कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी

Total Questions: 51

11. निम्नलिखित में से कौन आउटपुट डिवाइस नहीं है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) Exam. 2016]

Correct Answer: (b) टच स्क्रीन
Solution:टच स्क्रीन (Touch screen) एक इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले स्क्रीन (आउटपुट युक्ति) होने के साथ-साथ एक इनपुट युत्कि भी है। यह आपको स्क्रीन को छूकर डेटा इनपुट करने की अनुमति देता है (इनपुट) और साथ ही जानकारी भी प्रदर्शित करता है स्मार्टफोन, पर्सनल कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, ATM आदि में टच स्क्रीन का उपयोग आम है। मॉनीटर प्रिंटर एवं प्लॉटर पूर्णतः आउटपुट डिवाइस हैं।

12. निम्नलिखित में से किस समूह में केवल आउटपुट डिवाइस हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) प्लॉटर, प्रिंटर, मॉनीटर
Solution:प्रमुख इनपुट एवं आउटपुट उपकरणों की सूची
इनपुट उपकरणआउटपुट उपकरण
की-बोर्डमॉनीटर
माउसप्रिंटर
जॉयस्टिकप्लॉटर
स्कैनर
लाइट पेन

13. निम्न में से कौन-सा आउटपुट युक्ति नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) डिजिटल कैमरा
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में डिजिटल कैमरा एक Input Device (इनपुट डिवाइस) है, जबकि अन्य सभी आउटपुट युक्तियां हैं।

14. आजकल सबसे अधिक प्रयुक्त होने वाली 'इनपुट डिवाइस' कौन-सी है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) की-बोर्ड
Solution:कंप्यूटरों में वर्तमान में सबसे अधिक प्रयुक्त होने वाली 'इनपुट डिवाइस' की-बोर्ड एवं माउस हैं।

15. आजकल सबसे अधिक प्रयोग होने वाली निवेश युक्ति है - [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) माउस
Solution:कंप्यूटरों में वर्तमान में सबसे अधिक प्रयुक्त होने वाली 'इनपुट डिवाइस' की-बोर्ड एवं माउस हैं।

16. कंप्यूटर में प्रयुक्त माउस की बॉडी लगभग 40 वर्ष पूर्व बनाई गई थी। उस समय यह बना था- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) लकड़ी का
Solution:अमेरिकी वैज्ञानिक डग एंजेलबर्ट ने वर्ष 1968 में पहली बार कंप्यूटर माउस को दुनिया के सामने पेश किया था। पहली बार जब दुनिया ने इस मानव निर्मित माउस को देखा था, तो वह एक बड़ा बेडौल-सा लकड़ी का डिब्बा था, उसमें सिर्फ एक बटन था और उसकी मदद से कंप्यूटर से जुड़ी तमाम अहम चीजें बड़ी आसानी से एक ही जगह से नियंत्रित हो सकती थीं।

17. माउस को दो बार क्लिक करने पर सूचना जाती है- [U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) सी.पी.यू. में
Solution:माउस को डबल क्लिक करने पर सूचना CPU में जाती है।

18. अपने की-बोर्ड के केबल को आप कंप्यूटर के किस पोर्ट पर लगाते हैं? [U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) यू.एस.बी. पोर्ट
Solution:की-बोर्ड और माउस को कंप्यूटर से जोड़ने के लिए प्रायः 6 पिन वाले PS/2 पोर्ट का प्रयोग किया जाता है। हालांकि वर्तमान समय में PS/2 पोर्ट के बजाए इस कार्य के लिए USB पोर्ट का प्रचलन अधिक है।

19. कंप्यूटर- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]

