कांग्रेस से पूर्व स्थापित राजनीतिक संस्थाएं (UPPCS)

Total Questions: 28

11. राजनैतिक सुधारों को लेकर विरोध करने वाले पहले भारतीय कौन थे? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) राममोहन राय
Solution:राजनैतिक सुधारों को लेकर विरोध करने वाले पहले भारतीय राजा राममोहन राय थे। उन्होंने मानव अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास पर कई लेख लिखे। बिपिन चंद्र पाल ने लिखा है कि भारत में राजनीतिक स्वतंत्रता का संदेश सबसे पहले राजा राममोहन राय ने दिया था। कुछ इतिहासकार सुरेंद्रनाथ बनर्जी को राजनैतिक सुधारों के लिए आंदोलन करने वाले प्रथम भारतीय मानते हैं।

12. निम्नलिखित को उनके संगठन के आधार पर क्रमवार सजाइए- [Jharkhand P.C.S (Pre) 2003]

1. बॉम्बे एसोसिएशन            2. मद्रास महाजन सभा

3. इंडियन एसोसिएशन      4. इंडियन लीग

कूट :

Correct Answer: (d) 1, 4, 3, 2
Solution:दिए गए संगठनों की स्थापना की क्रमवार तिथियां इस प्रकार हैं- बॉम्बे एसोसिएशन अगस्त, 1852-दादाभाई नौरोजी द्वारा स्थापित। इंडियन लीग-सितंबर, 1875-शिशिर कुमार घोष द्वारा स्थापित । इंडियन एसोसिएशन-जुलाई, 1876-सुरेंद्रनाथ बनर्जी तथा आनंद मोहन बोस द्वारा स्थापित

मद्रास महाजन सभा-मई, 1884- एस. रामास्वामी मुदलियार, एम. वीर राघवाचारी, जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर तथा पी. आनंद चारलू द्वारा स्थापित ।

इस प्रकार सही क्रम 1, 4, 3, 2 है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर  है।

13. मद्रास महाजन सभा की स्थापना की गई, वर्ष - [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) 1884 में
Solution:दिए गए संगठनों की स्थापना की क्रमवार तिथियां इस प्रकार हैं- बॉम्बे एसोसिएशन अगस्त, 1852-दादाभाई नौरोजी द्वारा स्थापित। इंडियन लीग-सितंबर, 1875-शिशिर कुमार घोष द्वारा स्थापित । इंडियन एसोसिएशन-जुलाई, 1876-सुरेंद्रनाथ बनर्जी तथा आनंद मोहन बोस द्वारा स्थापित

मद्रास महाजन सभा-मई, 1884- एस. रामास्वामी मुदलियार, एम. वीर राघवाचारी, जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर तथा पी. आनंद चारलू द्वारा स्थापित ।

इस प्रकार सही क्रम 1, 4, 3, 2 है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर  है।

14. निम्नलिखित में से कौन 1885 में स्थापित बंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन के संस्थापकों में से एक था? [U.P.P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) फिरोजशाह मेहता
Solution:1885 ई. में फिरोजशाह मेहता, बदरुद्दीन तैयब जी तथा के.टी. तैलंग के प्रयास से बंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन की स्थापना हुई थी। इसका उद्देश्य लोगों में राजनीतिक विचारों का प्रचार-प्रसार करना था।

15. बंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन की स्थापना किसने की? [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:1885 ई. में बंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन की स्थापना फिरोजशाह मेहता, के.टी. तैलंग और बदरुद्दीन तैयब ने किया।

16. निम्न युग्मों में से कौन सुमेलित नहीं है? अपना उत्तर दिए गए कूट से पाइए- [U.P. Lower sub. (Spl) (Pre) 2008]

(1) ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी             -     लंदन

(2) ईस्ट इंडिया एसोसिएशन           -     कलकत्ता

(3) नेशनल इंडियन एसोसिएशन    -    लंदन

(4) इंडियन एसोसिएशन                -    बंबई

कूट :

