खरीफ की फसलें

Total Questions: 42

21. भारत में प्रति हेक्टेयर चावल का औसत उत्पादन वर्ष 2013-14 में था- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:वर्ष 2013-14 में भारत में प्रति हेक्टेयर चावल का औसत उत्पादन 2416 किलोग्राम था। Agricultural Statistics at a Glance - 2022 के अनुसार, भारत में प्रति हेक्टेयर चावल का औसत उत्पादन वर्ष 2021-22 (च.अ.अ.) में 2809 किलोग्राम अनुमानित है।

22. भारत के 'चावल के कटोरे' क्षेत्र का नाम बताएं- [40th B.P.S.C.(Pre) 1995]

Correct Answer: (b) कृष्णा-गोदावरी डेल्टा क्षेत्र
Solution:विकल्प के अनुसार, भारत में 'चावल का कटोरा' (Rice Bowl) कृष्णा-गोदावरी डेल्टा क्षेत्र को कहा जाता है। ये क्षेत्र आंध्र प्रदेश के अंतर्गत आते हैं। वर्ष 2021-22 (च.अ.अनु.) आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के कुल कृषित क्षेत्र के 2.25 मि. हे. क्षेत्र पर चावल का उत्पादन किया जाता है। लगभग दो-तिहाई चावल खरीफ फसलों के अंतर्गत बोया जाता है। यहां चावल का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र रायलसीमा क्षेत्र है, जो कृष्णा-गोदावरी डेल्टा क्षेत्रों में ही विस्तृत है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

23. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें धान की उत्पादकता सर्वाधिक है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (a) पंजाब
Solution:भारत में धान की सर्वाधिक उत्पादकता पंजाब में है। Agricultural Statistics at a Glance, 2022 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 (च.अ.अ.) में पंजाब में प्रति हेक्टेयर 4340 किग्रा. धान का उत्पादन हुआ।

24. निम्नलिखित में से किस एक राज्य में संकर धान की खेती के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) उत्तर प्रदेश
Solution:दिए गए संकर धान की खेती के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल उत्तर प्रदेश में है।

25. भारत में चावल के चार प्रमुख उत्पादक हैं- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (c) प. बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश
Solution:प्रश्नकाल के दौरान भारत में चावल के अग्रणी उत्पादक राज्य क्रमशः इस प्रकार थे-प. बंगाल, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश। वर्ष 2021-22 के चतुर्थ अग्रिम अनुमान के अनुसार, इस संदर्भ में राज्यों का क्रम क्रमशः इस प्रकार है- प. बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं तेलंगाना।

26. भारत के निम्नलिखित राज्यों को उनके चावल उत्पादन के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

1. आंध्र प्रदेश

2. पंजाब

3. उत्तर प्रदेश

4. पश्चिम बंगाल

Correct Answer: (d) 4, 3, 2,1
Solution:प्रश्नकाल के दौरान विकल्प (d) सही उत्तर था। वर्तमान में 4 शीर्ष राज्यों तथा उनके चावल उत्पादन संबंधी आंकड़ों का अवरोही क्रम निम्नानुसार है-
राज्यचावल उत्पादन (मि. टन में) 2021-22 (च.अ.अनु.)
पश्चिम बंगाल16.76
उत्तर प्रदेश15.27
पंजाब12.89
तेलंगाना12.30

27. भारत के राज्यों में से कौन-सा राज्य चावल का सर्वाधिक उत्पादन (प्रति हेक्टेयर) करता है? [U.P.R.O./A.R.O (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) पंजाब
Solution:प्रश्नकाल तथा वर्ष 2021-22 (च.अ.अ.) के अनुसार भारतीय राज्यों में चावल की सर्वाधिक उत्पादकता पंजाब राज्य (4340 किग्रा./हेक्टेयर) में है, जबकि कुल चावल उत्पादन में सर्वाधिक योगदान पश्चिम बंगाल का है।

28. धान की उत्पत्ति हुई- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) दक्षिण-पूर्व एशिया में
Solution:धान उष्णकटिबंधीय फसल है। इसकी उत्पत्ति दक्षिण-पूर्व एशिया में मानी जाती है। धान की फसल के लिए 25°C से अधिक तापमान एवं 100 सेमी. से अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है।

29. कृषि की 'धान गहनता प्रणाली' का, जिसमें धान के खेतों का बारी-बारी से क्लेदन और शुष्कन किया जाता है, क्या परिणाम होता है? [I.A.S. (Pre) 2022]

1. बीज की कम आवश्यकता

2. मीथेन का कम उत्पादन

3. बिजली की कम खपत

नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:कृषि की 'धान गहनता प्रणाली' (System of Rice Intensification- SRI) धान रोपाई एवं कृषि की विकसित प्रणाली है, जिसका विकास मेडागास्कर में हुआ था। इसके अंतर्गत धान के खेतों की बारी-बारी से क्लेदन और शुष्कन किया जाता है। इसके अंतर्गत बीज की कम आवश्यकता होती है, जिससे बीज पर आने वाले खर्च में कमी आती है। इस प्रणाली में जल की कम आवश्यकता होती है, जिससे बिजली की भी कम खपत होती है। इसके अतिरिक्त इस विधि से मीथेन जैसी हरित गृह गैसों का भी कम उत्सर्जन होता है।

30. निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2013]

1. कपास

2. मूंगफली

3. धान

4. गेहूं इनमें से कौन-सी खरीफ की फसलें हैं?

Correct Answer: (c) 1, 2 और 3
Solution:खरीफ की फसलें मुख्यतया जून-जुलाई में बोई जाती हैं और अक्टूबर- नवंबर तक इनकी कटाई हो जाती है। ये फसलें गर्मी में बोई जाती हैं। खरीफ की प्रमुख फसलें हैं-धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, जूट, मूंग, मूंगफली, उड़द, कपास, रागी, सोयाबीन आदि।