द में 'अन' उपसर्ग है तथा 'जान' मूल शब्द है, जो फारसी शब्द है।
  • 'बिनचखा' शब्द में 'बिन' उपसर्ग है तथा 'चखा' मूल शब्द में'आ' प्रत्यय है।
  • 'बिनजाना' शब्द में 'बिन' उपसर्ग है तथा 'जाना' मूल शब्द है, जो अकर्मक क्रिया है।

18. निम्नलिखित में से किस शब्द में उपसर्ग नहीं लगा है? [GIC-Exam 2021 (U.P)]

Correct Answer: (d) दर्शन
Solution:'दर्शन' शब्द में उपसर्ग नहीं लगा है; जबकि समालोचना में सम्, अतिशय में अति तथा नपुंसक में 'न' उपसर्ग लगा है।

19. निम्नलिखित में से किस शब्द में एकाधिक उपसर्गों का प्रयोग हुआ है? [UPPCS (C-SAT) Exam - 2021]

Correct Answer: (c) व्याकरण
Solution:व्याकरण शब्द में 'वि' तथा 'आ' उपसर्ग हैं, जबकि मूल शब्द 'करण' है। अनु उपसर्ग से अनुकरण; नि उपसर्ग से निहत्था; आ उपसर्ग से आगमन शब्द बना है।

20. एक से अधिक उपसर्गों से बना शब्द है- [MPSI (SI) Exam, 04 Sep 2016 (09:00 AM)]

Correct Answer: (b) समालोचनाको
Solution:एक से अधिक उपसर्गों से बना शब्द 'समालोचना' है। यह सम् + आ + लोचन + आ के योग से निर्मित हुआ है। इसमें पहला उपसर्ग, 'सम्' तथा दूसरा उपसर्ग 'आ' है और अन्त में 'आ' प्रत्यय भी प्रयुक्त है।