Correct Answer: (d) 2 और 4
Solution:विकल्प में दी गई संस्थाएं एवं उनसे संबंधित स्थानों एवं संस्थापकों का सुमेलन निम्नानुसार है-

ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी (1839) -  लंदन, विलियम एडम

ईस्ट इंडिया एसोसिएशन (1866)  -  लंदन, दादाभाई नौरोजी

नेशनल इंडियन एसोसिएशन (1870-71)  - लंदन, मैरी कारपेंटर (प्रारंभ में यह ब्रिस्टल में स्थापित की गयी थी। बाद में इसकी एक शाखा लंदन में खोली गई)

इंडियन एसोसिएशन (1876) कलकत्ता, सुरेंद्रनाथ बनर्जी एवं आनंद मोहन बोस

17. निम्नलिखित में से कौन, कांग्रेस के पूर्व चरण में स्थापित राजनैतिक संस्थाओं में से एक नहीं थी? [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (b) दि इंडियन एसोसिएशन
Solution:सितंबर, 1870 ई. में ब्रिस्ट्रल इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई थी, अक्टूबर, 1870 ई. में इसका नाम 'द इंडियन एसोसिएशन' कर दिया गया। मैरी कारपेंटर, केशवचंद्र सेन तथा एलिजाबेथ एडिलेड मैनिंग द्वारा लंदन में स्थापित यह संस्था स्त्री शिक्षा के लिए कार्य करती थी। अतः यह राजनैतिक संस्था नहीं थी। 1871 ई. में पुनः इसका नाम बदलकर 'नेशनल इंडियन एसोसिएशन' कर दिया गया था।

18. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

अभिकथन (A): भारतीय प्रश्नों पर विवेचना के लिए दादाभाई नौरोजी ने 1866 में लंदन में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन का गठन किया।

कारण (R) : वह ब्रिटिश जनमानस को प्रभावित करना चाहते थे। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूटः

Correct Answer: (c) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:दादाभाई नौरोजी को 'ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है। गठन किया। इस संस्था के गठन के पीछे का उद्देश्य भारतीय विषयों दादाभाई नौरोजी ने 1866 ई. (लंदन) में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन का इंडिया' नामक पुस्तक भी लिखी थी। पर चर्चा करना तथा भारत को लेकर ब्रिटिश जनता को जागरूक करना था। दादाभाई नौरोजी ने 'पावर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन

19. निम्नलिखित संस्थाओं पर विचार कीजिए - [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016]

1. बंगभाषा प्रकाशिका सभा                        2. लैंड होल्डर्स सोसाइटी

3. बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी             4. इंडियन लीग

इन संस्थाओं की स्थापना वर्ष के सही कालानुक्रम को निम्नलिखित कूट से चुनिए -

Correct Answer: (a) 1, 2, 3, 4
Solution:
संस्थास्थापना वर्ष
बंगभाषा प्रकाशिका सभा1836
लैंड होल्डर्स सोसाइटी1838
बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी1843
इंडियन लीग1875

20. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

सूची-I (संगठन)सूची-II (संस्थापक)
A. लैंड होल्डर्स सोसाइटी1. एस.एन. बनर्जी
B. ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी2. आनंद मोहन बोस
C. इंडियन सोसाइटी3. विलियम एडम्स
D. इंडियन एसोसिएशन4. द्वारकानाथ टैगोर

 

A

B

C

 D

(a)

4

3

2

1

(b)

4

2

3

1

(c)

3

2

4

1

(d)

4

1

2

3

Correct Answer: (a)
Solution:सूची-I में दिए गए संगठन का सूची-II में दिए गए संस्थापक से सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I (संगठन)सूची-II (संस्थापक)
लैंड होल्डर्स सोसाइटीद्वारकानाथ टैगोर
ब्रिटिश इंडिया सोसाइटीविलियम एडम्स
इंडियन सोसाइटीआनंद मोहन बोस
इंडियन एसोसिएशनएस.एन. बनर्जी