कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र

Total Questions: 32

1. निम्नलिखित में से कौन-सी हरित क्रांति की हानि नहीं थी? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 30 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) इसने भारत का अनाज आयात कम कर दिया था।
Solution:हरित क्रांति ने भारत का अनाज आयात कम कर दिया था, क्योंकि भारत अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया था और यह हरित क्रांति की वजह से हुआ। हरित क्रांति के दौरान पेश की गई अधिकांश फसलें गहन फसलें थीं। इसने रसायनों के व्यापक उपयोग को बढ़ावा भी दिया।

2. पूर्वी भारत में हरित क्रांति की शुरुआत करने के संदर्भ में बीजीआरईआई (BGREI) नामक एक योजना शुरू की गई थी। यह योजना कब शुरू की गई थी? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 2010-11
Solution:पूर्वी भारत में 'चावल आधारित फसल प्रणालियों' की उत्पादकता को सीमित करने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए "पूर्वी भारत में हरित क्रांति लाना (बीजीआरईआई)" कार्यक्रम वर्ष 2010-11 में शुरू किया गया था।

3. निम्नलिखित में से कौन भारत में हरित क्रांति की शुरुआत से संबंधित नहीं हैं? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) इंद्र कुमार गुजराल
Solution:हरित क्रांति नॉर्मन बोरलॉग द्वारा शुरू किया गया एक प्रयास था। इन्हें विश्व में हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है। भारत में हरित क्रांति का नेतृत्व मुख्य रूप से एम.एस. स्वामीनाथन द्वारा किया गया। अतः भारत में हरित क्रांति के जनक एम.एस. स्वामीनाथन को माना जाता है। वंदना शिवा को हरित क्रांति के एक आलोचक के रूप में जाना जाता है। इंद्र कुमार गुजराल का संबंध हरित क्रांति से नहीं है।

4. निम्नलिखित में से किसने भारत में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सदाबहार क्रांति शब्द का प्रयोग किया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) एम.एस. स्वामीनाथन
Solution:सदाबहार क्रांति शब्द का प्रयोग डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन द्वारा अल्पकालिक और दीर्घकालिक खाद्य उत्पादन लक्ष्यों से समझौता किए बिना उत्पादन और उत्पादकता में सुधार लाने की रणनीति का वर्णन करने के लिए किया गया था। इनका कहना था कि - "पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचाए बिना निरंतर उत्पादकता प्राप्त करना ही सदाबहार क्रांति है।"

5. 2022 तक की स्थिति के अनुसार, ज्वार का अग्रणी उत्पादक राज्य कौन-सा था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) महाराष्ट्र
Solution:2022 तक की स्थिति के अनुसार, ज्वार का अग्रणी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है, जो कुल उत्पादन का लगभग 37.53 प्रतिशत उत्पादित करता है तथा कर्नाटक ज्वार का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) में भी ज्वार का शीर्ष उत्पादक राज्य महाराष्ट्र ही है, जिसका कुल उत्पादन में योगदान 34.8 प्रतिशत है। दूसरे स्थान पर कर्नाटक तथा तीसरे स्थान पर राजस्थान है।

6. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, भारत में वर्ष 2021-22 में ....... मिलियन टन के रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन होने का अनुमान है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) 316.06
Solution:प्रश्नकाल हेतु विकल्प (a) सही उत्तर था। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023-24 (3rd A.E.) में 328.9 मिलियन टन के रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन होने का अनुमान लगाया गया है। जबकि वर्ष 2022-23 के लिए यह 329.7 मिलियन टन दर्ज है।

7. निम्न में से किस रबी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में पिछले वर्ष की तुलना में 2021-22 के विपणन सत्र में 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई थी? [CGL (T-I) 13 अप्रैल, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) गेहूं
Solution:गेहूं (रबी फसल) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में पिछले वर्ष की तुलना में 2021-22 के विपणन सत्र में 50 रुपये/ क्विंटल की वृद्धि की गई थी। विपणन सत्र 2024-25 के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये की वृद्धि की गई है।

8. मानव विकास रिपोर्ट 2021-22 के अनुसार 191 देशों में भारत का कौन-सा स्थान है? [MTS (T-I) 06 सितंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) 132
Solution:मानव विकास रिपोर्ट 2021/2022 के अनुसार, सूचकांक में शामिल कुल 191 देशों की सूची में शीर्ष स्थान पर स्विट्जरलैंड तथा अंतिम स्थान पर दक्षिण सूडान स्थित था। मानव विकास रिपोर्ट, 2023/2024 के अनुसार, 193 देशों की मानव विकास सूची में भारत का स्थान 134वां है। इस सूची में शीर्ष स्थान पर स्विट्जरलैंड तथा अंतिम स्थान पर सोमालिया है।

9. हरित क्रांति किसका उदाहरण है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22, 23 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) प्रौद्योगिकी कृषि उत्पादन में क्रांतिकारी परिवर्तन कैसे ला सकती है।
Solution:प्रौद्योगिकी कृषि उत्पादन में क्रांतिकारी परिवर्तन कैसे ला सकती है। हरित क्रांति का उदाहरण है।

10. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (Agricultural and Processed food products Export Development Authority-APEDA) 2021-2022 के अनुसार, आम के उत्पादन में भारत के किस राज्य का प्रथम स्थान है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश
Solution:APEDA 2021-22 तथा वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) के अनुसार भी आम के उत्पादन में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। वैश्विक स्तर पर भारत आम का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।