1. आंकड़ों के भंडारण वाली एक सक्षम युक्ति है।

2. आंकड़ों के विश्लेषण करने के लिए सक्षम है।

3. पूर्ण गोपनीयता बनाए रखने में सक्षम है।

4. कभी-कभी वायरस द्वाराआक्रमित होता है।

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (c) 1, 2 और 4
Solution:आंकड़ों के भंडारण वाली एक सक्षम युक्ति है। : कंप्यूटर हार्ड ड्राइव, एसएसडी, रैम आदि में बड़ी मात्रा में डेटा स्टोर कर सकता है।

आंकड़ों के विश्लेषण करने के लिए सक्षम है। : कंप्यूटर जटिल गणनाएं और डेटा विश्लेषण कर सकता है।

पूर्ण गोपनीयता बनाए रखने में सक्षम नहीं  है। : जबकि कंप्यूटर सुरक्षा उपाय प्रदान करते हैं, पूर्ण गोपनीयता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है। हैकिंग, मैलवेयर या उपयोगकर्ता की लापरवाही के कारण डेटा उल्लंघन हो सकता है। यह कहना कि "पूर्ण गोपनीयता बनाए रखने में सक्षम है", तकनीकी रूप से गलत या भ्रामक है। क्योंकि यदि सुरक्षा उपाय न हों तो डेटा लीक हो सकता है। अतः यह कथन शत-प्रतिशत सत्य नहीं माना जा सकता। कोई भी सिस्टम 100% फुलप्रूफ नहीं होता।

कभी-कभी वायरस द्वारा आक्रमित होता है।: कंप्यूटर वायरस, मैलवेयर और अन्य दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर के प्रति संवेदनशील होते हैं, जो उनके संचालन को बाधित कर सकते हैं या डेटा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

20. पुराने और प्रयुक्त कंप्यूटरों या उनके पुर्जों के असंगत/अव्यवस्थित निपटान के कारण, निम्नलिखित में से कौन-से ई-अपशिष्ट के रूप में पर्यावरण में निर्मुक्त होते हैं? [I.A.S. (Pre) 2013]

1. बेरिलियम

2. कैडमियम

3. क्रोमियम

4. हेप्टाक्लोर

5. पारद

6. सीसा

7. प्लूटोनियम

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (b) केवल 1, 2, 3, 5 और 6
Solution:

ई-अपशिष्ट में कई खतरनाक और गैर-खतरनाक पदार्थ होते हैं। पुराने कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अनुचित निपटान से पर्यावरण में कई जहरीले तत्व निकलते हैं। इनमें से प्रमुख हैं:

  1. बेरिलियम (Beryllium): कंप्यूटर मदरबोर्ड और कनेक्टर्स में पाया जाता है।
  2. कैडमियम (Cadmium): कंप्यूटर बैटरियों, सीआरटी मॉनिटर और कुछ पुराने प्रिंटर में होता है।
  3. क्रोमियम (Chromium): संक्षारण प्रतिरोध के लिए उपयोग किया जाता है।
  4. हेप्टाक्लोर (Heptachlor): यह एक कीटनाशक है और आमतौर पर ई-अपशिष्ट से सीधे उत्सर्जित होने वाला एक प्राथमिक घटक नहीं है, हालांकि यह कुछ रसायनों के निर्माण प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है।
  5. पारद (Mercury): फ्लूरोसेंट लैंप, सीआरटी मॉनिटर और कुछ पुराने स्विच में पाया जाता है।
  6. सीसा (Lead): सीआरटी मॉनिटर, सोल्डर और प्रिंटेड सर्किट बोर्ड में व्यापक रूप से उपयोग होता है।
  7. प्लूटोनियम (Plutonium): यह एक रेडियोधर्मी तत्व है और सामान्य उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स (जैसे कंप्यूटर) में नहीं पाया जाता है। यह मुख्य रूप से परमाणु ऊर्जा और हथियार उद्योग से जुड़ा है।हेप्टाक्लोर एक कीटनाशक है, अतः स्पष्ट है कि यह ई-अपशिष्ट के रूप में निर्मुक्त नहीं हो सकता। अतः विकल्प (b) अभीष्ट उत्तर है।