गुप्त साम्राज्य

Total Questions: 24

11. शकों पर विजय के पश्चात गुप्तों ने अपनी दूसरी राजधानी किस नगर को बनाया था?

Correct Answer: (b) उज्जैन
Solution:उज्जैन जो कि व्यापार; धर्म और संस्कृति का एक महान केंद्र था, इस विजय के पश्चात् गुप्तों की दूसरी राजधानी बनी तथा चंद्रगुप्त द्वितीय ने इस विजय के पश्चात विक्रमादित्य की उपाधि धारण की।

12. निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक ने पुनः समुद्रगुप्त की भांति अश्वमेध प्रकार के सिक्के जारी किए ?

Correct Answer: (c) कुमारगुप्त 1
Solution:कुमार गुप्त-I, चंद्रगुप्त द्वितीय की मृत्यु के पश्चात राजा बना, उसने चालीस वर्षों से अधिक समय तक राज किया और अपने दादा समुद्रगुप्त की तरह उसने अश्वमेध प्रकार के सिक्के जारी किए।

13. भारत में सर्वप्रथम हूणों का आक्रमण किस शासक के काल में हुआ?

Correct Answer: (d) स्कंदगुप्त
Solution:स्कंदगुप्त के सबसे बड़े शत्रु मध्य एशिया में रहने वाले दुर्दात बर्बर हूण थे; जो उसी समय पश्चिम में रोम साम्राज्य के लिए खतरा बने हुए थे। हूंणों ने गांधार पर कब्जा कर गुप्त सम्राज्य को ललकारा, स्कंदगुप्त ने हूंणों को ऐसी करारी हार दी कि उन्होंने लगभग पचास वर्षों तक गुप्त साम्राज्य को फिर से छेड़ने की हिम्मत नहीं की।

14. सुदर्शन झील का 'जीर्णोद्धार' किस गुप्त शासक के शासन काल में कराया गया था?

Correct Answer: (a) स्कंदगुप्त
Solution:सुदर्शन झील का जीर्णोद्धार स्कंदगुप्त के जीवन काल की महत्वपूर्ण घटना थी, यह झील चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में बनाई गई थी। इससे पहले इस झील की मरम्मत शक क्षत्रप रूद्रदामन प्रथम के शासनकाल में की गई थी।

15. हूण शासक मिहिरकुल को किस गुप्त शासक ने बंदी बनाया था?

Correct Answer: (b) बालादित्य गुप्त
Solution:ह्वेनसांग के वर्णन के अनुसार, मिहिरकुल ने मगध पर आक्रमण किया और गुप्तवंश के राजा बालादित्य द्वारा उसे बंदी बनाया गया, परंतु मगध की राजमाता द्वारा हस्तक्षेप किए जाने पर उसकी जान बख्श दी गई।

16. निम्नलिखित में से हूण नेतृत्वकर्ता तोरमाण के नेतृत्व में उत्तरी भारत के किन क्षेत्रों को हूणों ने जीता था।

Correct Answer: (c) (a) और (b) दोनों
Solution:हूणों द्वारा 512 ई. में तोरमाण के नेतृत्व में उत्तरी भारत के विजित किए गए क्षेत्र ग्वालियर व मालवा थे।

17. निम्नलिखित में से किस एक सामंत वंश ने हूणों की सत्ता को मालवा क्षेत्र से उखाड़ फेका था?

Correct Answer: (a) औलिकराम
Solution:मालवा से प्राप्त एक शिलालेख के अनुसार मालवा के औलिकर (सामंत) वंश के यशोधर्मन ने जल्द ही हूणों की सत्ता को उखाड़ फेंका और उसने गुप्त शासकों की सत्ता को भी चुनौती दी तथा सारे उत्तर भारत में अपनी प्रभुता स्थापित करने के लिए 532 ई. में विजय स्तंभ स्थापित किया।

18. निम्नलिखित गुप्त राजाओं के वंशक्रम का चयन करें-

Correct Answer: (c) घटोत्कच गुप्त, समुद्रगुप्त, कुमारगुप्त-I, स्कंदगुप्त, बालादित्य गुप्त
Solution:गुप्त वंश ने 335 ई. से 455 ई. तक उत्तर भारत को राजनीतिक एकता के सूत्र में बांधे रखने का कार्य किया इस दौरान इनके शासक निम्न प्रकार से रहे-

श्रीगुप्त, घटोत्कच गुप्त, चंद्रगुप्त-I, समुद्रगुप्त, चंद्रगुप्त- II, कुमारगुप्त-I, स्कंदगुप्त, पुरुगुप्त, बुधगुप्त, बालादित्यगुप्त आदि। इस प्रकार सही उत्तर (c) होगा।

19. 'प्रयाग प्रशस्ति' की रचना किस भाषा में की गई है?

Correct Answer: (a) संस्कृत
Solution:प्रयाग प्रशस्ति की रचना हरिषेण जो स्वयं गुप्त सम्राटों के संभवतः सबसे शक्तिशाली सम्राट समुद्रगुप्त के राजकवि थे, ने संस्कृत भाषा में की है।

20. कौन सा अभिलेख इलाहाबाद स्तंभ अभिलेख के नाम से प्रसिद्ध है?

Correct Answer: (c) प्रयाग प्रशस्ति
Solution:प्रयाग प्रशस्ति, इलाहाबाद स्तंभ अभिलेख नाम से प्रसिद्ध है। इसकी रचना हरिषेण ने 'संस्कृत भाषा' में की थी।